धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2025

Subhi
23 Oct 2025 6:12 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2025
x

मेष राशि, आज आर्थिक लाभ मिलेगा

मेष राशि के लिए आज गुरुवार के सितारे बताते हैं कि, आज के दिन व्यापार में किए गए कार्यों से आपको खूब मुनाफ़ा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। इस पर कुछ पैसे भी खर्च होंगे। आज शाम को आपको कुछ थकान और सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपके साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि, कमाई के नए स्रोत मिलेंगे

आज वृषभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से निकले तो माता पिता से आशीर्वाद लें और उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आज शाम का समय आप किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे और जागरण, कीर्तन भजन आदि करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। माता से आज कुछ अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपको बच्चों का अच्छा बर्ताव और उनकी सफलता की ख्याति पसंद आएगी।

मिथुन राशि, दिन तनावपूर्ण रहेगा

मिथुन राशि के लिए गुरु और चंद्रमा का गोचर लाभदायक रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। तनावग्रस्त रहने के कारण आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी जिससे आपका काम अटक सकता है। आज शाम का समय आप घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत पर नजर रखं।

कर्क राशि,उन्नति का आज मौका मिलेगा

कर्क राशि के लिए आज ग्रहों की शुभ स्थिति बताती है कि, लंबे समय से आपकी तरक्की रुकी हुई थी तो आज उन्नति का अवसर मिल सकता है। आज रात को बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आपके माता-पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आज आप अपनी वाणी के कारण किसी अधिकारी को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि, सकारात्मक बदलाव से लाभ मिलेगा

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, कारोबारी जातको के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आज कुछ नए बदलाव करने होंगे, जिसका भविष्य में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आज शाम को आपको अपने किसी मित्र से धन लाभ होने के आसार हैं। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

कन्या राशि, आज अधिक परिश्रम करने की जरूरत है

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपकी अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। सितारे यह भी कहते हैं कि आज कोई विशेष डील फाइनल हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं। प्रेमी के साथ आज वक्त बिताने का मौका मिलेाग। छात्रों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज सामाजिक कार्यो में भाग लेने से मान सम्मान मिलेगा।

तुला राशि, आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आपको सोच समझकर निर्णय लेने होंगे, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। आपको आज कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। जोखिम भरा काम करने से बचें। आज आपको अपनी मधुर वाणी से अपने आसपास के लोगों को अपना बनाना होगा, तभी आप अपने काम को सफलता की ओर ले जा सकेंगे। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की जांच करवा लें।

वृश्चिक राशि, शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा

वृश्चिक राशि के लिए आज आज चंद्रमा औऱ गुरु का गोचर शुभ रहेगा। आज आपके शत्रु भी आपके साहस और पराक्रम से हार मानेंगे और आप अपने इरादों में कामयाब होंगे। आज संतान के प्रति आपके प्रेम भाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके पद और अधिकार में वृद्धि होगी। यदि आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन देना है तो सोच समझ कर लें क्योंकि उसके न लौटने से रिश्तों में दरार आ सकती है।​

धनु राशि,फंसा हुआ धन मिल सकता है

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, विद्यार्थियों का अपने गुरु और ईश्वर के प्रति आज लगाव बढेगा। आज आप अपनी सूझबूझ से कुछ नया काम करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका कारोबार विस्तार करेगा। यदि आपका कोई पैसा फंसा हुआ है तो आज मिल सकता है। संतान को आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। पिता के लिए आज आप कोई तोहफा ला सकते हैं।

मकर राशि, आर्थिक लाभ का संयोग बना है

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित है। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पार्टनरशिप में किए गए कारोबार में आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लग सकती है। आज कुछ ऐसे ख़र्चे आपके सामने आएंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने होंगे। यदि बहुत दिनों से कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह अब समाप्त होगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है।

कुंभ राशि, दिन आपका आज अनुकूल बीतेगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपनी योजना और निर्णय का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर फैसला सोच समझकर लें। रोजमर्रा की जरूरतों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आपको किसी नए व्यवसाय में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। संतान की नौकरी के लिए किए गए प्रयास आपको उत्तम सफलता देंगे। छात्रों को परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी।

मीन राशि,योजनाओं का लाभ मिलेगा

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ परेशानी लेकर आएगा। आपको पाचन और पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आज आप अपने कारोबार के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें सफल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज अगर आप किसी बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो वह आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए अपने पिता से सलाह लेंगे। वैवाहिक जीवन मे आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के काम में भी आज आपकी रुचि रहेगी।

Next Story
null