- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि,कमाई अच्छी होगी और सुख साधन पाएंगे
मेष राशि के जातको के लिए कल मंगलवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। आप तकनीकी ज्ञान और क्षमताओं का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग पार्लर और शौक श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करते हैं उनकी कमाई में वृद्धि होगी। वाहन सुख मिलने का भी योग बना है। जो लोग वाहन का कारोबार करते हैं उनकी भी आज अच्छी कमाई होगी। घर परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष से मन आनंदित होगा। ससुराल से भी लाभ और सहयोग मिलेगा। घुटने और पैरों में परेशानी जिन लोगों को है उनकी तकलीफ बढ सकती है। खानपान में संयम रखें।
वृषभ राशि,आपका भाग्य प्रबल रहेगा
आज का दिन वृषभ राशि के लिए सुख वर्धक रहेगा। आपकी राशि के स्वामी भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं ऐसे में आपका भाग्य प्रबल रहेगा और आपको आज एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलेगा। लेकिन आपको विरोधियो से भी आज सतर्क रहना होगा। सुख साधनों की चाहत आज बनी रहेगी इसलिए कमाई के साथ आज खर्च भी आपका बना रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा। जो जातक कोचिंग और शिक्षा से संबंधित काम करते हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आपको जीवनसाथी से भी सहयोग मिलेगा। मान सम्मान पाएंगे। दान पुण्य भी आपके हाथों हो सकता है। लव लाइफ के लिए भी दिन कल अच्छा है। अधिक तेल मसाले का प्रयोग करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
मिथुन राशि,आपकी कोई चाहत पूरी होगी
आज मंगलवार का दिन मिथुन राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग आपके पक्ष में अधिक है। ऐसे में आपको अपने सभी महत्वपूर्ण काम आज दिन के पहले भाग में पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। मिथुन राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में आपको आज कुछ आर्थिक लेनदेन भी निपटाने होंगे। संतान को लेकर भी आपको आज धन खर्च करना होगा। आपकी कोई चाहत पूरी होगी। आप धर्म कर्म के काम में भी आज धन खर्च करेंगे। माता पिता से आपको आज स्नेह आशीर्वाद मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम वाले काम से आज आप बचकर रहें।
कर्क राशि,काम का अतिरिक्त दबाव रह सकता है
कर्क राशि के जातको के लिए आज का जिन मानसिक उलझन भरा रहेगा। आपके ऊपर आज काम का अतिरिक्त दबाव आ सकता है। किसी साथी सहकर्मी का काम भी आज आपके ऊपर आने की आशंका है। आपको आज अपना काम योजनाबद्ध तरीके से करना होगा। बिजनेस मे वैसे आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन आपको आज अधिक मेहनत भी करनी होगी। दिन के दूसरे भाग में अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से आपको परेशानी होगी। आर्थिक लेनदेन मे आपको सतर्क रहना चाहिए। विरोधी और शत्रु आज आपकी कमी का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको रक्तचाप और सिरदर्द जैसी समस्या होने की आशंका रहेगी, इसलिए सकारात्मक रहें और योग ध्यान का सहारा लें।
सिंह राशि,आज सफलता मिलने की अच्छी संभावना है
आज मंगलवार का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी चतुराई और कूटनीति से आज कठिन और उलझे हुए काम को भी पूरा कर पाने में सफल होंगे। नौकरी मे आपको मान सम्मान मिलेगा, अधिकारी वर्ग से भी आपको आज सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। आप आज विदेशी क्षेत्र से संबंधित काम में भी लाभ और सफलता पाएंगे। कोर्ट कचहरी के काम में आपको आज सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। आपके लिए घर परिवार के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और आपसी तालमेल से सुखद बना रहेगा। आपको आज किसी शुभ काम को करने का भी मौका मिलेगा। पिता से सहयोग पाएंगे। किसी व्यक्ति की आज आप मदद भी कर सकते हैं। आपको आज सेहत के मामले में रक्तचाप का ध्यान रखना चाहिए, जिन जातकों को बीपी की समस्या है वह दवाई और परहेज के मामले में लापरवाही से बचें।
कन्या राशि,तकनीकी क्षेत्र में आज फायदा मिलेगा
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दिन के पहले भाग में आपको भाग्य आज आर्थिक लाभ दिलाने में सहयोग करेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र मे आज बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। स्थिति अनुकूल रहेगी और आपको आज सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में आपको आज किसी साहसिक फैसले से लाभ मिलेगा। आपको आज तकनीकी क्षेत्र में भी फायदा मिलेगा। कोई पुराना मित्र या सहकर्मी आज आपकी मदद कर सकता है। घर परिवार में आज मौसी और मामा पक्ष से आपको लाभ और सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। वैसे वैवाहिक जीवन मे आज दिन के दूसरे भाग में आपको संयम से काम लेना होगा, किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। सामाजिक काम में आपको आज मान सम्मान मिलेगा। सेहत के मामले में आज आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज दिन के दूसरे भाग में वाहन संभलकर चलाना चाहिए। सिरदर्द की समस्या आज आपको हो सकती है।
तुला राशि,जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा है। आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होने से आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी में आप साथी सहकर्मियों विशेष रूप से विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपके घर में आज सुख साधनों की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र या सगे संबंधियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयो में आपकी आज रुचि रहेगी। कोई खोई हुई वस्तु मिलने की आपको आज खुशी होगी। लव लाइफ में आपको प्रेमी से उपहार मिल सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप रुचिकर खानपान का आनंद लेंगे और ऊर्जा से भरपूर बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि,आर्थिक लेनदेन में आज सतर्क रहना होगा
आज मंगलवार का दिन वृश्चिक राशि के जातको के लिए मिलाजुला रहेगा आपके खर्च आज बढ सकते हैं। आवेश में आकर कोई भी फैसला लेना आज नुकसानदायक हो सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज शेयर बाजार से दूरी रखना चाहिए। मानसिक भटकाव की वजह से आज नौकरी में आपका मन कम लगेगा। कानूनी मामलों आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा। आर्थिक लेनदेन में आज सतर्क रहना होगा। वाहन में खराबी आने की आने आशंका है, वाहन पर धन खर्च हो सकता है। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। उदर रोग और पित्त संबंधी कुछ समस्या होने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। बड़े भाई से आज आपको सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज लाभ और सहयोग मिलने का संयोग बना हुआ है।
धनु राशि,प्रबंधन क्षमता का आपको लाभ मिलेगा
धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आप पुण्य कार्यो में रुचि लेंगे। लेकिन आवेश और क्रोध से आपको आज बचना होगा। नौकरी में आज आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा और आप समय पर अपना काम पूरा कर पाएंगे। प्रबंधन और शिक्षण के काम से जुड़े जातकों को आज लाभ मिलेगा। आपको आज बिजली के उपकरण से संबंधित काम में भी फायदा मिलने का योग बना हुआ है। जो जातक सामाजिक कार्यो और किराना कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर के बड़ों से आपको आज आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। बड़े भाई बहनों से आपको आज लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।
मकर राशि,ग्रहों की अनुकूल स्थिति का लाभ ले पाएंगे
मकर राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आपकी राशि में शुक्र का गोचर हुआ है ऐसे में आप आज रोमांटिक रहेंगे। जीवनसाथी से साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप आज लव लाइफ में भी ग्रहों की अनुकूल स्थिति का लाभ ले पाएंगे। पार्लर और रेडीमेड वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातकों को आज लाभ मिलेगा। नौकरी में विपरीत लिंगी साथी सहकर्मियों से आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। तकनीकी काम से जुड़े जातकों को आज कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। वाहन के कारोबार से जुड़े जातको के लिए आज भी आज का दिन बढ़िया है। आप आज शाम का समय परिवार के साथ मनोरंजक बिताएंगे। सेहत के मामले में भी आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप उत्साह से भरपूर बने रहेंगे। लेकिन शुगर प्रभावी व्यक्ति आज खानपान में संयम रखें।
कुंभ राशि,शेयर सट्टा के काम से दूर रहना चाहिए
आज का दिन कुंभ राशि के लिए मानसिक परेशानी और तनाव को बढ़ाने वाला रहेगा। सिर पर बैठे राहु आज आपसे कोई गलत निर्णय करवा सकते हैं जिससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज शेयर सट्टा के काम से दूर रहना चाहिए। प्रॉपर्टी के कारोबार में आज आपको सतर्क रहना होगा। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज फायदा हो सकता है। आपको राजनीतिक संपर्क का भी फायदा मिलेगा। घर परिवार में आपके आज धार्मिक माहौल बना रहेगा। किसी शुभ काम का आज संयोग बनेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें। आपको स्वयं की सेहत का भी आज ध्यान रखना होगा। आपको बाहरी खानपान से आज परहेज रखना होगा, उदर रोग से संबंधित आज समस्या हो सकती है।
मीन राशि,लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा
मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा, आप कुछ नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में दिन दिन के दूसरे भाग में आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रहेगा जिससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। आपके लिए भाग्य आज पैतृक धन संपत्ति के लाभ का भी संयोग बना रहा है। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आप पुण्य कर्म में धन खर्च कर पाएंगे। दिन के पहले भाग में सुस्ती रहेगी और सिरदर्द भी महसूस करेंगे। जबकि दिन का दूसरे भाग में स्थिति सामान्य रहेगी।





