धर्म-अध्यात्म

Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल, 28 सितंबर 2025

Subhi
28 Sept 2025 6:18 AM IST
Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल, 28 सितंबर 2025
x

मेष राशि,भाग्य उदित होगा लाभ मिलेगा

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। भाग्य धीरे-धीरे उदय हो रहा है और बढ़ती आर्थिक परेशानियों से भी आपको मुक्ति मिलेगी। आपको फैमिली बिजनस मे आज सफलता मिलेगी। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का भी है, लेकिन आपको कोशिश करते रहना होगा। कामकाज के सिलसिले में आज आप यात्रा भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। अपने लिए खरीदारी भी कर सकते हैं।

​वृषभ राशि, मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, किसी शुभ मांगलिक काम में शामिल होने का आपको मौका मिलेगा। शाम को आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। घर में आपके चहल पहल बना रहेगा। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको स्थायी उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी करनी पड़ेगी। घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी आप जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करेंगे। संतान के साथ आप मनोरंजक समय बिताएंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

​मिथुन राशि, आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आपके कामकाज में आज तेजी रहेगी। आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। आपको अपनी प्रगति को स्थायी रूप से बनाए रखना है इसलिए आपको अपने काम में कुछ नया करने और सीखने का प्रयास करना चाहिए। आज के दिन फालतू के कामों से आपको दूर रहना होगा। आपके लिए सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कामकाज को बेहतर तरीके से मैनेज करना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके लिए आज सितारे बताते है कि आपका पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

​कर्क राशि,आपको अपनी योजना में बदलाव करना होगा

कर्क राशि के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। चंद्रमा के नीच राशि में होने से आज आप अपने भाई-बहनों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी का आपको आज वैसे पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कामकाज में आज कुछ बदलाव होगा। किसी वजह से आप अपनी योजना में बदलाव कर सकते हैं। खर्च आज आपका बढा रहेगा, आपको अपने व्यय पर कंट्रोल करना होगा। दोस्तों से आपको आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी की आपको आज मदद करनी होगी।

​सिंह राशि, आलस्य को हावी न होने दें

सिंह राशि के जातकों को आज आज आलस को हावी नहीं होने होने देना चाहिए नहीं तो आपका कई जरूरी काम आज अटक सकता है। दिन का दूसरा भाग आज आपके लिए अधिक व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से यात्रा भी करनी होगी। नौकरी कारोबार में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। पिता और घर के बड़ो के सहयोग से आपको फायदा मिलेगा। आपको आज किसी निकट संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा।

​कन्या राशि, दिन काफी व्यस्त बीतने वाला है

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होने होने के साथ ही व्यस्तता वाला रहेगा। आपको आज कई तरह के कार्यों में समय देना होगा। आपको परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आप उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। संतान के विवाह के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आएंगे। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मनोरंजन में बिताएंगे, धार्मिक कार्यों में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। छात्रों को आज शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है, मानसिक भटकाव से बचना होगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

​तुला राशि,विरोधियों से सतर्क रहना होगा

तुला राशि के लिए आज का दिन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। वैसे आप अपने साहस और बुद्धि से विरोधियो को परास्त करने में सफल रहेंगे। आज कुछ अनावश्यक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज धार्मिक कार्यो में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज वाहन सुख मिलने का भी योग है।

​वृश्चिक राशि,दूसरों के मामलों में दूर रहना चाहिए

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज दूसरों के मामलों से दूर रहना होगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके सितारे बताते हैं कि, दिन के दूसरे भाग में आपकी कुछ पुरानी चली आ रही परेशानियां मुक्ति मिलेगी। आपको निराशावादी विचारों को अपने मन में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में आज आपको फायदा मिलेगा। किसी सगे संबंधी से आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का संयोग बनेगा। वस्त्रों और किराना कारोबार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा।

​धनु राशि, आपका खर्च आज बढ़ेगा

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका कहीं पैसा फंसा है तो आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है। दिन का आरंभ कुछ सुस्त लेकिन धीरे-धीरे काम में गति आएगी। व्यापार में प्रगति के साथ आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। आज आप अपने घर के लिए घरेलू सामानों की खरीदारी में अधिक समय बिता सकते हैं जिससे धन भी अधिक खर्च होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध प्रबल रहेंगे। आपको आज माता पिता से सहयोग और आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। छोटी अथवा लंबी दूरी की योजना भी बनेगी।

​मकर राशि, धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है

मकर राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कुछ शुभ सूचना या संदेश मिल सकता है जिससे आपका मन आनंदित होगा। दोस्तों के साथ आपको आज मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज वस्त्र और शौक श्रृंगार की चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं। कुछ बिना योजना के भी खर्च होने का संयोग बना है। आज आप धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा। आज आपको बच्चों की खुशी के लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

​कुंभ राशि,उच्चाधिकारियों के सहयोग से फायदा होगा

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपकी अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आप कुछ टल रहे काम को पूरा कर पाएंगे। आज आपको नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से फायदा होगा। आप अपनी योजना से आर्थिक मामलों में लाभ पाएंगे। यदि आज किसी को पैसा उधार देना पड़े तो बिलकुल भी न दें क्योंकि मिलने की संभावना बहुत कम है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आज आपको अपने पिता की मदद की जरूरत हो सकती है।

​मीन राशि, भाग्य तरक्की दिलाएगा

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद होगा। आपको परिवार के सहयोग से आज फायदा होगा। आपके लिए भाग्य आज तरक्की का रास्ता बना रहा है। पढ़ाई और अध्यात्म में रुचि बनी रहेगी। आज आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन बड़ों की सलाह से स्थिति को संभालने में आप सफल होगे। वस्त्र और साज श्रृंगार से संबंधित वस्तुओं के कारोबार में आपको आज फायदा मिलेगा। ससुराल से भी आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा।

Next Story
null