धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 19 अप्रैल 2022

jantaserishta.com
19 April 2022 6:04 AM IST
आज का पंचांग: 19 अप्रैल 2022
x

राष्ट्रीय मिति चैत्र 29, शक संवत् 1944, वैशाख, कृष्ण तृतीया, मंगलवार विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 06, रमजान 17, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अप्रैल सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि सायं 04 बजकर 39 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 39 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ।
व्यतीपात योग सायं 05 बजकर 01 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ, वणिज करण प्रातः 06 बजकर 02 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार – अंगारकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।
सूर्योदय का समय 19 अप्रैल 2022 : सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 अप्रैल 2022 : शाम 06 बजकर 49 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 36 मिनट से 07 बजे तक। अमृत काल दोपहर 04 बजकर 07 मिनट से 05 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 19 अप्रैल 2022 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक। भद्रा सुबह 06 बजकर 01 मिनट से दोपहर 04 बजकर 38 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story