- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आज का अंक: 3 जुलाई...

x
आज का अंक
1:
मूलांक एक के लिए आज का दिन सामान्य है। सरकारी कार्यों में खर्चा करना पड़ सकता है। स्वभाव में उत्तेजना हानिकारक साबित हो सकती है।
2:
मूलांक दो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । धन प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम प्रसंग में पड़ने की संभावना है। किसी परिचित की मदद से आपको सफलता मिलेगी।
3:
मूलांक तीन वालों का दिन आज कुछ ख़ास नहीं रहेगा। आज दिन भर मन और मस्तिष्क के युद्ध में घिरे रहेंगे।
4:
आज मूलांक चार वालों का भाग्य उनका सामान्य साथ देता दिखेगा। कुछ शारीरिक विकार चिंता का विषय बनेंगे। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख़याल रखें।
5:
मूलांक पांच वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कार्य आपके अनुसार होते दिखेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
6:
मूलांक छह वाले जातक आज हर मुद्दे पर दिल खोलकर खर्चा करेंगे। कोई नई वस्तु घर में ला सकते हैं जो कि परिवार में ख़ुशनुमां माहौल बनाएगी।
7:
मूलांक सात वाले आज अपनी हठ में आकर किसी महिला से अनावश्यक वार्तालाप कर सकते हैं। कोई चर्म रोग भी उत्पन्न हो सकता है।
8:
आज मूलांक आठ वालों को कड़ी मेहनत के बाद मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। दिनभर आलस्य बना ही रहेगा।
9:
मूलांक नौ वाले जातक आज अपने खान-पान का विशेष ख़्याल रखें। आज क्रोध पर भी नियंत्रण रखें अन्यथा यह आपके जीवन में तनाव उत्पन्न कर सकता है।

Triveni
Next Story