धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 13 दिसंबर 2025

Subhi
13 Dec 2025 6:29 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 13 दिसंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 22, शक सम्वत् 1947, पौष, कृष्ण नवमी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 28, जमाद उलआखिर 21, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि सायंकाल 04 बजकर 38 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 50 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग दिन के 11 बजकर 16 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। गर करण सायंकाल 04 बजकर 38 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 13 दिसंबर 2025 : सुबह में 7 बजकर 5 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 13 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 25 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 13 दिसंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 दिसंबर 2025 :

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 7 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 46 मिनट तक।

आज का उपाय : पीपल के पेड़ की परिक्रमा करके दीपक जलाएं और चीटियों को आटा डालें।

Next Story