- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि,नौकरी में काम का दबाव रहेगा
मेष राशि से आज कर्म भाव में चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आज आपके विरोधी और शत्रु आपकी प्रगति से मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं। आज आप लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में आज आप पर कुछ दबाव हो सकता है लेकिन आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो आपको कामयाबी मिलेगी। आज शाम के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है जिसकी वजह से आपको चिंता हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि, कोई अच्छी खबर मिल सकती है
वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद और खुशनुमा रहेगा। आज दोपहर बाद आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें, कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रिय व्यक्ति से हो सकती है। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि, उच्चाधिकारियों की कृपा का आपको लाभ मिलेगा
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको माता पिता से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपा का आपको लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कामयाबी मिलेगी। आज आपको कोई कीमती वस्तु मिल सकती है। लेकिन आज शाम के समय आपको वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। आज आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग और लाभ भी मिल सकता है। आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा।
कर्क राशि, राजयोग से लाभ मिलेगा
कर्क राशि में आज राजयोग बना हुआ है। ऐसे में आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। बैंकिंग से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला नहीं लें। शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मंदिर या तीर्थ स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उनके खानपान पर ध्यान देना होगा।
सिंह राशि,रुके हुए काम पूरे होंगे
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी तो वह आज अधिक कष्ट दे सकती है। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे, लेकिन अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों में आज आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे।
कन्या राशि,अचानक धन लाभ हो सकता है
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा। आज के दिन मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। यदि लंबे समय से घर में कोई परेशानी चल रही थी तो आज उसका अंत हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है और आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।
तुला राशि,आय के नए स्रोत आज आपको मिल सकते हैं
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत आज आपको मिल सकते हैं। अधिक भागदौड़ के कारण आज मौसम का प्रतिकूल असर आप पर पड़ सकता है। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई् लाभदायक डील मिल सकती है। शुभ समाचार मिलने की आपको खुशी होगी। ससुराल पक्ष से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि,आर्थिक स्थिति बेहतर होगी
वृश्चिक राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दोस्तो से आपको सहयोग मिलेगा। दिन में किसी प्रियजन से मुलाकात होने से आपको खुशी होगी। वाद विवाद में आपको उलझने से बचना होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज शाम का समय आप परिजनों के साथ बिताएंगे। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद भी ले सकते हैं। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मिलेगा।
धनु राशि, भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं
धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आज आप किसी के साथ पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो सतर्कता का पूरा ध्यान रखें। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज इसमें परेशानी हो सकती है इसलिए कानूनी मामलों में आपको जोखिम लेने से बचना होगा। आज आपको नौकरी में विपरीत लिंगी जातकों से सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिलेगी।
मकर राशि, कोई लाभदायक मौका मिल सकता है
मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। नौकरी और कारोबार मे आज आपको कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। आज शाम को आपको किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपने कारोबार में कुछ जरूरी बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। आज किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का भी मौका मिलेगा।
कुंभ राशि,खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज आपको अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी। संतान से जुड़ा कोई फैसला आज ले सकते हैं। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको ससुराल पक्ष लाभ और सम्मान मिलेगा। आप रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।
मीन राशि,आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा
आज का दिन मीन राशि के जातको के लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन आपका सुखद और आनंददायक रहेगा। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बना सकता है। शाम का समय आपका आज मनोरंजक बीतेगा। किसी पड़ोसी और मित्र से आपको सहयोग मिेलेगा। माता पिता से आपको स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थियों को आज मानसिक और बौद्धिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। अगर आज आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपको आज कोई भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।





