धर्म-अध्यात्म

आज का पंचाग, जानें शुभ मुहर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Kajal Dubey
24 March 2024 1:42 AM GMT
आज का पंचाग, जानें शुभ मुहर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
x
नई दिल्ली : पंचांग अनुसार 24 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। जिसकी समाप्ति अगले दिन होगी। इस दिन दो अति शुभ योग भी बन रहे हैं। जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर पूरे दिन रहेगा। तो वहीं रवि योग सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। जानिए इस दिन होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat 2024) क्या रहेगा और भद्रा कब से कब तक रहेगी।
होलिका दहन मुहूर्त 2024
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11:13 से शुरू होकर 12:27 बजे तक रहेगा।
भद्रा पूंछ 06:33 PM से 07:53 PM तक।
भद्रा मुख 07:53 PM से 10:06 PM तक।
पूर्णिमा तिथि 24 मार्च 2024 को 09:54 AM बजे से शुरू होगी।
पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 25 मार्च 2024 को 12:29 PM पर समाप्त होगी।
शुभ मुहूर्त (24 March 2024 Shubh Muhurat In Hindi)
अभिजित मुहूर्त 12:03 PM से 12:52 PM
अमृत काल 02:30 AM, मार्च 25 से 04:19 AM, मार्च 25
सर्वार्थ सिद्धि योग 07:34 AM से 06:19 AM, मार्च 25
रवि योग 06:20 AM से 07:34 AM
अशुभ मुहूर्त
24 मार्च को राहुकाल शाम 05 बजकर 03 मिनट से 06 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। जबकि भद्रा सुबह 09 बजकर 54 मिनट से रात 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी।
24 मार्च 2024 व्रत-त्योहार
24 मार्च को होलिका दहन के अलावा फाल्गुन पूर्णिमा व्रत भी रहेगा। साथ ही फाल्गुन चौमासी चौदस भी रहेगी।
Next Story