धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 8 अगस्त 2023

Nilmani Pal
8 Aug 2023 12:39 AM GMT
आज का पंचांग: 8 अगस्त 2023
x
राष्ट्रीय मिति श्रावण 17, शक संवत 1945 द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण अष्टमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 24। मुहर्रम 20, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अगस्त सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 53 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।
अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल- लैपटॉप, स्मार्टवॉच और हेडफोन की कीमत में भारी गिरावट |
भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 32 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग सायं 04 बजकर 41 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। बालव करण सायं 04 बजकर 04 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 8 अगस्त 2023 : सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 अगस्त 2023 : शाम 7 बजकर 7 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 8 अगस्त 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 8 अगस्त 2023 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे से तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 26 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक। इसके बाद 11 बजकर 23 मिनट से 12 बजकर 6 मिनट तक।
आज का उपाय : आज किसी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमानजी को लाल गुलाब के फूल अर्पित करें।
Next Story