धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग, 30 मार्च 2022

Subhi
30 March 2022 12:45 AM GMT
आज का पंचांग, 30 मार्च 2022
x
आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति चैत्र 09, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण, त्रयोदशी, बुधवार, विक्रम संवत 2078। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 17, शब्बा 26 हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 मार्च सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 49 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

शुभ योग अपराह्न 01 बजकर 01 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 33 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – मासिक शिवरात्रि व्रत 2022।

सूर्योदय का समय 30 मार्च 2022 : सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 30 मार्च 2022 : शाम 06 बजकर 37 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 30 मार्च 2022 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 41 मिनट से 05 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल अगले दिन 02 बजकर 37 मिनट से 04 बजकर 11 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 30 मार्च 2022 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। भद्रा दोपहर 01 बजकर 19 मिनट से मध्‍यरात्रि 12 बजकर 47 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज के उपाय : शिवजी की पूजा अभिषेक करें।


Next Story