धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 5 सितंबर 2024

Subhi
5 Sep 2024 12:50 AM GMT
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 5 सितंबर 2024
x

मेष राशि के जातक करियर में तरक्की पाएंगे

मेष राशि के सितारे आज चमकते दिख रहे हैं। अगर आप आज कोई काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आगे बढिए आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक मामले में भी आज आपको आपको भाग्य लाभ दिलाए। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे और बुद्धि एवं कार्यकुशलता से करियर में उन्नति पाएंगे। आप अगर आयात निर्यात से संबंधित काम करते हैं तो आपको आज कमाई का अच्छा अवसर मिल सकता है। लव लाइफ आज आपकी रोमांटिक रहेगी।

​वृषभ राशि के जातकों को जोखिम से बचना होगा

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी सेहत को पूरा ध्यान रखना होगा। आपको आज उदर संबंधी परेशानी हो सकती है इसलिए खान पान में आपको संयम रखना होगा। आर्थिक मामले में भी आपको आज जोखिम लेने से बचना होगा। व्यापार में आज का दिन मानसिक तनाव भरा रहेगा लेकिन अच्छी बात यह है कि मेहनत का आपको शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका संपर्क बढ़ेगा जिसका लाभ आप भविष्य में पा सकेंगे। सितारे कहते हें कि आप लोन लेने के प्रयास में सफल रहेगे। लेकिन लव लाइफ में आज प्रेमी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

​मिथुन राशि वालों को अचानक लाभ मिलेगा

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। बीते दिनों किसी बात को लेकर आप मानसिक तनाव में रहे हैं तो आपको आज इससे राहत मिलेगी। परिवार का साथ सहयोग आपको संबल और आत्मविश्वास प्रदान करेगा। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। अचानक लाभ भी आपको आज मिल सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि बेहतर होगी और आपका सम्मान बढेगा। आज आपकी बुद्धि भी खूब चलेगी और कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आप राहत की सांस लेंगे।

​कर्क राशि वालों का भाग्य साथ देगा

आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए उत्साहपूर्ण और अनुकूल रहेगा। आपको आज नौकरी में अपने काम का पूरा लाभ और प्रतिफल मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आप किसी योजना पर काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आज इसके लिए अनुकूल दिन है। आप आज विरोधियों और शत्रुओं को मात देने में सफल रहेंगे। लेकिन आपको आज अपने कीमती सामान का ध्यान रखना होगा क्योंकि चोरी अथवा खोने का भय बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में आज भाग्य आपका साथ देगा। आप आज किसी साहसिक फैसले से लाभ भी पा सकेंगे और परिवार में आपका प्रभाव भी बढेगा।

​सिंह राशि वालों को संपर्क सूत्र का लाभ मिलेगा

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज राजनीतिक संपर्क का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग और मार्गदर्शन का आपको फायदा मिलेगा। आपकी राशि में मौजूद बुध और सूर्य आपको आज बुद्धि और कार्यानुभव का लाभ दिलाएंगे। आपको आज सरकारी विभाग से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि अपने कागजात का ध्यान रखें। शिक्षा के मामले में आज सिंह राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी

​कन्या राशि के लिए आज तनाव भरा दिन

आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। मानसिक भटकाव अधिक रहने की वजह से आपको आज समय पर सटीक निर्णय लेने में परेशानी आएगी। इसलिए बड़े फैसले लेने से पहले उस पर गंभीरता से मंथन कर लें अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करें। नौकरी में आज का दिन आपका सामान्य बीतेगा लेकिन काम का दबाव अधिक होने से आप थकान महसूस करेंगे। आर्थिक लेन देन में आपको आज सतर्क रहना होगा। दिन भी आज आपका खर्चीला रहेगा।

​तुला राशि पर आज भाग्य मेहरबान है

आज तुला राशि पर सितारों की मेहरबानी होती दिख रही है। आपको आज एक से अधिक क्षेत्र से धन की प्राप्ति होगी। आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज आपको वह धन मिलने की खुशी होगी। सितारे कहते हैं कि आपको अनावश्यक चिंता करने से बचना चाहिए, खुश रहिए और सकारात्मक सोच बनाए रखिएगा आपकी सभी परेशानियों को ईश्वर स्वयं दूर कर देगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। और परिवार में भी आपका सम्मान बढेगा।

​वृश्चिक राशि वालों का मन विचलित रहेगा

वृश्चिक राशि वालों को आज का दिन धैर्य और संयम से बिताना चाहिए क्योंकि आपका बनता हुआ काम भी आज बिगड़ सकता है। आपको आज नौकरी में अधिकारी से विवाद और बहस करने से बचना होगा और उनकी सलाह पर ध्यान देना होगा। आपके मन में आज नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है और आप इस विषय में प्रयास भी कर सकते हैं लेकिन आपको अपेक्षित लाभ नहीं मिलने से मानसिक कष्ट हो सकता है। सेहत के मामले में भी आज आपको अपने पर ध्यान देने की जरूरत है। आलस्य और थकान की वजह से आपका मन काम में नहीं लगेगा।

​धनु राशि वालों पर काम का दबाव रहेगा

धनु राशि के सितारे बताते हें कि आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से अनुकूल रह सकता है। आपके ऊपर आज कार्यक्षेत्र में टारगेट का दबाव बढ सकता है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो आपका काम प्रभावित हो सकता है। जो लोग अकाउंट और वाणिज्य से संबंधित काम करते हैं उनके ऊपर आज विशेष रूप से काम का दबाव रहेगा ऐसे में कुछ चूक हो जाने की आशंका है इसलिए सतर्कता से काम करें। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। और धर्म कर्म के काम में भी आप रुचि लेगे। बाहरी खान पान से बचें।

​मकर राशि के जातक आज भावुकता से बचें

आज के दिन मकर राशि के जातकों को अपने काम से काम रखना चाहिए क्योंकि भावुकता की वजह से आपको आज परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपके विरोधी मन ही मन आपसे ईर्ष्या भी करेंगे इसलिए काम में लापरवाही करने से बचें। आपको आज किसी निकट संबंधी की बातों से कष्ट पहुंच सकता है लेकिन बेहतर होगा कि इसे इग्नोर करें नहीं यह आपके रिश्ते में जहर घोल सकता है। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी की बातों का सम्मान करना होगा, अगर अधिक टोकाटाकी करेंगे तो आपके बीच कहासुनी हो सकती है। शाम का समय आपका अनुकूल बीतेगा। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।

​कुंभ राशि वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा

कुंभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ सहकर्मियो से आपको सहयोग मिलेगा। आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं या नौकरी की तलाश में हैं तो आपको आज कामयाबी मिल सकती है। धर्म अध्यात्म की ओर आपका आज रुझान रहेगा। जीवनसाथी को आप आज कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं, आपके बीच प्रेम और तालमेल बढेगा। किसी मित्र अथवा संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। आज आप लाभ पाने के लिए जोखिम भी ले सकते है।

​मीन राशि वालों को अप्रत्याशित धन लाभ मिलेगा

आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए शुभ और सफलतादायक रहेगा। आपके सितारे बता रहे है कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजना और परिश्रम का लाभ मिलेगा। पुराने अनुभवों का आपको आज कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। आपके बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव है तो आज बातचीत से समस्या का समाधान हो सकता है। आपको आज शाम तक कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। आप आज अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर पाएगे।

Next Story