- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि,आज कमाई में वृद्धि होगी
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और जोश से भरा रहने वाला है। आपकी कमाई में वृद्धि होगी और आप अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी पर दिल खोलकर खर्च करेंगे जिससे आज का दिन आपका रोमांचक होगा। परिवार के लोगों के साथ तालमेल बना रहेगा। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में आज पार्टनर की के साथ सामंजस्य बना रहेगा। जीवन में एक नई शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि, सेहत के अनदेखी से बचना चाहिए
आर्थिक मामलों में आज शनिवार का दिन वृषभ राशि के लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने निजी और व्यावसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। काम के साथ परिवार में भी आज आप संतुलन बनाए रख पाएंगे। अगर आपकी सेहत में कोई परेशानी चल रही है तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, नहीं तो यह आगे चलकर आपको कष्ट दे सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि, मानसिक बोझ से राहत पाएंगे
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपकी कमाई में वृद्धि करवाएगा। लेकिन आपको आज पेंडिंग बिल भी चुकाने होंगे। कार्यस्थल पर आपको अपने सहकर्मियों के काम पर ध्यान देना होगा। अगर आप अपने कनिष्ठों के काम पर ध्यान नहीं देंगे तो उनसे गलती हो सकती है,बाद में आपको परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलती दिख रही है। आपका अपनी मां से किसी बात पर मतभेद हो सकता है आपको अपने बच्चों के प्रति कोई निराशाजनक सूचना को मिल सकती है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें, शनि चालीसा का पाठ करे।
कर्क राशि, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी
कर्क राशि, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी, जिससे आप धन कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी काम को लेकर चिंतित थे तो आपकी वह चिंता भी आज दूर हो जाएगी। आपको किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा, अन्यथा पैसा वापस मिलने की संभावना कम है। आपके पिता से आपको आज फायदा हो सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी भी कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो बेहतर होगा।
सिंह राशि, परिवार में आपसी सामंजस्य बनाकर चला होगा
सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। आपको आज परिवार में आपसी सामंजस्य बनाकर चला होगा, किसी समस्या के समाधान के लिए घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत होगी। परिवार में किसी सदस्य को कामयाबी मिलने से खुशी होगी। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी का सामना करना होगा, व्यवहार को संयमित रखने का प्रयास करें।
कन्या राशि, स्वास्थ्य में अचानक गिरावट संभव है
कन्या राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन उलझन और तनाव वाला रह सकता है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट संभव है। आप अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो फायदा होगा। कार्यस्थल पर मन मुताबिक काम नहीं मिलने से आप थोड़े परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। छात्रों को आज पढाई पर फोकस करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप जमकर मेहनत करेंगे, लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिलने से मानसिक कष्ट हो सकता है। आपको माता पिता से सपोर्ट और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा का संयोग बन सकता है।
तुला राशि,परिश्रम के बाद आज काम में सफलता पाएंगे
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। परिश्रम के बाद आज काम में सफलता पाएंगे। आपके कुछ खर्चे बढ़ने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन प्यार से जुड़े किसी भी मामले में आपको दिल की बजाय दिमाग से काम लेने की जरूरत है। आपकी कोई अधूरी चाहत आज पूरी हो सकती है। घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर आपका आज ध्यान रहेगा और आप इस मामले में भी धन खर्च कर सकते है। दोस्तों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। भाई बहनों से सहयोग पाएंगे।
वृश्चिक राशि, दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आप आज ऊर्जा से भरपूर बने रहेगे। आपके बच्चे के करियर को लेकर समस्या थी तो उसमें आपको राहत मिल सकती है। आपको आज किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके दोस्तों से आपको सहयोग प्राप्त होगा और कुछ नए संपर्क भी आपके बनेंगे। आपको अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज मन पसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
धनु राशि,कामकाज में आज सतर्क रहना होगा
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। लेकिन आपको आज अपने काम के लिए सतर्क रहना होगा। मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद चल रहा है तो आज बातचीत से आपसी तालमेल और सामंजस्य बन सकता है। लेन-देन से संबंधित कोई भी निर्णय सावधानी से लेना होगा। आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे इसलिए महत्वपूर्ण विषयों को आज अपने तक ही रहने दें, दूसरों से साझा करने पर नुकसान हो सकता है। आपको आज धार्मिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
मकर राशि,काम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है
मकर राशि के जातकों के लिए आज का शनिवार का दिन मिलाजुला ही रहेगा। आपको अपने लंबित और अटके काम को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। आज कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको अपने काम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपना काम आज योजना बनाकर करने की जरूरत है, एक साथ कई काम में हाथ डालने के कारण आपका तनाव भी बढ़ेगा आपका काम भी प्रभावित होगा। छात्रों को शिक्षा के मामले में लापरवाही से बचना होगा। किसी मित्र से आपको सहयोग मिल सकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा।
कुंभ राशि, आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और परिवार के किसी सदस्य से आपको आज सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ेगा। आप आज धर्म और दर्शन संबंधी विषयों में रुचि रखेंगे। वैवाहिक जीवन आज आपका खुशनुमा रहने वाला है। माता पिता से आपको आज स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आप आज घर के लिए भौतिक सुख साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। बच्चों से भी आपको आज खुशी मिलेगी।
मीन राशि, कमाई के साथ आपका खर्च बना रहेगा
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज अपनी योजना और लगनशीलता से अच्छी कमाई कर पाएगे। लेकिन कमाई के साथ आज आपका खर्च भी बना रहेगा। आपको आज अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर रखना होगा, इससे सहयोग पा सकेंगे। आपकी किसी चिंता परेशानी का निदान होगा। बीमार जातकों के सेहत में भी आज सुधार होगा। लव लाइफ में आज आप पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। कोई अधूरी चाहत पूरी होगी। किसी निकट संबंधी से आपको आज प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। छोटी दूरी की यात्रा का भी आज संयोग बनेगा।





