धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 20 अक्टूबर 2025

Subhi
20 Oct 2025 6:18 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 20 अक्टूबर 2025
x

मेष राशिफल, आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभ की वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। आप आज अधिकारियों और घर के बड़ों से लाभ और सम्मान पाएंगे। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएगे। धर्म कर्म के काम में आज आप जीवनसाथी के साथ भाग ले सकते है। पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करें। संतान की ओर से आपको सुख और सहयोग मिलेगा। बच्चो के साथ आप मनोरंजक समय बिताएगे। आपको आज घर के बड़ों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। वाहन सुख मिलने का योग बना है।

वृषभ राशि, आर्थिक प्रयास आज सफल होंगे

वृषभ राशि के जातक आज सुबह से ही व्यस्त और मस्त रहेगे। लेकिन शाम तक मानसिक और शारीरिक श्रम से आप थकान महसूस कर सकते हैं। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन इसमें आपको खुशी भी होगी। आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिल सकता है। आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में आज आपके प्रयास सफल होगे। आप आज बच्चों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। शाम के समय आप किसी शुभ समारोह में भाग ले सकते हें। आपको आज रुचिकर भोजन का आनंद मिलने वाला है।

मिथुन राशि,आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा लेकिन आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आपको आज एक साथ कई क्षेत्रों में काम करना होगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा। आपको आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आपको मित्रों और सगे संबंधियों से आज शुभकामनाएं और बधाई मिलने का योग है। शाम का समय आपका उत्साह मे बीतेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपको आज धर्म कर्म के काम मे भाग लेने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ होने के आसार हैं।

कर्क राशि,विरोधी और शत्रु आज शांत रहेंगे

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार में लाभ दिलाने वाला रहैगा। आप आज घर के काम में जीवनसाथी की मदद कर सकते हैं जिससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। आपको आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। संतान से आप सहयोग पाएंगे। आपके घर आज मित्रों और पड़ोसियों का आगमन होगा। चहल पहल बनी रहेगी। विरोधी और शत्रु आज शांत रहेंगे। आप आज अपने मान सम्मान और दिखावे के पीछे धन खर्च कर सकते हैं। वाणी पर कंट्रोल रखेंगे तो बेहतर होगा। आपको आज तामसिक भोजन और जुए सट्टा से बचना चाहिए, नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि,सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी प्रतिष्ठा बढेगी

सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से आज बात करके खुशी मिलेगी। आपके शत्रु भी आज आपको बधाई दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन मे प्रेम और तालमेल बना रहेगा। राजनीतिक संपर्क का फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। लव लाइफ में प्रेम और आनंद बना रहेगा। लेकिन आपको आज पटाखे और बिजली के उपकरण से सतर्क रहने की जरूरत है। राशि में बैठा केतु चोट का कारण बन सकता है। जीवनसाथी का सपोर्ट बना रहेगा। तंत्र मंत्र की ओर रुचि बढेगी।​

कन्या राशि, लाभ और आनंद मिलेगा

आज का दिन कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपको आज भाई बहनों और माता पिता से सहयोग मिलेगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। कारोबार मे आज आपकी अच्छी कमाई होगी। जीवनसाथी की मदद से आप आज घर के कार्यों को पूरा कर पाएगे। बच्चो की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। कोई कठिन लगने वाला काम आज पूरा हो सकता है। आपको आज दोस्तो के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। छात्र आज मौज मस्ती के साथ मनोरंजन का भी आनंद लेंगे। आपकी रुचि आज धर्म कर्म और सामाजिक कार्यो में भी रहेगी। आपको आज उपहार और कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।

तुला राशि, अधिकार और मान सम्मान में वृद्धि होगी

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके अधिकार और मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको आज संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। मित्रो से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आपके परिवार मे आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। यात्रा संबंधी योजना भी बन सकती है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज धन संपत्ति का लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन आज आपका सुखमय रहेगा। आप आज धार्मिक विषयों में रुचि लेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आप आज घर के काम में भी व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक राशि, आपको आर्थिक लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबार मे आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा सितारे कहते हैं कि आज आपको उपहार भी मिल सकता है। आपका कोई जरूरी काम आज परिवार के सहयोग से पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल और प्रेम बना रहेगा। आप आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएगे। किसी पड़ोसी से आपको आज सहयोग मिलेगा। लेकिन जरूरी है कि आज किसी से वाद विवाद में उलझने से बचें। शाम का समय आपका विशेष रूप से अनुकूल और सुखद बीतेगा।

धनु राशि, सेहत के प्रति सजग रहना होगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको परिवार से सहयोग मिलेगा लेकिन मानसिक तनाव भी प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। धनु राशि के लिए सितारे बताते हे कि आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान मे आप आज सतर्कता बरतें, वायु विकार और उदर रोग संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह से आपको फायदा मिलेगा। धार्मिक कार्यो में आज आपकी रुचि रहेगी। आपको आज किसी मित्र से अच्छी खबर मिलेगी। आज उपहार का लेनदेन भी हो सकता है।

मकर राशि,आर्थिक लाभ और उपहार मिल सकता है

मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि, आपको आज आर्थिक लाभ और उपहार मिल सकता है। लेकिन आज आपका दिन व्यस्तता के साथ खर्चीला भी रहेगा। पारिवारिक जीवन मे आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज अपने रुके हुए काम पूर्ण करने होगे। आप आज स्थायी निवेश करके भी लाभ प्राप्त सकते हे। आपके लिए सलाह है कि आज किसी से वाद विवाद में उलझने से बचें और जोखिम वाले काम से भी आपको आज बचना चाहिए। किसी मित्र की मदद से आपको आज फायदा होगा। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान को लेकर चिंता हो सकती है।​

कुंभ राशि, प्रयास और कार्य में सफलता मिलेगी

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आपको आज अपने प्रयास और कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ आप आज मनोरंजक समय बिताएगे। लेकिन आज जरूरी है कि आप किसी से उलझने से बचें साथ ही जोखिम वाले काम में सतर्क रहें। छात्रों को आज शिक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद होगा। आप आज धार्मिक काम में शामिल हो सकते हे। किसी संबंधी की ओर से आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आपको आज कोई उपहार भी मिल सकता है।

मीन राशि,दिन लाभदायक और सुखद रहेगा

मीन राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक और सुखद रहेगा। आपको आज परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र मे आज आपको मान सम्मान मिलेगा। आपके आत्मविश्वास मे आज वृद्धि होगी। आपको आज मौज मनोरंजन का आनंद लेगे। मूड आपका रोमांटिक बना रहेगा। बिजनेस मे आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी मित्र से मिलने का संयोग बनेगा। आप आज किसी सामाजिक और धार्मिक काम में भाग ले सकते है। आपको आज संतान की ओर से सहयोग मिलेगा जिससे आपको प्रसन्नता होगी। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप आज बिजली के उपकरण से काम करते हुए सतर्क रहें।

Next Story
null