- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj ka Rashifal : आज...

मेष राशि, विरोधी और शत्रु आज शांत रहेंगे
मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको नौकरी, व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अवसर और अधिकार मिल सकते है। आपकी राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा और मंगल की युति होने से आपका प्रभाव बढेगा। विरोधी और शत्रु शांत रहेंगे। आपको धन लाभ का मौका भी मिलेगा। आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आज परिवार के सभी सदस्यों को खुश देखकर आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बनेगा।
वृषभ राशि, व्यवहारिकता से काम लें फायदा होगा
वृषभ राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर होना बता रहा है कि, आज आप खरीदारी पर धन खर्च करेंगे। आज परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। वाणी में मधुरता रखें और व्यवहारिकता से काम लें तो यह आपके रिश्ते के लिए बेहतर होगा। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। कोई सुख साधन की वस्तु आप आज खरीद सकते हैं। धर्म कर्म में भी आपकी रुचि रहेगी। आज आप अपने बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे।
मिथुन राशि,जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज के दिन विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र पर भी नजर रखनी होगी। समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की आज सराहना होगी। बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी से भी पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो आज आप उसे चुका सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ का संयोग बनेगा।
कर्क राशि,परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। आज शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। मानसिक तनाव के कारण आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। जिन जातकों को माइग्रेन की परेशानी है उनको अपको खास ध्यान रखना होगा। आपका पैसा कहीं अटका है तो आज आपको अपना धन वापस मिल सकता है। आपको आज धार्मिक कार्यो में भाग लेने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि, कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा
सिंह राशि के लोगों को कल के दिन नौकरी और कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको आज किसी अपरिचित व्यक्ति से भी सहयोग मिलेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज लोगों की सुनें ज्यादा बोलें कम। आज आप अपने कामकाज में टीम वर्क के जरिए काम को पूरा कर पाने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन मे आपको आज जीवनसाथी के साथ भाई-बहनों से भी सहयोग मिलेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी।
कन्या राशि, कार्यक्षेत्र में आज सकारात्मक बदलाव होगा
कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपको नौकरी और कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी जातको से विशेष सहयोग मिलेगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आप वाणी में विनम्रता बनाए रखकर आज अपने कठिन काम को भी पूरा कर पाने में सफलता पाएंगे। शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। और आपको आज आर्थिक योजना में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। माता से भी आपको आज स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।
तुला राशि,भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज भाग्य का भरपूर साथ और लाभ मिलेगा। घर के पुराने अटके कार्यों को करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपके सभी अटके काम आज पूर्ण होगे। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें, फिर आगे बढ़ें अन्यथा आपको बाद मे परेशानी हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी को उनकी इच्छा के अनुसार कोई तोहफा दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन मे आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का भी अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक राशि, भरोसा सोच समझकर करें
वृश्चिक राशि के लोगों को आज कामकाज में अधिक सजग रहना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा। लोग पीठ पीछे घात कर सकते हैं। महिला मित्रों और सहकर्मियों से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की जरूरत होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई समस्या चल रही थी तो आज उसका समाधान निकल सकता है।
धनु राशि,प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। लोग आपकी सलाह और सुझाव का सम्मान करेंगे। आज का दिन आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। आप अपने लिए और अपने घर के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आपको जीवनसाथी की सलाह से आज फायदा भी होगा और कुछ घरेलू उलझनों को सुलझाने में आप सफल भी होगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का संयोग बन सकता है।
मकर राशि, मित्र या संबंधी से मुलाकात हो सकती है
मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र या संबंधी आज अचानक मिल सकता है जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आपको किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा। संतान पक्ष से संबंधित विषयों को लेकर आप चिंतित होंगे। पिता की सलाह से आपकी आज लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि उनकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप आज किसी बचत योजना में धन लगा सकते हैं।
कुंभ राशि, सरकारी काम में सफलता पाएंगे
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी,शुभ कार्यो पर आप धन भी खर्च करेंगे। छात्रों को अपने सीनियर्स से आज सहयोग मिलेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज इसका लाभ आपको मिलेगा। परिवार में आज किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आपको आज सरकारी काम में सफलता मिलेगी। घरेलू जरूरतों पर धन खर्च होगा। यात्रा और वाहन पर भी धन खर्च हो सकता है।
मीन राशि, धन लाभ का संयोग बनेगा
मीन राशि के लिए आज आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई खोयी वस्तु या धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन मे आपको आज कुछ उलझनों को सुलझाना होगा, जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। आज शाम के समय आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। वाहन चलाने में आज सावधानी बरतनी होगी। वाहन में खराबी की वजह से भी आज आपका धन खर्च हो सकता है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है।





