धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 1 मार्च 2025

Subhi
1 March 2025 6:13 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 1 मार्च 2025
x

​मेष राशि,प्रभाव और महत्व बढ़ेगा

मेष राशि के लिए आज 1 मार्च का दिन लाभदायक रहेगा, कमाई के कई अच्छे अवसर भी पाएंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा लेकिन आपको रिश्तेदारों से आर्थिक लेनदेन करने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी पार्टी मनोरंजन का भी आनंद ले सकते हैं। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा।

​वृषभ राशि,सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके जीवन में आज कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आज आप अपने किसी रिश्तेदार की मदद कोई जरूरी काम पूरे कर पाएंगे। यदि आज आप अपने व्यवसाय में किसी को पैसा उधार देते हैं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आपको आज बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

​मिथुन राशि,रुका काम पूरा होगा

मिथुन राशि के लिए आज ग्रह गोचर की स्थिति बताती है कि, लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आप सफल होंगे, परिवार से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको नौकरी में मन मुताबिक काम करने को मिलेगा,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आज परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव की स्थिति बनती है तो चुप रहना ही आपके लिए भला रहेगा।

​कर्क राशि, बुद्धि अनुभव का लाभ मिलेगा

कर्क राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज इस राशि के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि आप आज कोई संपत्ति खरीदते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा। आज शाम के समय आप अपने बच्चे के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने से भी खुशी होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामलों में हाथ डालने से बचें।

​सिंह राशि,आनंद और सुख पाने का दिन है

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। आप आज सुख साधनों की प्राप्ति से खुश होंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद से कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। व्यापार में आज आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। पिता की सेहत नरम चल रही है तो इनकी सेहत का ध्यान रखें, परेशानी बढ़ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो संयम से काम लें।

​कन्या राशि, अनचाहे खर्च करने होंगे

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। आज कुछ जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा जो न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आज आपको अपने बच्चे की शिक्षा से संबंधित कोई जानकारी मिल सकती है। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन मैं आपके आपसी तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा।

​तुला राशि,कोई अच्छी खबर मिल सकती है

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अधिकारों और उत्तरदायित्व में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको राज्य और समाज से भी कुछ सहयोग और सम्मान मिल सकता है। सायंकाल का समय आपका परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। घर में आपका सुखद माहौल रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर पर ध्यान देंगे।

​वृश्चिक राशि, अनावश्यक खर्च होंगे

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आज भाई बहनों की ओर से खुशी मिलेगी। वैसे आज कुछ अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप चिंतित रहेंगे। आज शाम के समय आपको अपने बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।

​धनु राशि,कमाई में वृद्धि होगी

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत बढेगी। साथ ही आज आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। आज आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। आज आपको अपनी भावनाएं किसी और के सामने जाहिर करने बचना चाहिए क्योंकि लोग आपका भला नहीं करेंगे बल्कि मन ही मन आनंद लेंगे।

​मकर राशि, काम अटक सकता है

मकर राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज अपने काम में सफलता पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करने पर ध्यान देना होगा नहीं तो आपका काम अटक सकता है। शाम का समय आपका आज मनोरंजक रहेगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। पिता और चाचा से आपको आज सहयोग मिलेगा। कोई सोचा हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है।

​कुंभ राशि, मनोरंजक और सुखद समय बिताएंगे

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रूप से सुखद कहा जा सकता है। आज आप परिवार के साथ मनोरंजक और सुखद समय बिताएंगे। आज आपके बच्चों की प्रगति से आपके परिवार का नाम ऊंचा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में भी आज बड़ों की मदद से आपको लंबे समय से रुके हुए किसी काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें, इनकी सेहत का ध्यान रखना होगा।

​मीन राशि, दिन आनंददायक बीतेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। आप अपने बातों और व्यवहार से स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रख पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपके आज खुशियां बनी रहेगी बच्चों और जीवनसाथी के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता सकते हैं। आज आपके मन में अपने बच्चों और पत्नी के प्रति प्रेम की भावना भी बढ़ेगी। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए व्यापार में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार दिखेगा।


Next Story