धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 1 दिसंबर 2025

Subhi
1 Dec 2025 6:14 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 1 दिसंबर 2025
x

=मेष राशि, दिन आपका खर्चीला रहेगा

आज का दिन मेष राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। चंद्रमा का राशि से द्वादश भाव में गोचर करना आपके खर्च को बढाएगा। आपको आज अपनी सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में आज वाणी को संयमित रखें। किसी बात लेकर आज मानसिक तनाव भी बना रहेगा। यात्रा का संयोग बना सकता है। अधिकारी वर्ग से उलझने से बचें। दिन का दूसरा भाग थोड़ा बेहतर होगा।

वृषभ राशि,दिन भाग्यवर्धक रहेगा

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली। रहेग। आपको चंद्रमा और शुक्र के शुभ गोचर का लाभ लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आपको आज महिला मित्रों से सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। कोई अधूरा और पेंडिंग काम आपका पूरा होगा। आपको आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। बच्चों की शिक्षा पर आपको ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि,अपनी योजना में बदलाव करना होगा

आज का दिन मिथुन राशि के लिए मिलाजुला रहेग। आपको आज अपने आर्थिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका धन आज अधिक खर्च हो सकता हैा। अचानक से कुछ काम आने की वजह से आपकी योजना में बदलाव हो सकता है। अधिकारी वर्ग से आपका संबंध सामान्य रहेगा और आपको आज सहयोग भी मिलेगा। आपको आज बिजनेस में दिन के दूसरे भाग अधिक लाभ मिलेगा। बच्चों की ओर से आपका मन चिंतित होगा। धर्म कर्म में आज आपकी रुचि रहेगी।

कर्क राशि,चुनौतियों का सामना करना होगा

आपके लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। राशि स्वामी चंद्रमा शनि से पीड़ित हैं लेकिन गुरु से शुभ हो रहे हैं। ऐसे में आपको आज का दिन संयम से बिताना चाहिए। आपको आज जोखिम लेने से बचना होगा। नौकरी मे आपको आज कुछ चुनौतियों का सामना करना होगा। दूसरों के मामलों से आपको आज दूर रहना चाहिए। लेकिन आपको आज दान पुण्य का लाभ मिलेगा। खर्च के साथ आपकी कमाई भी बनी रहेगी। किसी अनुभवी लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

सिंह राशि,दिन आपका अच्छा बीतेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आज नौकरी में सहकर्मियो से पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाला जातकों को आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। आप लाभ और मान सम्मान पाएंग। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए किसी कोर्स मे दाखिला लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको सफलता मिलेगी। आपको आज के दिन सरकारी क्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको अपने क्रोध पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

कन्या राशि, शिक्षा प्रबंधन में सफलता पाएंगे

आज दिसंबर महीने का पहला दिन कन्या राशि के लिए लाभदायक रहेगा। लेकिन आज आपके ऊपर काम का दबाव भी बना रहेगा। आपको आलस का त्याग करना होगा तभी आप आज दिन की अनुकूलता का लाभ ले पाएंगे। शिक्षा और प्रबंधन के काम में आपको आज सफलता मिलेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको आज बैंकिंग के काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस में आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा।

तुला राशि,सफलता और लाभ पाएंगे

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता और लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आप अपनी बुद्धि और चतुराई से आज कुछ उलझे हुए काम को सुलझाने में सफल होंगे। बिजनेस में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक राशि,भाग्य का साथ मिलेगा

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में भी आपका दिन आज अनुकूल रहने वाला है। आपका प्रभाव बना रहेगा। आप उत्साहित और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे जिससा आपको फायदा मिलेगा। आपको आज सुख साधन मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन में आपको संयम रखना होगा। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी होने की आशंका है। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना होगा। संतान की ओर से चिंता परेशानी हो सकती है।

धनु राशि,कार्यक्षेत्र मे दिन अनुकूल बीतेगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। अधिकारी वर्ग से भी आप सपोर्ट प्राप्त कर पाएंगे लेकिन आपको आज अतिउत्साह से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, खर्च के साथ आज आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज आप साहसिक फैसला ले सकते हैं। पति पत्नी के बीच प्रेमपूर्ण और सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा। आपको आज छोटे भाई बहनों से सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि,कमाई में वृद्धि होगी

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का मौका मिलेगा। आपके पूर्व में किए काम का भी आज आपको फायदा मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपको आज कोई लाभदायक डील मिलेगी जिससे आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आप आज शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छा कर पाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कुंभ राशि, उतावलेपन से आपको बचना होगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन मानसिक रूप से उलझन भरा रहेगा। आपको आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर लेना चाहिए। नौकरी में आज का दिन उलझन भरा रहेगा। कोई न कोई परेशानी अचानक से आएगी। विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से कुछ वैचारिक मतभेद संभव है।

मीन राशि,बड़ा मौका मिलेगा, सतर्क रहें

आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। कमाई तो होगी लेकिन आज आपका खर्च भी बना रहेगा। नौकरी में आज आपको कोई बड़ा मौका मिल सकता है। लेकिन आपको अपने काम में गंभीर और सतर्क रहना होगा। किसी मित्र या निकट संबंधी से सहयोग मिलेगा। प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र में आप बेहतर कर पाएंगे। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। बच्चों की शिक्षा और सेहत संबंधी चिंता हो सकती है।

Next Story