धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 11अक्टूबर 2025

Subhi
11 Oct 2025 6:13 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 11अक्टूबर 2025
x

मेष राशि, जरूरी काम पूरा होगा

मेष राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज घर के कामकाज के साथ बच्चो की शिक्षा और करियर को लेकर भी चिंता हो सकती है। आज आपका जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज घर के जरूरी काम को पूरा कर पाएंगे साथ आप घर के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। प्रेम संबंध में कुछ तनाव रहेगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेगे।

वृषभ राशि,आर्थिक लाभ के योग बने हैं

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन प्रेम और आनंद से भरपूर रहेगा। आपका आज पारिवारिक कारोबार में घर के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ भी आपकी आज रोमांटिक रहेगी। परिजनों की सलाह का आपको आज लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग हैं और वे अपनी आवश्यकता के अनुसार कार्य गतिविधियों को करने में सफल रहेंगे। आपको छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का भी अवसर मिलने वाला है।

मिथुन राशि,उपहार और लाभ मिलने का योग बना है

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको आज परिवार और जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज सुलझता नजर आ रहा है। छोटे बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चो की शिक्षा में भी आप उनको सहयोग प्रदान करेंगे। दांपत्य जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा। आरको आज कोई उपहार मिल सकता है। अगर आप अपने करियर में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा दिन, आप इस संदर्भ में आगे बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि, दिन प्रेमपूर्ण रहेगा

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन प्रेमपूर्ण रहेगा। आपकी लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बढेगा। आप आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। विदेश जाने के लिए प्रयास करने वाले जातकों को आज प्रयास में सफलता मिल सकती है, लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। संतान को आज कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है जिसको लेकर चिंता होगी और धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

सिंह राशि,अप्रत्याशित खर्च आपको परेशान करेंगे

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कुछ अप्रत्याशित खर्च आपको परेशान करेंगे। परिवार की कुछ जरूरतों के लिए आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज लेनदेन में सतर्क रहना होगा। किसी की बातो में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेने से आपको बचना होगा। शाम का समय आपका सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। किसी धार्मिक और शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।​

कन्या राशि, आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के प्रति सजग रहना होगा। वैसे आज रोजगार के क्षेत्र में कुछ परिवर्तन का भी योग रहेगा। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम को किसी विवाद के कारण परिवार जीवन में उलझन और तनाव रह सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की स्थिति बेहतर होती नजर आएगी। दिन का दूसरा भाग कमाई के लिहाज से आपके पक्ष में रहेगा।

तुला राशि, घर कुछ रुके काम बनेंगे

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। नौकरी व कार्य क्षेत्र में अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग रहेगा। घर के महत्वपूर्ण कार्य रुके हुए थे, आज उन्हें पूरा करने का समय मिलेगा। आज आप अपने माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको अपने मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए मन को शांत और संयमित रखना होगा। यदि संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है।

वृश्चिक राशि, कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है

वृश्चिक राशि से आज चंद्रमा के सप्तम भाव में होने से आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति का भी लाभ आपको मिलेगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप आज व्यस्तता के बीच अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में भी भाग लेंगे जिससे समाज मे आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा।

धनु राशि,किसी सगे संबंधी से आज मिलना हो सकता है

धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलना हो सकता है। किसी सगे संबंधी की आपको आज मदद भी करनी होगी। आपको आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। छात्रों आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके सितारे बताते हैं कि, आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में भी आप आज सफल रहेंगे। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है

मकर राशि, नई योजना पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा

मकर राशि के जातको के लिए शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास का पूरा फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और वरिष्ठ व्यक्ति से आपको आज आज सहयोग मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में कुछ उलझन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का पूरा सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों को स्थायी संबंधों में बदलने की योजना बनेगी। रविवार की बात चल रही है तो बात आगे बढेगी। आपको आज किसी नई योजना पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने कारोबार को एक नई गति देने की कोशिश करते नजर आएंगे। आपके घर पर आज किसी सगे संबंधी का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि,उधार लेनदेन से बचना होगा

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में बहुत ही संभलकर चलना होगा। आपको आज उधार लेनदेन से बचना होगा। दिया गया धन वापस मिलना कठिन होगा। सामाजिक कार्य करने से आज आपका यश बढ़ेगा। पिता के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा। आज कुछ विरोधी और शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको आज इनसे सतर्क रहना होगा। परिवार का वातावरण आज सुखद रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई काम बनेगा।

मीन राशि, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

मीन राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज आपको पारिवारिक व्यवसाय में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी हो सकता है। जीवनसाथी का विश्वास जीतना जरूरी होगा। परिवार में कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जो आपको अपनी मर्जी के खिलाफ भी करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको सजग रहना होगा। आपको आज किसी पड़ोसी से मदद भी मिलेगी। छात्र आज शिक्षा के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हं।

Next Story
null