धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 23 जनवरी 2022

jantaserishta.com
23 Jan 2022 6:04 AM IST
आज का पंचांग: 23 जनवरी 2022
x
पढ़े पूरी खबर

राष्ट्रीय मिति माघ 03, शक संवत 1943, माघ कृष्ण, पंचमी, रविवार, विक्रम संवत 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 10, जमादि उल्सानी-19, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 जनवरी सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि प्रातः 09 बजकर 13 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।
अतिगण्ड योग मध्याह्न 12 बजकर 49 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ, तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 13 मिनट तक उपरांत वणिज करण प्रातः 08 बजकर 44 मिनट तक, उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 23 जनवरी 2022 : सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 23 जनवरी 2022 : शाम 05 बजकर 52 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 23 जनवरी 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 01 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 42 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 05 बजकर 14 मिनट से 06 बजकर 50 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। अमृत सिद्धि योग और रवि योग सुबह 11 बजकर 09 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 13 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 23 जनवरी 2022 :
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 04 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : गाय को गुड़ खिलाएं, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story