धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 7 नवंबर 2025

Subhi
7 Nov 2025 6:06 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 7 नवंबर 2025
x

मेष राशि, लाभ मिलेगा लेकिन निवेश में सतर्क रहें

मेष राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। सितारे कहते हैं कि, रोजगार प्राप्ति की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को आज कुछ बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में नहीं है। वैसे आज अपने व्यवहार और बातो से आप बेहतर छवि बना पाएंगे। आज आपको प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

वृषभ राशि, पारिवारिक जीवन में संयम रखना होगा

वृषभ राशि के जातको के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। मंगल की भी आपकी राशि पर दृष्टि से जिससे आर्थिक लाभ तो अच्छा रहेगा लेकिन फैमिली लाइफ में आपको संयम से चलना होगा। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। बाहर खाने-पीने से बचना होगा। आज आप दिन भर के सारे काम जल्दी निपटाकर शाम को कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनेगी।

मिथुन राशि,पिता का सहयोग लाभदायक होगा

आज का दिन मिथुन राशि के जातको के लिए अच्छा है। नौकरी में आप स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की जरूरत हो सकती है। फैमिली बिजनेस में पिता का सहयोग लाभदायक होगा। आज अचल संपत्तियों से लाभ के योग नजर आ रहे हैं। भाई बहनों से महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में आज हर कोई आपकी मदद के लिए आगे आएगा। यदि आप लंबे समय से किसी चीज की कामना कर रहे हैं तो आज आपकी यह चाहत पूरी होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि,लाभदायक डील पाएंगे।

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा आपको आज कोई लाभदायक डील मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह में आ रही रुकावटें किसी व्यक्ति के सहयोग से समाप्त होंगी। परिवार में आपके खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ नजर आएगा।

सिंह राशि, आय व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा

आज शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातको के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज सफलता का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी कार्यकुशलता से अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते हैं। विरोधी आज आपके प्रभाव के आगे शांत रहेंगे और चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंग। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वजनों के साथ यदि कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा।

कन्या राशि, कारोबार संबंधी अच्छी खबर पाएंगे

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार के लिए अच्छा है। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा और कारोबार संबंधी कोई अच्छी खबर भी पाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों के कारण आज परिवार के सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा और आप छोटे बच्चों संग मौज मस्ती भी करते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है लेकिन आपको मन को भटकने से रोकना होगा। मित्रों और शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि,गुप्त शत्रु आज सक्रिय रह सकते हैं

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में अच्छा रहेगा। परिवार के बड़ों के साथ आज किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। लव लाइफ में आज तालमेल और मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आज सक्रिय रह सकते हैं इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना होगा। वैसे आज आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। लोग आपकी बातों को सम्मान देंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने के बाद भी आज आज लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी। कमाई के मुकाबले खर्च आपका अधिक हो सकता है। आपके जीवन में आज कुछ नया बदलाव हो सकता है। आपको दोस्तो से सहयोग की जरूरत हो सकती है।

वृश्चिक राशि,कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातको के लिए अच्छा रहेगा। आपको आज शिक्षा के मामले में भाग्य सफल बनाएंगा। आप आज शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है जिससे मन आपका प्रसन्न हो सकता है। आपको आज सरकारी नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा। आज आपके पक्ष में कोई महत्वपूर्ण व्यवस्था फाइनल हो सकती है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं घूमने का प्लान कर सकते है। किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का संयोग बन सकता है। कारोबार मे आज आपका लाभ बढेगा।

धनु राशि,आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको कारोबार में आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आज आपको अपने भाई से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपके पिता के साथ आज वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन यदि आप उनकी सलाह मानकर आगे बढ़ते हैं, तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा। संतान से आपका तालमेल आज बना रहेगा। नौकरी में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आज आप अपने कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। शाम को आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते है। अनचाहे खर्च पर आपको आज कंट्रोल करना होगा। बच्चों की सेहत का भी आप आज ध्यान रखें।

मकर राशि,नए संपर्क से लाभ मिलेगा

मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन कामकाज और रोजगार के लिहाज से बहुत ही अच्छा है। रोजी रोजगार के क्षेत्र में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपका पारिवारिक जीवन आज प्रेम और आपसी सहयोग से बेहतर होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आपको फायदा हो सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध धीरे-धीरे सुधरेंगे। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें बाधा और परेशानी आ सकती है। आप आज राजनीतिक संपर्क का लाभ ले पाएंगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आप आज सफलता पाएंगे

कुंभ राशि,वाणी और व्यवहार से लाभ प्राप्त कर पाएंगे

आज का दिन कुंभ राशि के जातको के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। काम का दबाव रह सकता है लेकिन परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्म संतोष मिलेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी, इससे आप लोगो से काम निकलवाने में भी सफल रहेगे। आज आप अपने काम की योजना पहले ही बना लेंगे लेकिन फिर भी अचानक से कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। आर्थिक लेन देन में आपको आज सतर्क रहना होगा। जोखिम लेने से आपको बचने की जरूरत है। आज भाई बहनों के साथ तालमेल बना रहेगा, पूर्व में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो उसका निदान हो सकता है। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

मीन राशि,सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा, कोई चली आ रही परेशानी बढ सकती है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल में आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन महत्वपूर्ण मामलों में सभी एकजुट रहेंगे। व्यापार मे आज सोच समझकर धन लगाएं, दूसरों की बातो में आकर कोई भी फैसला नहीं ले नहीं तो नुकसान हो सकता है। शाम के समय आप अपने माता-पिता को कहीं घुमाने ले सकते हैं। किसी मित्र या परिचित से मिलने का संयोग बन सकता है। मित्रों के सहयोग से आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आज अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। छात्रों को शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

Next Story
null