धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 30 मई 2025

Subhi
30 May 2025 6:15 AM IST
Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 30 मई 2025
x

​मेष राशि,शाम तक लाभ का मौका मिलेगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन सकारात्मक और अनुकूल रहेगा। आपको अपने परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में सफलता मिलेगी। घर के बड़ों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा देखकर आपके शत्रु भी तारीफ करेंगे और हैरान भी होंगे। व्यापार में परेशानी चल रही है तो आप चतुराई और अनुभव से आज समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। शाम तक आपको लाभ का कोई अच्छा मौका भी मिलेगा।

​वृषभ राशि,कारोबार में रुका धन मिलेगा

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है। आपको आज घरेलू जरूरतों के साथ कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे। लेकिन अच्छी बात है कि आज कारोबार में आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में आप अपनी योजना और पूर्व में किए काम का फायदा उठा सकते हैं। सरकारी क्षेत्र के काम में और वाणिज्य से संबंधित काम में आपको आज फायदा हो सकता है। आपके घर पर किसी मेहमान के आने से परिवार चहल पहल की स्थिति रहेगी। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते है।

​मिथुन राशि,लाभदायक और सुखद रहेगा दिन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुध ग्रह की शुभ स्थिति से लाभदायक रहेगा। आपको आज अपने कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। आप कोई नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। बच्चों की शिक्षा और उनकी जरूरतों पर भी आज ध्यान देने की जरूरत होगी। लव लाइफ में आज आप पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। आपको आज माता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।

​कर्क राशि, फंसा हुआ धन मिल सकता है

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप आज भावुकता और अनिर्णय की स्थिति के कारण लाभ का मौका गंवा सकते हैं। वैसे आज आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको संयम से चलना होगा। जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद और तनाव हो सकता है। आपको आज खानपान पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।

​सिंह राशि, दिन आपका खर्चीला रहेगा

सिंह राशि के जातक आज अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मानसिक उलझन और तनाव भी आज बना रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना होगा। आपको अपने घरेलू मामलों पर पूरा ध्यान देना चाहिए, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में दिन आपका खर्चीला रह सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे, तो वह किसी कारण से टल सकती है। दोस्तों और निकट संबंधियों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। किसी की मदद के लिए आपको आगे भी आना होगा।

​कन्या राशि,कोई नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा

आज कन्या राशि के जातकों को काम और परिवार के बीच सामंजस्य बनाकर चलना होगा। सेहत की सलामती के लिए जल का सेवन खूब करें और बाहरी खान पान से परहेज रखें। आपको आज कुछ नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। परिवारिक जीवन में आपके आपसी सामंजस्य बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ ही साथ माता पिता से भी आपको आज आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको आज मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने से आप खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

​तुला राशि,नौकरी में आज आपको उन्नति का मौका मिलेगा

तुला राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन सुखद रहेगा। आपको भाग्य आज परिश्रम से बढ़कर लाभ प्रदान करेगा। वैवाहिक जीवन में आज आनंद बना रहेगा। किसी पारिवारिक कार्यक्रम अथवा उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ आज यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है। आपको आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और अधिकारी भी उनसे खुश नजर आएंगे। आपके लिए सलाह है कि लाभ के चक्कर में गलत तरीके आजमाने से बचें।

​वृश्चिक राशि, आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि पर सूर्य की दृष्टि आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज प्रसिद्धि और सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। आप आज किसी बड़े काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। रियल एस्टेट और दीर्घकालीन निवेश में धन लगाने वाले लोगों को आज दिल खोलकर निवेश करना चाहिए, जिससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलेगा। लेकिन आपको आज आर्थिक मामलों में अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

​धनु राशि, आपको आज तरक्की का मौका मिलेगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन उम्मीद का सवेरा लेकर आया है। आपको तरक्की का मौका मिलेगा। अगर आपकी माता को लंबे समय से कोई स्वास्थ्य समस्या है तो आज उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। आपको आज ससुराल पक्ष से भी सहयोग और लाभ मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का भी आज संयोग बन सकता है। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से भी धन प्राप्त होगा।

​मकर राशि,परिश्रम से आप आज सफलता पाएंगे

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम से सफलता पाने का रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम मिल सकता है। आपको आज किसी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती। लेकिन आप जिन भी क्षेत्रों में आज परिश्रम करेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। घर परिवार में आज आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। कारोबार में आज आपको फायदा मिलेगा। आप साहसिक फैसला लेकर भी आज लाभ ले पाएंगे। कहीं घूमने का प्लान भी आज बन सकता है। दोस्तों के साथ आप पार्टी मनोरंजन का आयोजन कर सकते हैं।

​कुंभ राशि,अहंकार और वाणी पर कंट्रोल करें

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ग्रहों की शुभ स्थिति से खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोग अगर अपने बिजनेस में कोई नई योजना शुरू करें या काम को विस्तार दें तो यह इनके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज सफलता मिलेगी। लेकिन आपके लिए सलाह है कि आप अहंकार और वाणी पर कंट्रोल करें इससे आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज मन पसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है।

​मीन राशि,जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका

मीन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। लेकिन कुछ पारिवारिक कारणों से आपको उलझन और मानसिक तनाव मिल सकता है। आपको काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में आज आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा नहीं तो आपस में किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। वैसे आपको आज सकारात्मक रहना चाहिए, परिवार में कोई समस्या लंबे समय से चली आ रही है तो उसका समाधान भी निकल सकता है। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Next Story