- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि, आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा
आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आपको आज कारोबार में अपेक्षा से बढ़कर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। इन दिनों आप साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं लेकिन आज ग्रहों की ऐसी स्थिति बनी है जो आपके लिए अनुकूल स्थिति बनाकर आपको कई तरफ लाभ प्रदान करेगा। आप सरकारी योजनाओं का भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। साथी सहकर्मियों से आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। किसी मित्र से मिलने का संयोग बनेगा। आपको आज अपनी और कला और कार्यकुशलता का भी फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में वाणी को संयमित रखें। पिता से आपको सहयोग और लाभ प्राप्त हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन शरीर के ऊपरी भागों में कुछ परेशानी हो सकती है।
वृषभ राशि, अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ मिलेगा
आज का दिन वृषभ राशि के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। आपको भाग्य आज एक से अधिक स्रोत से लाभ दिलाने का काम करेगा। आपकी वाणी में सौम्यता और मधुरता बनी रहेगी जिससे बिजनेस में आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आज आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। आपकी राशि के स्वामी शुक्र आज बुध के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं जिससे आपके लिए लाभ का संयोग बना है। आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ मिल सकता है। आप आज उपहार और वस्त्र भी प्राप्त कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आप आज मित्रों से भी सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आप आज रुचिकर भोजन का भी आनंद ले पाएंगे।
मिथुन राशि, योजना से लाभ प्राप्त कर पाएंगे
आज शनिवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के परिश्रम अधिक करना होग लेकिन आज आपको परिश्रम का शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। आज आपकी राशि के स्वामी बुध मकर राशि में आकर बुधादित्य योग बना रहे हैं। ऐसे में आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। आपको आज सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आप अपनी योजना से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बिजनेस में कमाई आज अच्छी रहेगी। विशेष रूप से तकनीकी काम में आपको कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आज आप बच्चों के साथ तालमेल बनाकर रख पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आपको आज किसी करीबी संबंधी की मदद करनी होगी। सेहत का ध्यान रखें, आपको सिरदर्द और कफ जनित समस्या आज हो सकती है।
कर्क राशि, कमाई में आज वृद्धि होगी
कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से सप्तम भाव में आज बुधादित्य योग सहित कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आपको आप बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आप साथी सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रख पाएंगे। सरकारी क्षेत्र में भी आपको आज लाभ मिलने का योग बना हुआ है। कारोबार में आज तेजी रहने से आपका मन प्रसन्न होगा। किसी अपरिचित के द्वारा भी आपको फायदा मिल सकता है। घर परिवार में आज आपके आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ आज कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं।
सिंह राशि, कूटनीतिक क्षमता का लाभ मिलेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आपकी राशि के स्वामी आज छठे भाव में बुधादित्य योग बना रहे हैं ऐसे में आपको आज चतुर बुद्धि और कूटनीतिक क्षमता का लाभ मिलेगा। आपके विरोधी और शत्रु आज शांत रहेंगे और आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपके लिए भाग्य आज कमाई का अवसर लेकर आएगा। लेकिन आपको अवसर पर ध्यान लगाए रखना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम और गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में आपको आज फायदा हो सकता है। आपको आज अकाउंट और इंश्योरेंस के काम में भी फायदा हो सकता है। विदेशी स्रोत से भी आज लाभ का संयोग बनेगा। घर परिवार में आज आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। जबकि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। वैसे बातचीत स्थिति को संभालने मे आप सफल होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। सेहत का अपनी ध्यान रखें आपको आज माइग्रेन और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। खानपान में भी आज आपको संयम रखना होगा।
कन्या राशि,आपको आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुध और शुक्र के गोचर से शुभ रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। आपकी कोई उलझन जो काफी समय से बनी हुई है आज वह सुलझ सकती है। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। किसी महिला साथी सहकर्मी से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। आपको आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपका फंसा हुआ धन आज आपको मिल सकता है। तकनीकी ज्ञान और क्षमताओं का आपको आज फायदा मिलेगा। घर परिवार में आज आपको जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। भाई बहनों से भी आज आपके मधुर संबंध बने रहेंगे। आज की अच्छी बात है कि आप किसी मित्र या ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग पाएंगे। सेहत के मामले में आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप आज रुचिकर भोजन का भी आनंद ले पाएंगे। एहतियात के तौर पर आपको अनुरूप आहार विहार का ध्यान रखना चाहिए।
तुला, काम आज सुचारू रूप से चलेगा
तुला राशि के जातक आज भाग्य से सपोर्ट पाएंगे। आपकी राशि के स्वामी आज शुभ योग बना रहे हैं जो आपकी कला और कार्यकुशल को बढाने का काम करेंगे जिससे आपको अपनी मेहनत और अनुभव का लाभ मिलेगा। आप आज साथी सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रख पाएंगे जिससे आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आप आज वस्त्र और शौक श्रृंगार की चीजों के कारोबार में विशेष रूप से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही जहां वाणी और व्यवहार कुशलता की जरूरत होती है वहां भी आपको आज भाग्य लाभ प्रदान करेगा। आपकी फैमिली लाइफ भी आज सुखद रहेगी, कोई चली आ रही चिंता परेशानी आज दूर होगी। आपको दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। कोई सोचा हुआ काम आपका पूरा होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आपको आज रुचि भोजन भी प्राप्त होगा। सेहत भी आज आपकी अच्छी रहेगी। जिन लोगों को बीते दिनों कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या रही है उनकी परेशानी भी आज दूर होगी।
वृश्चिक राशि, आर्थिक लाभ मिलने का संयोग बनेगा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा कहा जा सकता है। आप आज अपना पेंडिंग काम तेजी से निपटा सकेंगे। नौकरी में आपको साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। जिन जातकों के काम का संबंध विदेशी क्षेत्र से है उनको भी आज फायदा हो सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार, केमिकल और चिकित्सा क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। आप आज अपने उत्साहपूर्ण व्यवहार से कठिन काम को भी पूरा कर पाएंगे। आपको आज आर्थिक लाभ मिलने का संयोग बनेगा लेकिन कमाई के साथ आज आपका खर्च भी बढ़ा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज थोड़ी चिंता हो सकती है। वैसे आपका पारिवारिक जीवन आज सुखद होगा। भाइयों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में आपको सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा।
धनु राशि,आर्थिक लाभ मिलने का योग बना हुआ है
धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। लेकिन आज आपको अपनी भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आप अपना काम आज सहयोगियों की मदद से कुशलता पूर्वक पूरा कर पाएंगे। साथ आज आपको कोई लाभदायक अवसर भी प्राप्त होगा। आप अपने लिए आज कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपकी राशि में बैठे चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि होने से आप शिक्षा और शिक्षण के कार्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको बिजनेस में आज आर्थिक लाभ मिलने का योग बना हुआ है। होटल और किराना कारोबार से जुड़े जातक भी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। घर परिवार के मामले में आज आपको परिवार के बड़े बुजुर्गों से सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। आप आज घर की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आज किसी मित्र अथवा सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बनेगा। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन सिरदर्द और कफ जनित समस्या होने की आशंका रहेगी।
मकर राशि,विपरीतलिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी राशि में आज चार ग्रहों का उत्तम संयोग बना है। ऐसे में आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ दिलाने में सहयोग करेगा। किसी अटके काम को पूरा कर पाने में आप आज सफलता प्राप्त करेंगे। आपको आज रचनात्मक और कलात्मक काम में भी भाग्य सफल बनाएगा। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं उनको भी आज भाग्य लाभ और सफलता प्रदान करने वाला है। नौकरी में आपको आज विपरीतलिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। चिकित्सा और शिक्षण संबंधी काम में आपको आज कामयाबी मिलेग। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ रोमांचक समय बिता पाएंगे। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आप आनंद ले सकते हें। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों से भी मधुर संबंध बने रहेंगे।
कुंभ राशि,सगे संबंधी अथवा मित्रों से मिलने का संयोग बनेगा
कुंभ राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों मे संभलकर चलना होगा आज खर्च में वृद्धि होने से आपका बजट हिल सकता है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में भी आज उलझन की स्थिति बनी रहेगी। आपको योजना बनाकर काम करना होगा नहीं तो किसी अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से आपका कोई जरूरी काम अटक सकता है। आपके सितारे कहते हें कि जिन जातकों के काम का संबंध विदेशी क्षेत्र से संबंधित है उनको आज कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज पिता और पैतृक धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। संतान की सेहत और करियर को लेकर आज आपकी चिंता बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक के साथ प्रेम भी बना रहेगा। आज शाम किसी सगे संबंधी अथवा मित्रों से मिलने का संयोग बन सकता है। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से आपको बचना होगा। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, पेट से संबंधी कुछ समस्या होने की आशंका है इसलिए खानपान में आपको संयम रखना चाहिए।
मीन राशि,सुख सुविधा के साधन मिलेंगे
मीन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुलमिलाकर अच्छा है। आपको आज काम में भले भी अधिक परिश्रम करना होगा लेकिन आपको मेहनत का शुभ परिणाम भी मिलेगा। आपको आज कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में चार ग्रहों का योग बना है जो आपकी कमाई में भी वृद्धि का संयोग बना रहा है। आप आज सुख सुविधा के साधनों के मिलने से भी प्रसन्न होंगे। नौकरी में आपको आज साथी सहकर्मी विशेष रूप से विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मीन राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। घर परिवार में आज आपके धर्म कर्म का माहौल बना रहेगा। आपको जीवनसाथी से आज सहयोग प्राप्त होगा। आप मित्रों के साथ आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे। पड़ोसियों से भी आपको आज सहयोग मिल सकता है। सेहत आपकी आज सामान्य रहेगी लेकिन जिन लोगों को घुटनों में दर्द की समस्या है उनकी परेशानी आज बढ सकती है। आपको योग ध्यान करना चाहिए फायदा मिलेगा।





