- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि,सतर्कता से काम करना होगा
आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। लेकिन आपको आज भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। कुछ लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। सामाजिक मामलों में आज आपको सतर्कता से काम करना होगा, किसी वजह मन आहत हो सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। माता और मातृपक्ष से फायदा होगा। बिजनेस में आप आज लाभ पाएंगे।
वृषभ राशि,बजट का ध्यान रखते हुए काम करें
वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक रहेगा। कोई मित्र या पूर्वपरिचित आपकी मदद कर सकता है। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलने का योग बना हुआ है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ आप रोमांटिक समय बिता पाएंगे।
मिथुन राशि,सगे संबंधियों से मिल सकते हैं
आज का दिन मिथुन राशि के लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। किसी परेशानी का समाधान निकलेगा और आप आज राहत की सांस ले पाएंगे। आपको आज किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका भी मिलेगा। यात्रा और वाहन पर धन खर्च हो सकता है। धर्म कर्म के काम मे आज आपकी रुचि रहेगी। बच्चों की जिम्मेदारियों की वजह से आज आपको अपनी योजनाओं में कुछ परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा।
कर्क राशि,सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा
कर्क राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज मानसिक तनाव और चिंता से राहत मिलेगी। कोई अधूरा अटका काम आपका बनेगा। आप उत्साह और ऊर्जा से आज भरपूर बने रहेंगो। नौकरी में आज आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका कोई काम अटका है तो वह पूरा हो सकता है। आज वैवाहिक जीवन में आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि,मनोरंजक समय बीतेगा
सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। महत्वपूर्ण योजना के सफल होने की आज खुशी होगी नौकरी में आज का दिन आपका सुखद और अनुकूल बीतेगा। काम के साथ ही साथ आज आपको मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आज किसी मित्र या सगे संबधी से मिलने का भी संयोग बन सकता है। आपको आज सरकारी क्षेत्र के साथ ही साथ कोर्ट कचहरी के काम में भी सफलता मिलेगी।
कन्या राशि,तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा
कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी में आज आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। मानसिक उथल पुथल की वजह से आपको परेशानी और चिंता हो सकती है। सेहत के मामले में भी आज का दिन नरम रहने वाला है। शिक्षा और प्रतियोगिता में आज छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, आपको आज तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा। आज किसी जोखिम वाले निवेश से आपको बचना चाहिए।
तुला राशि,भाग्य लाभ और सफलता प्रदान करेगा
तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज साझेदारी के काम में भाग्य लाभ और सफलता प्रदान करेगा। मित्रों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होगी। संतान से संबंधित किसी चिंता परेशानी का समाधान हो सकता है। आप आज बिजनेस में लाभ पाएंगो। जीवनसाथी के साथ आज आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। धर्म कर्म में भाग लेने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि,अचानक काम आ सकता है
वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन खर्चीला और मानसिक उलझन वाला रहेगा। आज आपके ऊपर कुछ अचानक काम आ सकता है जिससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी सहकर्मी की वजह से भी तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में अपना बजट संभलकर करें। सेहत और वाहन पर धन खर्च का योग बना हुआ है। किसी अचानक आने वाली स्थिति की वजह से आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
धनु राशि,आर्थिक लाभ मिल सकता है
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा। आपको एक से अधिक स्रोत से आज आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज पूर्व में किए काम का भी फायदा मिलेगा। कोई अप्रत्याशित लाभ भी आपको आज मिल सकता है।
मकर राशि,सफलता मिलने की खुशी होगी
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। आपको कल अपने काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। परिवार से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो वह आपको मिल सकता है। अगर आपकी माता की सेहत नरम चल रही है तो उनकी सेहत में सुधार होगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे।
कुंभ राशि,भावुकता से बचना चाहिए
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आवेश और भावुकता से बचना चाहिए। जल्दबाजी में किए गए काम से आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से आज आपको सहयोग मिलेगा। तकनीकी काम मे आज आपको सफलता मिलेगी। बैंकिंग संबंधी काम में भी आप सफलता पाएंगे।
मीन राशि,सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुलमिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन सफलता मिलने से मन आपका आनंदित होगा। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्मिक विषयो में आपकी आज गहरी रुचि रहेगी। कोई काम जो आपका लंबे समय से अटक रहा था वह आज पूरा होगा। भाई बहनों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंग। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।





