- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि,आज धन संपत्ति का लाभ पाएंगे
मेष राशि के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से लाभकारी रहेगा। आप आज धन संपत्ति का लाभ पाएंगे। आज आपका जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो वह सुलझ सकता है। आपको आज कहीं से अचानक लाभ मिलेगा। लंबे समय से आपके दांपत्य जीवन में कोई तनाव चल रहा है तो वह समाप्त हो सकता है। आपको आज पिता की ओर से भी फायदा मिल सकता है। सामाजिक संपर्क का भी लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि, आपके खर्च बढ़ेंगे
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके खर्च को बढाने वाला है। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चला आ रहा तनाव आज दूर हो जाएगा। आपको आज बिजनेस मे आर्थिक लाभ मिलेगा। लव लाइफ मे आज प्रेमी के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। नौकरी की तलाश में लगे जातकों को अच्छा ऑफर मिल सकता है।
मिथुन राशि, प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे
मिथुन राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। राशि में गुरु की मौजूदगी से आप बेहतर प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे।खर्च और कमाई के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। अगर आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित थे तो उनकी तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन और सहयोग से आपको फायदा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
कर्क राशि,राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा
कर्क राशि के सितारे आज बुलंदियों पर हैं,आपको आज नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप प्रगति करेगे। कुछ नए अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको आज सहयोग मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। और आपको आज कारोबार में भी लाभ प्राप्त होगा। आप अपनी रचनात्मक बुद्धि का भी लाभ ले पाएंगे। अकाउंट से संबंधित काम करने वाले जातक आज लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
सिंह राशि, जोखिम वाले काम से दूर रहें
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन मंगल केतु की युति से उलझन भरा रहेगा। जोखिम वाले काम से आपको आज दूर रहना चाहिए। बिजनेस करने वाले लोगों को परिश्रम से लाभ मिलेगा। मेहनत करेंगे तभी आज भाग्य साथ दे पाएगा। अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो जल्द ही उनका समाधान हो जाएगा। आपकी छुपी हुई प्रतिभा सामने आ सकती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाएगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा।
कन्या राशि,सेहत के मामले में आपको आज सतर्क रहना होगा
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके लिए आज सलाह है कि, कार्यस्थल पर आपको बिना सोचे-समझे किसी से कुछ नहीं कहना चाहिए, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में भी आज आपको सजग रहने की जरूरत है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, अन्यथा वे आपके बनते काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। वैसे आज आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। जो लोग जल और जल से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करते हैं उनकी कमाई भी बढेगी। आपको आज लेनदेन के मामले में सतर्क रहना चाहिए।
तुला राशि, कोई चाहत आपकी पूरी होगी
तुला राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अगर आप आज साझेदारी में कोई काम करेंगे तो इससे आपको फायदा मिलेगा आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा मिलने की खुशी होगी। आप अपने परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको आज रुचिकर भोजन मिलेगा। कोई पुरानी चाहत भी पूरी होगी।
वृश्चिक राशि,कार्यक्षेत्र में आपको आज सतर्क रहना होगा
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव को बढा सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को ध्यान देकर काम करना होगा नहीं आपके अधिकारी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको आज आर्थिक मामलो में भी सतर्क रहने की जरूरत है, निवेश करने से पहले आपको सभी पक्षों को समझ लेना होगा। आपको आज जीवनसाथी के सहयोग और सलाह से फायदा हो सकता है। अगर आप तकनीकी क्षेत्र से संबंधित काम करते हैं तो यहां आपको फायदा हो सकता है। छात्रो के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप कोई कोर्स में दाखिला लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता पाएंगे।
धनु राशि,मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और शुभ रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोग आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज कोई बड़ा पद या अवसर प्राप्त कर सकते है। बिजनेस में आप अपनी कुछ योजनाएं शुरू कर सकते हैं। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी।
मकर राशि,भाग्य देगा आपका साथ
मकर राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन आनंददायक रहने वाला है। आपको आज भाग्य अपने प्रयास में सफल बनाएगा। आपको आज वाहन सुख मिल सकता है। आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी पुराने अधूरे कार्यों को पूरा कर पाने में आज सफल होंगे। किसी की मदद के लिए भी आज आपको समय निकालना पड़ सकता है। भाइयों से सहयोग पाएंगे।
कुंभ राशि,लाभ पाएगे लेकिन शत्रु से सतर्क रहें
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज बिजनेस में मुनाफा मिलने से खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। लेकिन कुछ शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आप अपने भाई-बहनों के साथ मनोरंजक समय बिताएगे। प्रेमी के साथ आज कहीं घूमने का प्लान बना सकता है। आपकी किसा बात से आज माता नाराज हो सकती हैं, रिश्ते में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करे। कही अप्रत्याशित स्रोत से लाभ पाएगे।
मीन राशि, लाभ और सम्मान प्राप्त होगा
मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में अनुकूल रहेगा। आपकी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि से आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने बजट का ध्यान रखते हुए आज काम कर पाएंगे। अनावश्यक खर्च पर कंट्रोल कर पाएंगे। आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। आपके लिए सलाह है कि आज किसी की बातों में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें।





