धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग, 10 मार्च 2022

Subhi
10 March 2022 12:42 AM GMT
आज का पंचांग, 10 मार्च 2022
x
आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 19, शक संवत् 1943, फाल्गुन शुक्ल, अष्टमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 27, शब्बान 06, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 मार्च सन् 2022 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अष्टमी तिथि अगले दिन तड़के 05 बजकर 35 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।

रोहिणी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ, प्रीति योग अर्धरात्रोत्तसर 02 बजकर 13 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 16 मिनट तक। चंद्रमा रात 1 बजकर 3 मिनट पर वृष उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के व्रत त्योहार : होलाष्टक प्रारंभ, अन्नपूर्णा अष्टमी

सूर्योदय का समय 10 मार्च 2022 : सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 10 मार्च 2022 : शाम 06 बजकर 26 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 10 मार्च 2022 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 49 से शाम को 5 बजकर 48 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 39 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 42 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 10 मार्च 2022 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 से 3 बजे तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुल‍िक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 33 मिनट से 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 4 मिनट तक। भद्रा सुबह 6 बजकर 37 मिनट से शाम को 4 बजकर 14 मिनट तक।

आज के उपाय : आज गुरुवार है। सूर्यदेव को प्रणाम करें और पीले वस्‍त्र पहनें।



Next Story