धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 10 जनवरी 2026

Subhi
10 Jan 2026 6:12 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 10 जनवरी 2026
x

मेष राशि,कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है आज चंद्रमा का गोचर कन्या उपरांत तुला राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज मेष राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको आज अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। आप कोई लाभदायक अवसर प्राप्त कर पाएंगे। बिजनेस में भी आज आपको लाभ मिलेगा। भावुकता पर आप कंट्रोल करें अन्यथा लोग आपकी उदारता का फायदा उठा सकते है। आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना चाहिए। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।

वृषभ राशि, आज खर्च का योग बना हुआ है

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में अपनी योजना का लाभ मिलेगा और आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको किसी पूर्व परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वाहन और यात्रा पर भी आज खर्च का योग बना हुआ है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ नोकझोंक हो सकती है। खानपान में आज आप संयम रखें।

मिथुन राशि,संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा

आज शनिवार का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। आप अपना काम आज सुचारू रूप से पूरा कर पाएंगे। वैसे आज काम के साथ आपको कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा। नौकरी मे आज आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। आपको आज दूर रहने वाले सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिल सकता है। आप आज किसी मित्र से सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगेो। लेकिन आपको आज अतिउत्साह से बचना चाहिए। कोई अटका लेनदेन भी आज हो सकता है। थकान और मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि,पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग मिलेगा

आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा है। राशि स्वामी चंद्रमा आज राशि से तीसरे उपरांत चतुर्थ भाव से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज आपको पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग मिलेगा। आपको आज आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। किसी मित्र या सहकर्मी से आपको आज सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज आपका फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। कोई बड़ी डील मिलने की संभावना भी आज बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको मनपसंद भोजन मिलने की भी खुशी होगी।

सिंह राशि,तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपका मन आज किसी बात को लेकर उलझन में रह सकता है। आपको आज आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। राजनीतिक और सामाजिक मामलों में आज आपको सम्मान मिलेगा। आप आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का भी लाभ ले पाएंगे। जिन जातकों के काम का संबंध किसी तकनीकी क्षेत्र से है आज उनको फायदा हो सकता है। आप आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से बातचीत में व्यवहारिक रहें और सोच समझकर बात करे नहीं तो किसी बात से मतभेद और नाराजगी हो सकती है। धातु और अग्नि से संबंधित काम में आपको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा।

कन्या राशि,आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहेगी

कन्या राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ रहने वाला है। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से आज हर स्थिति को संभालने में कामयाब होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज अच्छी रहेगी। आपको अप्रत्याशित कमाई का भी मौका मिलेगा। नौकरी में आज आप अपनी वाणी और व्यवहारिकता से अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपके लिए आज भाग्य वैवाहिक जीवन के मामले में भी सुख का योग बना रहा है।

तुला राशि,मनोरंजक समय बिता पाएंगे

तुला राशि के लिए आज का दिन आनंदित करने वाला रहेगा। आपको आज एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा और आप साथी सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपको आज दोस्तों और निकट संबंधियों से भी मिलने का मौका मिल सकता है। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे और अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आज आनंद लेंगे। कमाई के लिहाज से भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक राशि,जोखिम वाले काम से बचें

आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कमाई के साथ खर्च में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से अपना पेंडिंग काम निपटाने में सफलता मिलेगी। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी आज संयोग बन सकता है। बच्चो के साथ आपको आज मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जोखिम वाले काम से आज आपको बचना चाहिए। शत्रुओं और विरोधियों से आज सतर्क रहें।

धनु राशि,मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं

धनु राशि के जातकों को आज क्रोध और वाणी पर संयम रखना चाहिए। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, वैसे आज कुछ अतिरिक्त काम आपके पास आ जाने से आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें कफ जनित समस्या से आज परेशानी होने की आशंका है। आर्थिक मामलों में दिन का दूसरा भाग आज खर्चीला रह सकता है। पिता और बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

मकर राशि,वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज पिता और वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको आर्थिक लाभ भी आज मिलने वाला है। आपकी कोई मुराद आज पूरी हो सकती जिसकी आपको खुशी होगी। जमीन या मकान खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कामयाबी मिलेगी। आप आज विदेशी स्रोत से भी लाभ प्राप्त कर पाएगे। पड़ोसियों से आपको सहयोग मिलेगा। धर्म अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। मान सम्मान मिलने की खुशी होगी।

कुंभ राशि, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा

कुंभ राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज दिन को संयमित रूप से बिताना चाहिए। अतिउत्साह मे किया गया काम और लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और आप किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने मे आज सफलता पाएंगे। नौकरी मे आपको आज किसी सहकर्मी के व्यवहार से तनाव मिल सकता है। खर्च पर आपको आज संयम रखना चाहिए। आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का संयोग बन सकता है।

मीन राशि,खुशी और सरप्राइज मिल सकता है

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज कुछ पसंदीदा काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। निकट सगे संबंधियों से आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज जीवनसाथी की ओर से खुशी और सरप्राइज मिल सकता है। आपके घर पर आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है जिससे चहल-पहल के साथ खर्च भी बढेगा। आप अपनी कमाई बढ़ाने के लिए किसी योजना में धन लगाने का विचार कर सकते हैं। साथ ही आज आपको पूर्व में किए काम और निवेश का भी फायदा मिलेगा।


Next Story
null