धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 13 अगस्त 2021

Nilmani Pal
13 Aug 2021 12:26 AM GMT
अंक राशिफल: 13 अगस्त 2021
x
Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 01

1

मूलांक 1 वालों के लिए आज दिन अनूकूल नहीं है। आज आपको कठिनाइयों का सामना करना पडे़गा। अकस्मात धन हानि के योग बन रहे हैं, जिसकी वजह से आज आपको मानसिक तनाव रह सकता है । किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, अपनी बीमारी के कारण आपको आज चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज दिन सामान्य है। आपका जीवनसाथी एक अच्छा सलाहकार साबित हो सकता है।
2:
मूलांक दो वालों के लिए आज दिन सामान्य से निम्न है। धन के लिहाज से आज दिन अनूकूल नहीं है। आज कहीं भी धन निवेश करने से बचें अन्यथा आपका धन कहीं लंबे समय के लिए फंस सकता है। आज आप भावुक होने से बचें, आपके कार्यस्थल पर आज कोई आपकी इसी भावुकता का गलत इस्तेमाल कर सकता है जिसका खामियाज़ा आपको लंबे समय के लिए भुगतना पड़ सकता है। परिवार की बात करें तो आज दिन सामान्य है। आज अपनी पुत्री को उपहार स्वरूप कुछ भेंट करें यह आपकी समस्याओं को कम करने में मदद करेगा। जीवनसाथी के साथ आज दिन प्रेमपूर्वक बीतेगा।
3:
मूलांक तीन वालों का आज भाग्य साथ दे रहा है। धन के लिहाज से आज दिन बेहतरीन है। आपके धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज अचानक से धन का आगमन आपको खुशी दे सकता है। आपके कार्य जो काफी समय से रुके हुए थे वह आज पूर्ण होंगे, जिसकी वजह से आज आप मानसिक रूप से बहुत खुश रहेंगे। आज व्यापार में उन्नति होती दिख रही है। आपका समाज में नाम और रुतबा बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की भी आज तनख्वाह बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के लिहाज से आज दिन बेहतरीन है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आज आप कहीं बाहर घूमने का भी कार्यक्रम रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा। कुल मिलाकर आज का दिन खुशहाली से व्यतीत होगा।
4:
मूलांक चार वाले जातकों के लिए आज दिन सामान्य है। आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज आप अपने आपको विचलित महसूस करेंगे। धन के मामले में आज दिन बेहतर नहीं है। आज आप अपना धन कहीं भी निवेश करने से बचें। व्यापारिक वर्ग के जातक आज अगर अपने व्यापार को विकसित करने के लिए कुछ नए मार्ग सोच रहे हैं तो आपके लिए सलाह यह है कि आज कोई भी निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपका परिवार के सदस्यों के साथ कुछ रूखा व्यवहार रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी कुछ अनबन होने के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए आज आप शांत रहें और कटु वचनों का प्रयोग न करें।
5:
मूलांक 5 वालों का भाग्य आज साथ नहीं दे रहा है। धन से जुड़े हुए मामले में आज आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपना पैसा किसी को भी उधार न दें। आपको व्यवसाय से जुड़ी हुई कुछ चिंताएं हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन बेहतरीन है। आज आपके कार्यस्थल पर आपके नाम और काम की प्रशंसा की जाएगी। परिवार के साथ आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बना कर रखें आपको अवश्य लाभ होगा ।
6:
मूलांक 6 वालों का दिन आज अनुकूल नहीं है। आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आज आपके धन नुकसान के योग बन रहे हैं इसलिए धन का व्यय सोच समझकर करे। व्यापारिक वर्ग की बात करें तो आज कोई भी नवीन कार्य प्रारंभ करने से बचें। पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी नोक-झोंक हो सकती है, जिसकी वजह से परिवार के किसी सदस्य की तबियत अचानक बिगड़ सकती है और इसके कारण आप आज परेशान रह सकते हैं। आज आप शांत रहें और क्रोध न करें।
7:
मूलांक सात वालों का दिन आज सामान्य है। आज आपका स्वभाव दिनभर आलस्‍य और अहंकार से भरा रहेगा और आपका यही आलस्‍य आपके धन अर्जित करने में आड़े आएगा। आज आपको धन से संबंधित कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ेगा। परिवार के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का भी विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी की शारीरिक समस्या अचानक बढ़ सकती हैं, अगर ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें किसी घातक बीमारी का अंदेशा भी हो सकता है।
8:
मूलांक आठ वालों का दिन आज सामान्य से निम्न है। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आज अगर आप अपने जीवनसाथी की सलाह लेकर धन निवेश करेंगे तो अवश्य ही आपको अत्यधिक लाभ हासिल होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत बेहतरीन है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए आज समय अनूकूल है। आज अगर आप संपूर्ण मेहनत और लगन से अपने कार्यक्षेत्र में काम करते हैं तो इसके सकारात्मक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। परिवार के साथ आज दिन अच्छा है।
9:
मूलांक नौ वालों का दिन आज अच्छा है। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आज धन को लेकर कोई जटिल समस्या उत्पन्न नहीं होगी। व्यापार की बात करें तो आज कोई भी नया व्यवसाय प्रारंभ करने से पूर्व अपने घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह जरूर लें ,अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके धन आगमन के योग बनाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज कुछ वाद-विवाद हो सकते है। इसलिए आज आप शांत रहने की कोशिश करें।
Next Story