धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 4 सितंबर 2024

Subhi
4 Sep 2024 12:43 AM GMT
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 4 सितंबर 2024
x

मेष राशि के जातक शत्रुओं से सतर्क रहें

मेष राशि के लोगों को आज शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी राशि से आज चंद्रमा का संचार छठे भाव मे हो रहा है। ऐसे में आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचान के प्रयास करेंगे। वैसे आज आपका मनोबल बढा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप आज अपना प्रभाव बनाए रख पाएंगे। अगर आप लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल जाएगी। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। वैसे आज लव लाइफ के लिए मामले में दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन भी आपका सुखद रहने वाला है।

​वृषभ राशि वाले पाएंगे शुभ योग का लाभ

वृषभ राशि से आज चंद्रमा का संचार पंचम भाव में हो रहा है जहां शुक्र के साथ चंद्रमा के होने से इनकी रचनात्मक क्षमता बेहतर होगी। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप कोई व्यापार करते हैं तो आज उसमें आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता। नौकरी में आज आपको विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में भी आज आपको ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा।

​मिथुन राशि के जातकों की अच्छी कमाई होगी

आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए सुख साधनों पर खर्च करवाने वाला रहेगा। वैसे आपकी कमाई भी बनी रहेगी। आप आज अल्पकालिक निवेश से भी लाभ पा सकते हैं। अगर आपकी माता की सेहत बीते दिनों सही नहीं रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का फायदा मिलेगा इसलिए सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखें। शिक्षा और प्रतियोगिता में भी आज मिथुन राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में आज प्रेमी की किसी समस्या को लेकर चिंता होगी। शाम का समय आज आपका मनोरंजक बीतेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की अच्छी कमाई होगी।

​कर्क राशि वाले जोश उत्साह से भरपूर रहेंगे

आज का दिन कर्क राशि के लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षा और उत्साह में आज वृद्धि होगी। आप आज लाभ पाने के लिए जोखिम भरा निर्णय भी ले सकते हैं। वैसे बेहतर होगा कि जो भी करें वह सोच समझकर करें, उतावलेपन से बचें। छोटे भाई बहनों से आपको आज सुख सहयोग प्राप्त होगा। दैनिक जरूरतों को लेकर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार में आज आपकी योजना सफल रहेगी और आपको लाभ भी प्राप्त होगा।

​सिंह राशि वालों को अचानक लाभ मिलेगा

आज बुधवार का दिन सिंह राशि के जातकों को बुद्धि कौशल से लाभ दिलाने वाला रहेगा क्योंकि बुध इनकी राशि में आकर बुधादित्य योग जो बना रहे हैं। आपको आज कहीं से अचानक लाभ मिल सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। और आपको आज राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे बढने का मौका मिलेगा। सरकारी काम अगर कोई अटका है तो आपका काम आज बन सकता है।

​कन्या राशि के लिए खर्चीला दिन

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुख सुविधाओं का लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आपकी राशि से आज बारहवें राशि स्वामी बुध का आना आपके लिए खर्चीला रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आज धैर्य और संयम से चलना होगा। सलाह है कि सहकर्मियों से आप उलझने से बचें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। आपको आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको आज कुछ मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा।

​तुला राशि वाले आज भाग्य से लाभ पाएंगे

तुला राशि के सितारे बताते है कि आज के दिन आर्थिक मामले में भाग्य से लाभ पाएंगे ऐसे में आज आपकी कमाई तो होगी और आप सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च करेंगे। आपके सितारे यह भी बताते है कि आपके ऊपर कोई कर्ज या लोन चल रहा है तो आप उसे चुका सकते हें। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और सहयोग बना रहेगा। बच्चों के भविष्य और उनकी शिक्षा को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। इसलिए आपको आज बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी।

​वृश्चिक राशि वालों को तरक्की का मौका मिलेगा

वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज करियर कारोबार में तरक्की का मौका मिलेगा। राशि से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा और शुक्र की युति होने से आपको आज कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। आपको आज कला और रचनात्मक कार्यों में आगे बढने का मौका मिलेगा। जो जातक रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं या शौक श्रृंगार की चीजों का व्यापार करते हैं उनकी आज कमाई में वृद्धि होगी। फैमिली लाइफ के मामले में भी आज का का दिन आपका अनुकूल रहेगा।

​धनु राशि वालों का सुखद समय बीतेगा

धनु राशि के लिए आज बुधवार का दिन कार्यक्षेत्र के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको आज नौकरी में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आज मित्रों से सहयोग मिलेगा। आपका पैसा कहीं रुका हुआ है या फंसा हुआ है तो आपको उस धन की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका सुखद समय बीतेगा। जबकि आज बड़े भाई से तालमेल बनाकर चलना लाभदायक रहेगा।

​मकर राशि वालों को अनुभव का लाभ मिलेगा

मकर राशि के सितारे बताते हैं आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आपको आज नौकरी में अपनी कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन से विरोधी भी हैरान रहेंगे। आपको आज नौकरी में पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। कमाई के मामले में भी आज का दिन मकर राशि के लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आप जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज तालमेल बनाकर रखना चाहिए क्योंकि यहां से आपको आज फायदा मिलने वाला है।

​कुंभ राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे

कुंभ राशि के लिए आज बुधवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी राशि से आज सप्तम भाव में सूर्य और बुध की युति बनी हुई है। ऐसे में आप आज गंभीरता से अपना काम करेंगे जिससे आपका काम सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा। आपको आज साझेदारों और सहयोगियों से फायदा मिलने वाला है। आपको आज यात्री भी करनी होगी। लव लाइफ के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे, आप आज प्रेमी की किसी समस्या का समाधान करेंगे।

मीन राशि के लिए आज उलझन भरा दिन

आज का दिन आपके लिए काफी उलझन और व्यस्तता भरा है। आपको आज कुछ अप्रत्याशित काम मिलने से चिंता होगी। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आज आपको चिता होगी। आप आज धर्म कर्म के काम में रुचि लेंगे। आज शाम को आज किसी मित्र या संबंधी से मुलाकात होगी। आपके लिए सलाह है कि आज अल्पकालीन निवेश से बचकर रहे।


Next Story