धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल,16 नवंबर 2025

Subhi
16 Nov 2025 6:16 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल,16 नवंबर 2025
x

मेष राशि,लंबे समय रुका हुआ काम आपका पूरा होगा

मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप साहसिक कदम उठाकर लाभ ले पाएंगे। आपको आज किसी वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी सगे संबंधी से आपको आज मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो आज आप उसे पूरा कर पाने में सफल होंगे परिवार मे आज आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप घर की व्यवस्था को ठीक कर सकते है। घर की साज सज्जा में आप कुछ बदलाव भी कर सकते हैं जिससे थकान महसूस करेंगे।

वृषभ राशि,परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा

वृषभ राशि के लिए आज सूर्य और चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार में आज आपको खूब लाभ मिलेगा। रात का समय आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में भी बिता सकते हैं। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपके भाई बहन की शादी में कोई रुकावट आ रही थी तो वह आज दूर हो सकती है। आप आज परिवार के साथ पार्टी और रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका बहुत ही अच्छा बीतेगा।

मिथुन राशि, सामाजिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन बुध सूर्य की युति से शुभ रहेगा। आप आज कुछ नया काम कर सकते है। घर की व्यवस्था पर भी आज आप काम कर सकते है। कोई काम आपको आज जीवनसाथी के दबाव में करना पड़ सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज कुछ नई तकनीक सीख सकते हैं। बच्चो की सेहत और शिक्षा पर आपको ध्यान देना होगा। किसी को पैसे दिए हैं तो वसूली के लिए आपको मानसिक तनाव लेना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे। आप आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से सुख सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा का संयोग बन सकता हैं।

कर्क राशि,भौतिक सुख सुविधाओं पर धन खर्च होगा

कर्क राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन सूर्य गोचर से अनुकूल रहेगा। आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। आप आज परिवार के सदस्यों से भी पूरा सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। धर्म अध्यात्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर आप धन खर्च करेगं। जो जातक प्रॉपर्टी को लेकर कोई प्लान कर रहे हैं उनको अच्छी डील मिल सकती है। लव लाइफ में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप किसी मित्र से भी कल मिलने जा सकते हैं। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। आपके हाथो आज दान पुण्य का भी काम हो सकता है।​

सिंह राशि, दिन शुभ और लाभदायक रहेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और शुभ रहने वाला है। कारोबार व्यापार में आज आपको उन्नति और कमाई का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आप प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। गैर जरूरी खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सितारे कहते हैं कि आज किसी सामाजिक काम में भाग लेने से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कुछ नए लोगों से आपकी जान पहचान भी हो सकती है। आपको आज पिता से लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि,वाद विवाद से आपको आज दूर रहना होगा

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज वाद विवाद की स्थिति से दूर रहना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज अपना काम बेहतर तरीके से करना होगा क्योंकि बनता हुआ काम भी आज आपका बिगड़ सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपके कुछ नए शत्रु और विरोधी भी सामने आ सकते हैं जिनसे आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका आज सामान्य रहेगा। लेकिन बाहरी खान पान से आपको आज परहेज रखना चाहिए नहीं तो अपच संबंधी समस्या हो सकती है।

तुला राशि, ख्वाबों को पूरा करने का मौका मिलेगा

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आज अपने ख्वाबों को पूरा करने का मौका मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन भी आज सुखद रहेगा। किसी सगे संबंधी से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आप बिजनेस में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। लेकिन बच्चो की ओर से आपका मन चिंतित और परेशान हो सकता है। किसी धार्मिक और शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप आज घर की साज सज्जा पर भी काम करेंगे। आप आज अपनी कल्पना क्षमता का भी लाभ ले पाएंगे।​

वृश्चिक राशि, ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ पाएंगे

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातको के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज घर परिवार के साथ ही कार्यक्षेत्र में भी ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। आपकी राशि आज अपना फंसा हुआ धन मिलने का योग बना हुआ है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आपको अपने व्यापार में भी अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आज संयोग से आपकी मुलाकात किसी बड़े वरिष्ठ व्यक्ति से भी हो सकती है जो आपके लिए कोई नई उपलब्धि का कारण बन सकता है। आपको आज भाइयों से वाद विवाद में उलझने से बचना होगा।

धनु राशि, ज्ञान और बुद्धि का लाभ मिलेगा

धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको ज्ञान और बुद्धि का विकास होगा। कोचिंग और शिक्षण कार्यो से जुड़े जातकों को आज सम्मान और लाभ मिलेगा। आज आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को आप किसी पार्टी और उत्साह में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने काम और कारोबार को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। लेकिन आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। वाणी को संयमित रखें।

मकर राशि, फैमिली लाइफ सुखद रहेगी

मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभ और सम्मान में वृद्धि करने वाला। आपका यश और सम्मान बढेगा। विरोधी परास्त होंगे। व्यापार में आज किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतें, नहीं तो आपका पैसा कहीं अटक सकता है। आज आपकी फैमिली लाइफ सुखद रहेगी, जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं घूमने का प्लान कर सकते हे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। बिजनेस के मामले में दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से लाभदायक होगा। वस्त्र और शौक श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करने वाले अच्छी कमाई कर सकते हैं।

कुंभ राशि,रुके हुआ कार्यो के पूरा होना का योग है

कुंभ राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन अच्छा है। आज आपके पुराने और रुके हुए कार्यों के पूरा होने का योग बना हुआ है। आज शाम को आपको किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मन में शुभ भाव जाग्रत होंगे। परिवार में आपसी समांजस्य बना रहेगा। किसी आज आपको आलस्य से बचना होगा। किसी सगे संबंधी की वजह से तनाव मिल सकता है। यात्रा में सतर्कता बरतें।

मीन राशि, दिन आपके लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कुछ शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन लाभ भी आज बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है। आज धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। कहीं तीर्थयात्रा के लिए भी जा सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी।

Next Story
null