धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 2 जनवरी 2026

Subhi
2 Jan 2026 6:10 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 2 जनवरी 2026
x

मेष राशि,कोई लाभदायक मौका मिल सकता है

मेष राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपको आज नौकरी में कोई लाभदायक मौका मिलेगा। दोस्तों से आप सहयोग पाएंगे। बिजनेस और कारोबार में आज आपको कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। भाई बहनों से आपको सहयोग मिेलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में आपको फायदा होगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। संतान से संबंधित मामलों में आपको आज खुशी मिलेगी।

वृषभ राशि,अच्छी खबर मिलेगी और आर्थिक लाभ मिलेगा

वृषभ राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन रोमांटिक रहेगा। आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलगा। नौकरी में आपका दिन आज उत्साहवर्धक रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज कमाई से आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आज करियर में कुछ नए अवसर भी प्राप्त होगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि,आपकी समस्याओं का समाधान होगा

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होने से आपको अपनी कार्ययोजना का लाभ मिलेगा। कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। पहले से चली आ रही आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आप कोई नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। कोई मित्र या सहकर्मी आपका मदद कर सकता है। पिता पक्ष से लाभ मिलेगा। धर्म कर्म रुचि रहेगी। आर्थिक लाभ भी पाएंगेो।

कर्क राशि,अनचाहे खर्च करने होंगे

आज साल का पहला शुक्रवार कर्क राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत के साथ ही साथ अपने खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपका कुछ उलझन का सामना करना होगा। किसी मित्र या सगे संबंधी की वजह से आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान दें, अधिकारी आपसे आज कुछ अधिक उम्मीद लगाए हुए हैं।

सिंह राशि,जोखिम वाले काम से बचना होगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ मंगलकारी रहेगा। आपको पिता और घर परे वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी चाहत आपकी पूरी होगी। आर्थिक लाभ का भी संयोग बनेगा। लेकिन आपको आज जोखिम वाले काम से बचना होगा। अगर आपने पूर्व में कुछ निवेश किया है तो इसका भी आपको फायदा मिल सकता है। आपको नौकरी में आज चतुराई और अनुभव का लाभ मिलेगा।

कन्या राशि,आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा

कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। और आपका कामकाज भी आज अच्छा चलेगा। नौकरी में आपको आज कुछ नए अवसर मिलेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आप आज बिजनेस में भी कुछ नया कर पाएंगे। अकाउंट और प्रबंधन के काम में आपको आज फायदा होगा। आप आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। वाणी को संयमित रखें नहीं तो किसी करीबी व्यक्ति की नाराजगी का सामना करना होगा।

तुला राशि,साहसिक फैसले से लाभ मिलेगा

तुला राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में साहसिक फैसले से लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। विपरीतलिंगी सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। आप किसी शुभ काम में भाग लेंगे। यात्रा का भी आज संयोग बन सकता है। सुख साधनों की भी आपको आज प्राप्ति होगी। कोई अटका काम आपका आज बनेगा। लव लाइफ मे आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

वृश्चिक राशि,थोड़े प्रयास से सफलता मिलेगी

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन उलझन भरा हो सकता है। आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा। कुछ अटके पुराने काम को भी निपटाना होगा। भाइयों से आपको आज तालमेल बनाकर रखना होगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से आज मतभेद भी होने की आशंका है। आप आज आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में थोड़े प्रयास से सफलता मिलेगी।

धनु राशि,वरिष्ठजनों से सहयोग और सम्मान पाएंगे

धनु राशि के जातको के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आप आज अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। कोई सोचा हुआ काम आपका पूरा होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आप आज वरिष्ठजनों से सहयोग और सम्मान पाएंगे। आपको शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी।

मकर राशि,अनचाहे खर्च आज होंगे

आज का दिन मकर राशि के जातको के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। बैंकिंग से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आपका पैसा फंसा है तो वह आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन मे आपके तालमेल बना रहेगा लेकिन सेहत को लेकर आपको आज सजग रहना होगा। आपको आज कुछ तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होंगे।

कुंभ राशि,मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आपकी किसी दुविधा और उलझन का समाधान होगा। आप आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आप आज चतुर बुद्धि से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई मित्र या परिचित आपकी आज मदद कर सकता है। आप विदेशी क्षेत्र से आज लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी मित्र या परिचित से मिलने का संयोग बन सकता है।

मीन राशि,आज बिजनेस में लाभ मिलेगा

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई उम्मीद लेकर आया है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मौका मिलेगा। अधिकारी वर्ग के साथ साथ आपको आज सहकर्मियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। आप धर्म कर्म के काम भी आज कर पाएंगे, और आपको आज पुण्य लाभ मिलेगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी। संतान की ओर से भी आपको आज प्रसन्नता होगी।

Next Story
null