धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 22 जुलाई 2021

Triveni
22 July 2021 12:44 AM GMT
आज का पंचांग: 22 जुलाई 2021
x
आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 31, शक संवत् 1943 आषाढ़ शुक्ल, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 07, जिल्हेज 11, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 जुलाई 2021 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।
मूल नक्षत्र सायं 04 बजकर 25 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, ऐन्द्र योग मध्याह्न 12 बजकर 45 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ।
तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : जया पार्वती व्रतारंभ
सूर्योदय का समय 22 जुलाई 2021 : सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 22 जुलाई 2021 : शाम 7 बजकर 18 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 22 जुलाई 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 34 मिनट से 12 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक। रवि योग शाम को 4 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 37 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 22 जुलाई 2021 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 11 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। फिर दोपहर में 3 बजकर 39 मिनट से 4 बजकर 34 मिनट तक।
आज के उपाय : आज तुलसी को कच्‍चे दूध से सीचें और शाम को घी का दीपक जलाएं।


Triveni

Triveni

    Next Story