धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 3 नवंबर 2025

Subhi
3 Nov 2025 6:11 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 3 नवंबर 2025
x

मेष राशि, आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा

मेष राशि के लिए आज का दिन सफलतादायक, पाएंगे मेहनत से बढ़कर सफलता। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। शाम को मेहमानों के आने से खर्च होगा लेकिन चहल पहल बनी रहेगी। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साह से भाग लेंगे। छात्रों को आज परीक्षा में आज सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि,आपका मान-सम्मान बढ़ेगा

वृषभ राशि के लिए सितारे बताते हें कि आज आपकी लाइफ में चल रही परेशानी दूर होगी। किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। कला और साहित्य में रुचि रहेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्य की अनुकूलता के कारण नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।

मिथुन राशि,आय व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है

मिथुन राशि के लिए आज का दिन बुद्धि और संयम से लाभ पाने का रहेगा। शाम को किसी मित्र या संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा। आज जरूरी चीजों की खरीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन अब आपको अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आने वाले समय में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से कार्यक्षेत्र क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त होगा।

कर्क राशि, बेवजह के खर्च को रोकना होगा

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र में प्रगति की संभावना है। आज के दिन बेवजह खर्च करने की जगह आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। अपनी उपलब्धियों का जिक्र हर किसी से न करें, नहीं तो बाद में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोग आपका गलत तरीके से फायदा उठाने का प्रयास करेंगो। व्यापार में यदि कोई बाधा आ रही है तो आज उसका समाधान होगा। आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आज आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

सिंह राशि,सुख और सहयोग प्राप्त होगा

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आपको आज पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावना हैं। शाम के समय निकट अथवा दूर की यात्रा पर जाने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी।

कन्या राशि, सरकारी काम में सफलता मिलेगी

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज सरकारी काम में सफलता मिलेगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आप आज सम्मान पाएंगे। बिजली के उपकरणों के साथ सतर्कता से काम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए। धन के निवेश में आपको आज सतर्क रहना चाहिए आपका धन आज फंस सकता है। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। किसी बुजुर्ग का सहयोग और मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा।

तुला राशि,कार्यक्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे

तुला राशि के जातकों को आज साहस और पराक्रम से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। रियल एस्टेट का कारोबार में आज लाभदायक अवसर पाएगे। मार्केटिंग सेल्स से जुड़े लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज कुछ नए अनुबंध भी हो सकते हैं। यदि आप किसी नई योजना पर काम शुरू करेंगे तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद काफी समय से चल रहा था तो आज उसमें सफलता पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की मदद से आपको फायदा होगा। नौकरी में आज आपको कोई अच्छा अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि,प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का आज समाधान हो सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में आपको परिश्रम का अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आपकी सेहत में कुछ नरमी आ सकती है। संतान की शिक्षा और सेहत को लेकर आपको चिंता होगी।

धनु राशि,क्रोध और वाणी में सौम्यता लानी होगी

धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज नौकरी कोई उन्नतिदायक अवसर मिलेगा। आपको आज किसी मनोरंजक शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार में आज कुछ विवाद हो सकता है। क्रोध और वाणी में सौम्यता लानी होगी, नहीं तो रिश्तों में तनाव बढ सकता है। व्यापार में आज लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष को लेकर आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

मकर राशि, कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और उन्नतिदायक रहेगा। आज छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे जिससे आपकी पहचान का भी दायरा बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आप आज दीर्घकालीन योजना में धन लगाकर भी धन कमाएंगे।

कुंभ राशि,लेनदेन में आपको सतर्क रहना होगा

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन आर्थिक लेनदेन में आपको सतर्क रहना होगा। आज कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनसे आपको दूरगामी लाभ मिल सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से सम्मान और सफलता पाएंगे। शाम को किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। आप आज विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आज खर्चों की अधिकता के कारण बजट बिगड़ सकता है।

मीन राशि,कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा

मीन राशि के जातको के लिए आज सोमवार का दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विदेश का व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। रात्रि के समय आप किसी मांगलिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। किसी जानकार और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और आपको आज फायदा होगा। वैवाहिक जीवन मे आज आपको संयम से काम लेना होगा।

Next Story
null