धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2025

Subhi
8 Oct 2025 6:13 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2025
x

मेष राशि, लाभदायक डील मिलेगी

मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज बिजनेस में लाभदायक डील मिलने का योग है। आर्थिक मामलों में आज भाग्य आपको लाभ दिलाएगा। आर्थिक पक्ष आपका बेहतर होगा। राजकीय क्षेत्र में आज आपको विशेष मान सम्मान मिल सकता है। शाम का समय परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आप घर के लिए कुछ साजोसामान ले सकते हैं।

वृषभ राशि,जल्दबाजी से बचना होगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कुछ जरूरी काम अचानक आने से आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। कमाई में वृद्धि होगी। जल्दबाजी से आपको आज बचना होगा। शत्रु आज प्रबल दिखाई देंगे, इनसे सतर्क रहें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि, महत्वपूर्ण काम पूरा होगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज अपनी कार्ययोजना का फायदा मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज पूरा होगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में वरिष्ठों और मित्रो से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका दिन रचनात्मक और कलात्मक कार्यों मे भी बीतेगा। लव लाइफ मे आज आपको प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है। आप कोई साहसिक फैसला भी ले सकते हैं। आपको आज किसी पारिवारिक काम को लेकर तनाव हो सकता है।​

कर्क राशि,नौकरी में अनुकूल स्थिति मिलेगी

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा है। राशि स्वामी चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से आपको आज नौकरी में अनुकूल स्थिति मिलेगी। साथ ही आज आपको कारोबार में लाभदायक अवसर प्राप्त होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों से भी आज आप अपेक्षित लाभ और सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको भाई बहनों की मदद से भी फायदा हो सकता है। आप आज कुछ नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। बैंकिंग से संबंधित काम मे आपको आज सफलता मिलेगी।

सिंह राशि,प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज लव लाइफ मे प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी मदद कर सकते हैं। सरकारी काम में आपको आज कामयाबी मिलेगी। ससुराल पक्ष से सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेग। आप आज पैतृक पक्ष से भी लाभ पाने में सफल रहेंगे। किसी मित्र की मदद से आपको फायदा मिलेगा।

कन्या राशि, आपको आज वाणी पर नियंत्रण रखना होगा

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें,नहीं तो किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार में आज किसी शुभ कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देगा। आपको आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। किसी मित्र और पड़ोसी से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आज आपका बेहतर तालमेल होगा। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रह है उनको आज कामयाबी मिलेगी। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

तुला राशि,कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में परिवार के सदस्य से आपको आज सहयोग और लाभ मिल सकता है। आसपास सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी आपकी साख बढ़ेगी। आपका धन आज खर्च होने वाला, कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे लेकिन कारोबार में आज कमाई भी बढेगी। वैसे आज नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा।। कार्य व्यवहार से जुड़े विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि,दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और शुभ रहेगा। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। व्यापार में दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज परिवार में सुख, शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे। आप अपनी नौकरी में कुछ नया और रोमांचक कर सकते है। माता पिता से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा, प्रेमी के साथ आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

धनु राशि,आज का दिन खर्चीला रहेगा

धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज घरेलू कार्यों और जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए इनकी सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में आज कुछ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आप अपनी व्यवहारिकता और वाणी से स्थिति को संभालने में सफल होगे। आज शाम के समय आप जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि,पुराने रुके हुए काम बनेंगे

मकर राशि के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप आज अपने बिजनेस को विस्तार देने के लिए कुछ निवेश भी कर सकते हैं। घर की सजावट के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिससे आपकी जेब भी हल्की होगी। पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए आज समय अच्छा है, सफलता मिलेगी। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। संतान से संबंधित किसी काम के पूरा होने से आपको खुशी मिेलेगी।

कुंभ राशि,किसी संबंधी से मिलना हो सकता है

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में यदि आप कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार में प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला उठा सकता है, लेकिन अगर आप समझदारी से काम लेंगे और बुजुर्गों की सलाह से काम करेंगे तो स्थिति को संभालने में सफल रहेंगेो। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि,आपको जोखिम लेने से बचना होगा

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज के दिन आपको जोखिम लेने से बचना होगा। नौकरी और व्यापार में आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग कर बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको आज सुख और सहयोग मिलेगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बिता सकते हैं। आप आज किसी धार्मिक और शुभ काम मे भाग ले सकते है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

Next Story
null