धर्म-अध्यात्म

आज का अंक: 4 जुलाई 2021

Triveni
4 July 2021 12:46 AM GMT
आज का अंक: 4 जुलाई 2021
x
आज का अंक

1:

मूलांक एक के लिए यह समय ज्यादा अच्छा नहीं है। काम अपेक्षा से कम पूर्ण होंगे। कोई नया कार्य शुरू करने में अड़चने पैदा हो सकती हैं। कटुवाणी से आप सुलझे हुए मसले उलझा देंगे इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि कोई भी अनाव्यशक विवाद मोल ना लें।
2:
मूलांक दो के लिए भी यह समय अनूकूल नहीं है। कहीं भी धन निवेश करने से पैसा फंस सकता है। मन में दिनभर मायूसियत बनी रहेगी। आप अनावश्यक स्थानों पर पैसे का निवेश कर देंगे, जिससे बाद में भरपाई के समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
3:
मूलांक तीन वालों का दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा और उससे लाभ भी मिलेगा। आज आपकी वाणी सबको आकर्षित करेगी, चाहें घर हो या कार्यस्थल बस कटु वचन बोलने से बचें।
4:
मूलांक चार वालों का भाग्य उनका साथ नहीं दे रहा है। कुछ मानसिक उलझन अत्यधिक परेशान कर सकती है। कोई शारीरिक कष्ट भी दिनभर परेशान कर सकता है। आप अपने भीतर ही कुछ उलझानो में फंसे रहेंगे। पैर दर्द की शिकायत हो सकती है।
5:
मूलांक पांच वाले व्यापार में एकाएक अड़चन महसूस कर सकते हैं। बहन या बेटी की सेहत परेशानी का कारण बन सकती है। आपके बनते काम आज बिगड़ते दिखेंगे। व्यापार में किसी नवीन निवेश से बचें।
6:
मूलांक 6 वाले जातक किसी महिला की वजह से घर में अशांति अनुभव कर सकते हैं। आपका धन कही फंस सकता है इसलिए सोच समझकर निवेश करें। जीवनसाथी की कोई हठ आपको परेशान कर सकती है इसलिए सोच समझकर व्यवहार करें।
7:
मूलांक सात वाले अपनी हठ से जो चाहें वो उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। आज पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। आपके जीवनसाथी की अचानक तबियत खराब हो सकती है। यदि आपकी गाड़ी का टायर आज पंचर हो जाए तो उसको दूरस्त करवाने का कार्य अगले दिन पर डाल दें।
8:
मूलांक आठ वालों को हर काम में किसी न किसी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। कोई वायरल इन्फेक्शन के भी आसार होते दिख रहे हैं। पैसों की तरफ से बहुत तंगी महसूस होगी। आप अपने पैरों का खास ख्याल रखें।
9:
मूलांक नौ वाले जातक परिवार के सदस्यों का विशेष ख्याल रखें, कोई सर्जरी के योग बन रहे हैं। शांत चित रहना लाभदायक होगा। आपका उग्र स्वभाव आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। प्रेम भाव से हर समस्या का समाधान निकलने की आवश्यकता होगी।


Triveni

Triveni

    Next Story