धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 16 जनवरी 2026

Subhi
16 Jan 2026 6:12 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 16 जनवरी 2026
x

मेष राशि,भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन उत्तम रहेगा। आपकी राशि के स्वामी मंगल आज मेष राशि में आकर राजयोग बना रहे हैं जिसका लाभ आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। नौकरी में आज आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारी वर्ग से आपको आज सपोर्ट मिलेगा। आप आज वैवाहिक जीवन मे भी सुख सहयोग पाएंगे। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। लव लाइफ में आप रोमांटिक बने रहेंगे। आज सेहत के मामले में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी।

वृषभ राशि,उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन अच्छा है। आज आपकी राशि के स्वामी त्रिग्रह योग बना रहे हैं जो आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज बिजनेस में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। जो जातक रेडीमेड वस्त्रों और श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करते हैं आज उनकी कमाई में वृद्धि होगी। आप कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। घर परिवार में आपके आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। लव लाइफ प्रेमी के साथ आज उपहार का लेनदेन हो सकता है। आपको आज किसी सगे संबंधी से अच्छी खबर भी मिलेगी।

मिथुन राशि,मान-सम्मान की प्राप्ति होगी

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए गजकेसरी योग बना रहा है जिससे आपकी रुचि आज धर्म अध्यात्म में रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपना काम समय से पूरा कर पाएंगे। कुछ नई जिम्मेदारी भी आपको मिलेगी। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी काम में आपको अपने प्रयास का लाभ मिलेगा। घर परिवार में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। आपको आज बच्चों से संबंधित जिम्मेदारियों को लेकर समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन मौसम अनुरूप आहार विहार का ध्यान रखें।

कर्क राशि,वरिष्ठ व्यक्ति का वरदहस्त प्राप्त होगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन चंद्रमा और मंगल के गोचर से शुभ रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में तकनीकी ज्ञान का अनुभव मिलेगा। आपके विरोधी आज मन ही मन आपकी सफलता से जलेंगे लेकिन आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको आज सुख साधन मिलने का योग बना हुआ है। सरकारी क्षेत्र में आपको आज सफलता मिल सकती है। आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का वरदहस्त प्राप्त होगा। आप शौक और मनोरंजन पर आज धन खर्च करेंगे। लेकिन आपको आज वैवाहिक जीवन मे क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो जीवनसाथी के साथ कहा सुनी हो सकती है। आपकी लव लाइफ आज रोमांटिक रहेगी। नस नाड़ी से संबंधित समस्या होने की आशंका रहेगी।

सिंह राशि,तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा

आज शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य कहा जा सकता है। चंद्रमा का गोचर राशि से पंचम भाव में होने से आज आप अपनी कार्ययोजना को सही दिशा में लागू कर पाएंगे जिसका आपको फायदा मिलेगा। आपका कामकाज आज सुचारू रूप से चलेगा और आपको आज दोस्तों सहकर्मियों से सहयोग भी प्राप्त होगा। आपको आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। नौकरी में आप आज साथी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आप गूढ विद्याओं को जानने में आज रचि लेंगे। घर परिवार में आज आपको माता से सहयोग और स्नेह मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन ससुराल पक्ष के संबंधियों से आज आपको व्यवहार में संयम रखना होगा। जिन जातकों को उदर रोग संबंधी कुछ समस्या है उनकी सेहत में आज सुधार होगा। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।

कन्या राशि,सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और सुखद रहेगा। आप आज बेहतर समय प्रबंधन का लाभ ले पाएंगे। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिल पाएगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास करेंगे तो आपको कामयाबी मिल सकती है। आप आज नौकरी में साथी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। अकाउंट और शिक्षण संबंधी काम में भी आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। घर परिवार में आज आपसी स्नेह और सहयोग मिलेगा। पिता और चाचा की ओर से आप अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से उपहार की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों से भी आज आपके मधुर संबंध बने रहेंगे। आज आपको वात जनित समस्या होने की आशंका है लेकिन अधिक तेल मसाले वाली चीजों से आपको परहेज रखना चाहिए। तनाव लेने से बचें।

तुला राशि, जोखिम वाले काम और निवेश से दूरी बनाए रखें

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। वैसे आज आपको जोखिम वाले काम और निवेश से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। महिला साथी सहकर्मियों से आपको आज वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। नौकरी मे आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। किसी साथी सहयोगी की गलतियों की वजह से आपको कुछ परेशानी भी हो सकती है। बिजनेस में आज आप लागत के अनुसार धन निकालने में सफल रहेंगें। तुला राशि के छात्रों को आज अपना मन संयमित रखना चाहिए क्योंकि मानसिक भटकाव की वजह से शिक्षा में बाधा आने की आशंका रहेगी। आपको आज पिता और चाचा से सहयोग मिलेगा। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का भी आज संयोग बनता दिख रहा है। दोस्तों के साथ आज शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, कोई दबी हुई समस्या आज आपको परेशान कर सकती है। आपको आज खान पान में संयम रखना होगा।

वृश्चिक राशि,साहसिक निर्णय का फायदा मिलेगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आज राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जबकि राशि स्वामी मंगल आज राशि से तीसरे भाव में संचार करते हुए आपका मनोबल और साहस बढ़ा रहे हैं। आपको आज साहसिक निर्णय का फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में आप आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी मे आज आपका प्रभाव बढेगा। अधिकारी वर्ग से आपको सपोर्ट मिलेगा। आप आज वाहन सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको आज बड़े भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी आपके अनुकूल संबंध बने रहेंगे और आपको इनसे अपेक्षित लाभ मिलेगा। संतान की ओर से भी आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा है लेकिन वाहन चलाते समय और बिजली के उपकरण का काम करते हुए आपको सतर्क रहना चाहिए, चोट लगने की आशंका रहेगी।

धनु राशि,अधिकारियों से सहयोग मिलेगा

आज धनु राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी कोई उलझन आज सुलझ सकती है। आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर होने से आपको आज बुद्धि और तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा। आपके लिए भाग्य आज एक से अधिक स्रोत से लाभ का संयोग बना रहा है। आप विदेशी क्षेत्र से और प्रबंधन क्षमता से भी आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपके लिए आज वाहन सुख का भी संयोग बना हुआ है। आप दीर्घकालीन निवेश योजना में आज धन लगाकर भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। घर परिवार में आज आपके धर्म कर्म का माहौल रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सगे संबंधियों के बीच आपकी छवि बेहतर बनेगी आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। भाइयों और पड़ोसियों से भी आज आपको सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रूप से बेहतर है। जो लोग बीते दिनों बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। वात प्रभावी खानपान से आपको आज परहेज रखना चाहिए।

मकर राशि,आपकी कार्य योजना सफल होगी

मकर राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन उत्साहवर्धक और लाभदायक भी रहेगा। आपकी राशि में आज मंगल का गोचर होने से रूचक राजयोग बना है जो आपको विविध प्रकार से लाभ प्रदान करेगा। आपको आज भाग्य सरकारी क्षेत्र में भी सफल बनाएगा। आपकी कार्ययोजना सफल होगी। और आपको आज कार्यक्षेत्र में उन्नति एवं सम्मान मिलने का संयोग बनेगा। आपको आज नौकरी में विपरीतलिंगी साथी सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। बिजली के उपकरण और प्रॉपर्टी से संबंधित काम में आज आपको विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। घर परिवार में आज आपको जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बन सकता है। जिन जातकों के रिश्तों में बीते दिनों तनाव बना हुआ था उनके रिश्तों में भी आज सुधार होने की गुंजाइश बनी रहेगी। पड़ोसियों के मामलों में उलझने से आपको बचना चाहिए। आज सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन रक्तचाप की समस्या जिन जातकों को है उनको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए खानपान अपनाना चाहिए।

कुंभ राशि,अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं

आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए मानसिक उलझन और तनाव भरा रहेगाो। आपके मित्रों का व्यवहार भी आज प्रतिकूल रह सकता है। आपके लिए आज जरूरी है कि अपने काम पर फोकस बनाए रखें और दूसरों के मामलों से आज दूरी रखें। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के व्यवहार से भी आपको निराशा हो सकती है। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक रहें और किसी से उलझने से बचें। आर्थिक मामलों में स्थिति आज सामान्य रहेगी। वैसे आज घरेलू कारणों से कुछ अप्रत्याशित खर्च भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन मे आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। पिता और घर के वरिष्ठों से आपको सहयोग मिलेगा। वैसे आपके लिए सलाह है कि पारिवारिक मामलों में आगे बढ़कर किसी को सलाह देने की गलती न करें। आज आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज पित्त और लिवर से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका रहेगी इसलिए खानपान में आपको आज संयम रखना चाहिए।

मीन राशि,अटका धन आज मिल सकता है

मीन राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ प्रदान करेगा। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपको आज अपने पेंडिंग काम के भी निपटाने का मौका मिलेगा। आपका अटका धन भी आज आपको मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र की योजनाओं का भी आपको आज लाभ मिलेगा। आप आज सामाजिक क्षेत्र के काम में भी भाग ले सकते हैं। किराना और बिल्डिंग मटेरियल के काम में भी आज आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। घर परिवार में आज आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आपको आज पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा। आप लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। पिता की ओर से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले मे आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। कमर और कंधे में आज आप दर्द महसूस कर सकते हैं।


Next Story
null