- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि, आपका यश और लाभ बढ़ेगा
मेष राशि के लिए आज सोमवार को सितारे बताते है, समाज में आपका यश बढ़ेगा। लव लाइफ में अपने जीवनसाथी के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, अथवा यात्रा का संयोग बना सकता है। आज संतान पक्ष से कुछ तनाव हो सकता है, धैर्य से स्थिति को संभाल पाएंगे। पिता के सहयोग से आज आपको फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे।
वृषभ राशि,कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है
वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद और आनंददायक होगा। लव लाइफ में आज सहयोग और सम्मान मिलेगा। आज आपका ध्यान कार्यक्षेत्र में किसी नई योजना पर केंद्रित हो सकता है। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज आप अपने परिजनों के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में मित्रों और सहयोगियों की मदद से फायदा होगा। किसी चिंता का समाधान होगा।
मिथुन राशि,निर्णय का प्रभाव दूरगामी होगा
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अपने वरिष्ठों से पूरा सहयोग मिलेगा और सहकर्मी भी आपकी सलाह से काम करेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है तो सोच समझ कर लें क्योंकि निर्णय का प्रभाव व्यापक और दूरगामी होगा। आज आपको वही काम करना चाहिए जिस पूरे होने की उम्मीद है। आज काम के बीच में आपको आराम करने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है,जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा।
कर्क राशि,आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। आज आपको किसी शुभ काम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप घर के सारे अधूरे काम पूरे कर सकते हैं और कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। शिक्षा के मामले में मानसिक भटकाव की वजह से परेशानी होगी।
सिंह राशि, शत्रुओं से आप सतर्क रहें
सिंह राशि के लागो के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे जिससे जीवनसाथी खुश नजर आएंगे। विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा। यदि आप कोई नई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। शाम का समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिता सकते हैं। आप आज किसी नए काम की भी शुरुआत कर सकते हैं।
कन्या राशि,जल्दबाजी में काम करने से नुकसान होगा
कन्या राशि के जातकों को आज धैर्य और संयम से चलना होगा। कारोबार में आज अधिक परिश्रम से लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में किए काम का आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक लेनदेन में आपको आज सतर्क रहना होगा। छात्रों को आज शिक्षा में मन लगाना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव से परेशानी हो सकती है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ आप रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि, लाभ कमाने के अधिक अवसर मिलेंगे
आज सप्ताह का पहला दिन तुला राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई वाद विवाद चल रहा था तो उसका समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम कर सकते हैं। किसी निवेश या काम का आपको भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले में कुछ जरूरी कागजात की वजह से परेशानी हो सकती है। आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है। आपको अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में लाभ कमाने के अधिक अवसर मिलेंगे। आज आप अपनी संतान को अच्छा काम करते देखकर आनंदित महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि,कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के लोग आज आपकी योजनाओं और बातों को लेकर नाराज हो सकते हैं। आज के दिन आपके अंदर धार्मिक भावनाओं का उदय होगा,धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में आज आपकी रुचि रहेगी। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपका किसी व्यक्ति के साथ मतभेद हो सकता है। आज आपको किसी मित्र या संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशि,कार्यक्षेत्र में आज सतर्क रहना होगा
धनु राशि के जातकों को आज सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज काम करते समय सावधान और सतर्क रहना होगा। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगर आप बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, आपको प्रयास में सफलता मिलेगी। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज कहीं से अचानक धन का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। आप आज परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं।
मकर राशि,काम के प्रति आपको आज सजग रहना होगा
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला आज आपको लेना पड़ सकता है जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज ईमानदारी से काम करना होगा नहीं तो अधिकारीगण नाराज हो सकते हैं। आज आपको पारिवारिक कारोबार में परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। गृहनिर्माण के काम में आपको आज फायदा हो सकता है।
कुंभ राशि,सेहत के प्रति सजग रहें
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है इसलिए बाहर के खाने पान से परहेज करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। संतान के विवाह से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन राशि,जोखिम वाले काम से आपको बचना होगा
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार के मामले में अनुकूल रहेगा लेकिन जोखिम लेने से आपको आज बचना होगा। आपको भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके खर्चे अधिक होंगे। आपके परिवार में चल रहा कोई तनाव दूर हो सकता है। आप आज किसी मित्र या पूर्वपरिचित की मदद से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रबंधन और बैंकिंग के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे।





