धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 16 अप्रैल 2022

jantaserishta.com
16 April 2022 5:54 AM IST
आज का पंचांग: 16 अप्रैल 2022
x
आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति चैत्र 26, शक संवत् 1944, चैत्र शुक्ल, पूर्णिमा, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 03, रमजान 14, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 अप्रैल सन् 2022 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 40 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।
हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ, विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 26 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।
चंद्रमा रात्रि 08 बजकर 01 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : चैत्र पूर्णिमा, श्री हनुमान जयंती
सूर्योदय का समय 16 अप्रैल 2022 : सुबह 5 बजकर 55 मिनट
सूर्यास्त का समय 16 अप्रैल 2022 : शाम 6 बजकर 47 मिनट
आज का शुभ मुहूर्त 16 अप्रैल 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक। रवि योग सुबह 5 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि के बाद 1 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 16 अप्रैल 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 06 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट यमगंड रहेगा। दुमुहूर्त सुबह 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक। भद्रा सुबह 5 बजकर 55 मिनट से दोपहर के 1 बजकर 28 मिनट तक।
आज के उपाय : आज शनिवार है। गर्मी का मौसम है, छाता दान करना सबसे शुभ होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story