- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj ka Rashifal : आज...

मेष राशि,दिन आपका सुखमय बीतेगा
मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन परेशानियों को दूर करने वाला रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपकी राशि से नवम उपरांत दशम भाव में चंद्रमा के गोचर से आपको मित्रों से सहयोग भी आज मिल रहा है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। विद्यार्थी आज पढाई से ज्यादा मनोरंजन में रुचि लेगों।
वृषभ राशि, आर्थिक प्रयास सफल होगे
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अच्छा रहेगा। चंद्रमा अष्टम उपरांत नवम में पहुंचकर आपको भाग्य का लाभ दिलाएंगे। कारोबार में आप लाभ अर्जित कर पाएंगे। किसी रिश्ते को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त होता नजर आ रहा है। अचल संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है। आपको अपने दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होकर लाभ दिलाएंगे। किसी सामाजिक काम में आप भाग लेंगे।
मिथुन राशि, भाग्य लाभ का संयोग बनाएगा
मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ है। राशि स्वामी बुध आज कन्या राशि में उदित होकर गोचर कर रहे हैं। ऐस मैं आज आपकी मुलाकात कुछ पुराने मित्रों से हो सकती है। आपके लिए भाग्य लाभ का संयोग बनाएगा। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिताएंगे। कामकाज में भी सकारात्मक स्थिति रहेगी। अपनी मधुर वाणी के प्रभाव से आज आपको सफलता मिलने का योग है। आप विरोधियो से भी काम निकलवाने में सफल होंगे।
कर्क राशि, अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ दिलाएगा
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा मकर राशि में आकर आपकी राशि पर दृष्टि डालेंगे जिससे सुख और लाभ का संयोग बनेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको लाभ प्रदान करेगा। आपके कार्यक्षेत्र मे आज कुछ सकारात्मक परिवर्तन होगा। आपको अपने किसी निर्णय का फायदा मिलेगा। शाम के समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। आप आज धर्मार्थ कार्यों पर भी धन खर्च कर सकते हैं।
सिंह राशि,आपका खर्च आज बढ सकता है
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। चंद्रमा का गोचर छठे भाव में होने से आपको विरोधी और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। आपका खर्च भी आज बढ़ सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि,आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज विरोध हो सकता है। वैसे जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। इनके सहयोग से आप स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। शाम के समय किसी धर्म कर्म के काम में शामिल हो सकते हैं।
कन्या राशि, कारोबार और कमाई में वृद्धि होगी
कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी राशि में आज राशि स्वामी बुध का उदय हुआ है जो आपको कारोबार और कमाई में भी लाभ दिलाएगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कुछ पुराने अधूरे कार्य भी आज आपको निपटाने में सफलता मिलेगी। प्रिय लोगों से मुलाकात होगी। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
तुला राशि,अप्रत्याशित खबर से हैरानी होगी
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार आपकी साख बढ़ेगी। आपको आज किसी अप्रत्याशित खबर से हैरानी होगी। आज आपके सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। अगर आज आप किसी को कुछ पैसे देने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम रहेगी।
वृश्चिक राशि,भाग्य उन्नति का संयोग बनाएगा
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। आपकी राशि से आज चंद्रमा द्वितीय उपरांत तृतीय भाव से गोचर करेंगे। ऐसे में आपके लिए भाग्य उन्नति का संयोग बनाएगा। आपके सितारे बताते हैं कि, आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज रुचिकर भोजन मिलेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको आज उपहार और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। शाम का समय आपका प्रेमी के साथ बीतेगा।
धनु राशि,प्रभावशाली व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यो में व्यतीत होगा। किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का आपको आज मौका मिलेगा। वैसे आज किसी कारण से आपकी व्यस्तता भी बनी रहेगी। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप समय प्रबंधन से सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। आपको आज किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी। मां, मौसी और मामा की ओर से आपको आज आज फायदा मिल सकता है। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
मकर राशि,दांपत्य सुख में वृद्धि होगी
मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन प्रेम और आनंद से परिपूर्ण रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। आज शाम के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज अपनी चतुर बुद्धि और निर्णय से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
कुंभ राशि, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके लिए सलाह है कि बेवजह की शंकाओं और वाद विवाद से आपको बचना होगा। अन्यथा आपके धन और समय दोनों का नुकसान होगा। आज आपको लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। शाम को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज शाम के समय विषय रूप से लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, जोखिम से नुकसान हो सकता है।
मीन राशि, कमाई बढ़ने से खुशी मिलेगी
मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन परिश्रम भरा रहेगा। आपको कोई मोर्चे पर काम करना होगा। छात्र आज शिक्षा में बेहतर कर पाएंगे। कारोबार में आपको आज कमाई बढ़ने से खुशी मिलेगी। आज किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी, जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। आज पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खाने-पीने से बचें। आपके लिए आज का दिन सुख साधन दिलाने वाला रहेगा। आप आज किसी सामाजिक काम में शामिल हो सकते हैं। कोई गिफ्ट मिलने से आपको आज खुशी मिलेगी।





