- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि, समाज में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा
मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। सामाजिक मुद्दों पर आपका पूरा जोर रहेगा और समाज में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के भी योग बनेगे। विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज अलर्ट रहने की जरूरत है।
वृषभ राशि, प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर होगा ऐसे में आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से पूरा सुख मिलेगा। एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने काम कारोबार को विस्तार भी दे सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धर्म कर्म के काम मे आपका मन लगेगा।
मिथुन राशि,बुध का गोचर शुभ लाभ लेकर आएगा
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज बुध का गोचर शुभ लाभ लेकर आएगा। आप आज कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का पूरा लाभ ले पाएंगे। आपके करीबी लोगों का आपके प्रति विश्वास बढेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन जरूरी यह भी है कि अपनी भावनाओं पर काबू रखें। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा लेकिन आपको आज इधर उधर की बातों से दूर रहना चाहिए। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। माता से आपको आज स्नेह और लाभ मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आप सफलता प्राप्त करेंगे।
कर्क राशि,लेनदेन के मामले में आज आपको सतर्क रहना होगा
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेग। आपकी राशि से आज बुध का गोचर दूसरे भाव में होगा। आप अपनी पढ़ाई के प्रति सचेत और सजग रहेंगे ऐसे में आप परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। काम की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक रह सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा कोई आपके साथ गलत डील कर सकता है। सलाह है कि आज आप अपने काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें नहीं तो बाद में दिक्कत हो सकती है।
सिंह राशि,आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी निर्णय क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। घर परिवार की ओर से आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको भाइयों की मदद करनी पड़ सकती है। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बन सकता है।
कन्या राशि, अजनबी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। भाग्य का भी आपको आज साथ मिलता रहेगा। आप जिन विषयों में प्रयास करेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का फायदा मिलेगा। कानूनी मामलों में चल रही समस्या से भी आपको आज राहत मिलने की संभावना दिखती है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी अजनबी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज अपनी रचनात्मक क्षमता का भी फायदा मिलेगा।
तुला राशि,महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का मौका मिलेगा
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कुछ नई योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का मौका मिलेगा। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। बच्चों की ओर से खुशी पाएंगे।
वृश्चिक राशि,कानूनी मामलों में आज जोखिम से बचें
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर हुआ है ऐसे में आज आप भावुक हो सकते हैं। आपको छोटी-छोटी बातो पर क्रोध आ सकता है इसलिए गुस्से पर काबू करना सीखना होगा। सेहत के मामले मे आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। वैसे आर्थिक मामलों में दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा, आपको अचानक ही धन का लाभ भी मिल सकता है। कानूनी मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए और कार्यक्षेत्र में वाद विवाद से दूर रहना चाहिए। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा।
धनु राशि,अनचाहे खर्च में वृद्धि होगी
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने खर्च पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अनचाहे खर्च में वृद्धि होगी। आपके दांपत्य जीवन में चल रही कोई परेशानी है तो उससे आप राहत पाएंगे। आपको आज सगे संबंधियों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ मे आज आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। आपका कोई निर्णय आपको आज लाभ का अच्छा मौका दिला सकता है। जान पहचान का दायरा बढेगा।
मकर राशि,भाग्य आज आपको लाभ दिलाएगा
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। राशि से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का होने से आपको आज भाग्य का लाभ मिलेगा और कमाई के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे। आप अपनी बुद्धि और चतुराई से विरोधियो को मात देने में आज सफल रहेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका आज प्रभाव बना रहेगा। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज दोस्तों के सहयोग से पूरा हो सकता है। कोई व्यापारिक डील अटकी है तो आज वह फाइनल हो जाएगी। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि,कार्यक्षेत्र में प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मेहनत और कार्यकुशलता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी प्रबंधन क्षमता और तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा। कोई अधूरा काम आपका आज पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई घरेलू काम पूरा हो सकता है। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको पूर्व में किए गए काम और निवेश का भी फायदा मिल सकता है। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं आज उनको कामयाबी मिल सकती है।
मीन राशि, आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा
मीन राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन रोमांचक रहने वाला है। आपको आज कुछ भौतिक सुख साधन मिलने की संभावना है। जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप अपने बड़ों और अनुभवी लोगों की सलाह मानकर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। परिवार में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। लेकिन किसी से वाद-विवाद में उलझने से बचना होगा। आप अपने लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने की आज कोशिश कर सकते हैं और इसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। धर्म कर्म और अध्यात्मिक विषयों में आज आपकी रुचि रहेगी।





