- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि, लाभदायक और अनुकूल दिन बीतेगा
मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज बिजनेस में बड़ा लाभ मिलेगा। लेकिन आर्थिक लेनदेन के मामले में आपको आज सतर्क रहना होगा। आपकी आज कुछ अच्छी डील मिलने से लाभ होगा। आपके घर में आज कुछ सुख साधनों का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज का दिन प्रेमपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आज बना रहेगा। आर्थिक लेनदेन में आज आपको सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम वाले काम और बिजली के काम में सतर्कता बरतें।
वृषभ राशि, आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी
वृषभ राशि के जातको को आज भाग्य विभिन्न क्षेत्रों से लाभ दिला सकता है। आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि का रहेगा। वैसे दिन के दूसरे भाग में आज अचानक आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। घरेलू काम मे आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी करेंगे जिससे परिवार में खुशी होगी। आपको आज वाहन सुख भी मिल सकता है।
मिथुन राशि, आर्थिक लाभ का संयोग बना है
आज का दिन राशि के जातको के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आज धनतेरस पर गुरु आपकी राशि से दूसरे भाव में संचार करते हुए आपके लिए लाभ का संयोग बना रहे हैं। आपको पिता और भाई से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। छोटे बच्चे काफी खुश नजर आएंगे, बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे। पैसों के मामले में आज आपको ससुराल पक्ष से व्यावहारिक रहना चाहिए। व्यापार के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। बिजनेस में आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। माता से आपको आज स्नेह मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी पूरी होगी।
कर्क राशि, गुरु का गोचर आज लाभदायक रहेगा
कर्क राशि के जातकों को कल के दिन गुरु के गोचर से लाभ प्राप्त होगा। कुछ उलझने आएगी भी तो आप उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन आज सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी आपके सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। आपको आज प्रबंधन क्षमता का भी लाभ मिलेगा। धातु से जुड़े कारोबारी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं।
सिंह राशि,प्रभाव और यश दोनों में वृद्धि होगी
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कारोबार में बेहतर लाभ मिलेगा। आपकी योजनाएं आज सफल रहेंगी। आप घर की साज सज्जा पर ध्यान देंगे, जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके प्रभाव और यश दोनों में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी आज आपके लिए कोई तोहफा ला सकता है। जरूरी काम को पूरा करने के लिए दिन का दूसरा भाग अनुकूल रहेगा। आपका मान सम्मान बढेगा। आपको घर में आज किसी सुख साधन का आगमन हो सकता है जिससे प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
कन्या राशि, आपके यश और सम्मान में वृद्धि होगी
कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके सितारे बताते हें कि आज आप परिवार की जरूरतों पर पैसे खर्च करेंगे। आज आपको बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपको से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। जीवनसाथी आपकी रचनात्मक गतिविधियों से प्रभावित होंगे और आवश्यक कार्यों में आपकी मदद करेंगेो। आपकी लव लाइफ आज रोमांटिक रहेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में भी भागीदार बन सकते हैं। आपके यश में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। खरीदारी में आज भावुकता से बचें। वाहन और ज्वेलरी के कारोबारी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं।
तुला राशि, कारोबार में भाग्य अच्छा लाभ दिलाएगा
तुला राशि के जातकों के लिए आज शनिवार धनतेरस का दिन सूर्य बुध के गोचर से लाभदायक रहेगा। आपको आज कारोबार में भाग्य अच्छा लाभ दिलाएगा। बावजूद इसको आपको आज आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढाव आ सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा यदि आपके परिवार में कोई अनबन चल रही है तो वह आज सुलझ सकती है। आप आज जीवनसाथी की मदद से कोई जरूरी काम पूरा कर पाएंगे। आपको आज कहीं से उपहार मिलने का भी योग बना है।
वृश्चिक राशि, आज कोई अच्छी खबर मिलेगी
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अधिकारियों तथा सहकर्मियों के बीच आपकी छवि भी बेहतर होगी। जीवन सुखद रहेगा, लेकिन आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। अगर आज आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर कर ले। आपको आज साझेदारी के कारोबार में लाभ मिलेगा।
धनु राशि,परिश्रम से लाभ पाएंगे
धनु राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन लाभ के साथ परिश्रम से भरपूर रहेगा। आ्पको आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़कर काम करने से मान सम्मान प्राप्त होगा। नौकरीपेशा छात्रों को अपने काम में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। आपको आज अधिकारी वर्ग से पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से समाप्त हो सकता है। व्यापार में धन प्राप्ति वृद्धि होगी। दिन का दूसरा भाग कमाई के लिहाज से उत्तम रहेगा। माता पक्ष से भी लाभ की संभावना है। आपको आज उपहार की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि, लाभ पाएंगे लेकिन अनचाहे खर्च होंगे
मकर राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, व्यवसाय में आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपको अपने शत्रुओं से सजग और सावधान रहना होगा। परिवारिक जीवन मे आज आपके घर कुछ अच्छी खबर आ सकती है। आपको आज संतान सुख की प्रप्ति होने की भी संभावना है। आपके लिए आज का दिन लव लाइफ के लिए भी अच्छा है। आपको आज कुछ अनचाहे काम करने होंगे जिससे मन प्रसन्न होगा। शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने का भी योग बना है।
कुंभ राशि, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा
आज आपको कारोबार व्यापार में लाभ का मौका मिलेगा। फैमिली बिजनेस मे आज परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। चिकित्सा से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के स्वास्थ्य में लेकर चिंता हो सकती है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से फायदा होगा। शाम का समय आप आज जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकता हैं। आपको आज इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा।
मीन राशि, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी मित्र या सगे संबंधी की मदद से फायदा हो सकता है। आप आज अपने कारोबार में परिजनों से सहयोग भी पाएंग। आपको आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रूप से मध्यम रहेगी। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके लिए आज का दिन किसी पूर्व परिचित की मदद से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी।





