- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि, शुभ ग्रह स्थिति का लाभ उठाएं
आपके लिए आज का दिन लाभदायक और सकारात्मक रहेगा। आपको दिन की शुभता का पूरा लाभ लेना चाहिए। अगर आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिभा और कार्यक्षमता से अधिकारीगण प्रसन्न होंगे। शिक्षा में आज मेष राशि के जातक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। फैमिली लाइफ और लव लाइफ दोनों ही मामलों में आपको आज ग्रहों की शुभ स्थिति का फायदा मिलेगा।
वृषभ राशि,सहकर्मियों की मदद से लाभ पाएंगे
वृषभ राशि के जातक आज विपरीतलिंगी सहयोगियों और सहकर्मियों की मदद से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है। लेकिन आपको आज दूसरों की बातों में आकर धन का निवेश करने से बचना होगा। बिजनेस में लाभ की अच्छी स्थिति रहेगी। आपके परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। अतिउत्साह और भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
मिथुन राशि, परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा और किसी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि, कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा
कर्क राशि के लिए आज ग्रहों की स्थिति बताती है कि आप अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त कर पाएंगे लेकिन सेहत को लेकर समस्या बनी रह सकती है। वैसे परिजनों के साथ चल रहा आपका विवाद सुलझ जाएगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आपको कोई भी निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में नहीं लेना चाहिए। वाहन आपको आज सावधानी से चलाना चाहिए। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
सिंह राशि, प्रभाव और सम्मान में वृद्धि का संयोग
सिंह राशि के जातक आज कूटनीतिक बुद्धि और चतुराई से फायदा उठा सकते हैं। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े जातको का आज प्रभाव और सम्मान बढेगा। लेकिन अतिउत्साह की वजह से कुछ नुकसान होने का भी भय बना रहेगा। घर गृहस्थी के मामले मे दिन आज आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज सामंजस्य बनाए रख पाएंगे। किसी भूमि या भवन से संबंधित डील को लेकर प्रयास कर रहे हैं तो इसमे आप सफलता पाएगे। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज विशेष रूप से फायदा मिलेगा
कन्या राशि,प्रबंधन और संयम का फायदा होगा
कन्या राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपना काम पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को जोखिम लेने से बचना चाहिए। नौकरी पेशा जातक आज अपने कार्यों से अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होगे। आपको आज प्रबंधन और संयम का फायदा मिलेगा। किसी को पैसा उधार न दें, धन के मामले मे आपको आज सतर्कता से काम करना होगा। सितारे कहते हैं कि आज अपने खर्च को कंट्रोल करने का प्रयास करें क्योंकि दिन का दूसरा भाग अधिक खर्चीला दिख रहा है।
तुला राशि,कोई नया काम आज मिल सकता है
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज ग्रह गोचर की स्थिति का फायदा मिलेगा। आप किसी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो आपकी यात्रा सफल और सकारात्मक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की बातों पर ध्यान देना होगा कोई नया प्रोजेक्ट या काम आपको दिया जा सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। लेकिन आज बच्चों की सेहत को लेकर आपको परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि,पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और तालमेल बना रहेगा
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी राशि से दूसरे भाव में स्थिति चंद्रमा आपको आज आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित लाभ दिला सकते है। सितारे कहते हैं कि, पारिवारिक रिश्तों में जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह भी दूर हो जाएगा। परिवार के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता पाएंगेो। आपकी आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन जल्दबाजी और उतावलेपन से बचना भी जरूरी रहेगा।
धनु राशि, धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने में आज सफल रहेंगे। आपकी जान पहचान का दायरा आज बढ़ेगा और नए संपर्कों से भी आपको आज फायदा होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन संतुलित रहेगा। आप अपने लिए आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। ससुराल के संबंधियों से आज तालमेल अच्छा रहेगा। धन लेनदेन के मामले मे आप आज सतर्कता बनाए रखें।
मकर राशि, आर्थिक मामलों में लाभ का संयोग बनेगा
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके घर परिवार का वातावरण आज सुखद और अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामले में लाभ होने से आपको आज खुशी मिलेगी। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी आज संयोग बन सकता है। आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। शाम का समय आज दोस्तों और परिवार के लोगों के के साथ मनोरंजन में बीतेगा। शिक्षा के मामले में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।
कुंभ राशि,रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेगी
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन रचनात्मक कार्यो में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु मिलने का योग भी आज बनता हुआ दिख रहा है। नौकरी मे आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा और आपकी रुकी हुई योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। परिवार के किसी सदस्य से आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी छुपी हुई प्रतिभा भी आज उजागर होगी जिससे आपको लाभ और सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और तालमेल बना रहेगा
मीन राशि, निवेश बहुत सोच-समझकर करें
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आज का दिन कुछ खर्चीला रह सकता है। वैसे कामकाज आपका अच्छा चलेगा। काम की तलाश कर रहे लोगों को आज सकारात्मक खबर मिलेगी। सितारे कहते हैं कि आज कोई भी निवेश बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में नियंत्रण बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद और कहासुनी होने की आशंका है। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से भी परेशानी होने की आशंका है।





