धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 28 अप्रैल 2025

Subhi
28 April 2025 6:09 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 28 अप्रैल 2025
x

​मेष राशि, आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें

मेष राशि के जातक आज सावधानी से आगे बढ़ें। आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना बेहतर होगा। नकारात्मकता से दूर रहें। खुद पर भरोसा रखें और किसी से कोई उम्मीद न रखें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना उचित होगा।

​वृषभ राशि, नौकरी में मिल सकता है मनचाहा काम

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके विचारों का सम्मान होगा। आज आप कार्यक्षेत्र से लेकर घर तक उचित संतुलन बनाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा काम मिल सकता है। आज आनंद की प्राप्ति होगी। कारोबार में अच्छे मौके मिल सकते है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों-परिवार के साथ दिन मनोरंजन में बीतेगा। मन में बुरे विचार न आने दें।

​मिथुन राशि, उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है दिन

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में नरमी रहेगी, लेकिन अपना हित साधने के लिए कहीं पर क्रोध और नाराजगी भी व्यक्त करेंगे। कारोबार में आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य पूर्वक आगे बढ़ें। धन प्राप्ति में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना बेहतर होगा। खर्चों पर नियंत्रण करना कठिन होगा। परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है। संयम से काम लें।

​कर्क राशि, आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन आलस्य रहेगा

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुस्त रहने वाला है। आपका कार्यों में कम मन लगेगा। आलस्य रहेगा। हालांकि मन में कार्यों को लेकर टालमटोल की स्थिति रहेगी, लेकिन इससे बचें। वरना आप हाथ आए मौके गंवा देंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप अनमने ढंग से उन्हें पूरा करेंगे। घर में कलह क्लेश का डर सता सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा।

​सिंह राशि, आज मेहनत के अनुरूप मिलेगा लाभ

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सीमित लाभ लेकर आएगा, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। लेकिन कार्य की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। कारोबार की दृष्टि से दिन सामान्य रहने वाला है। जरूरत से अधिक उम्मीदें न पालकर बैठें, व्यावहारिक होकर काम करें। घर में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें।

​कन्या राशि, कार्यक्षेत्र में धन लाभ के आसार

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद के अनुसार धन लाभ होने के आसार हैं। आज मनोरंजन के साधनों पर खर्च करेंगे। दिन मौजमस्ती से बीतेगा। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे, लेकिन घर पर मन कम ही लगेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भी मन कम ही लगेगा।

​तुला राशि, लाभ कमाएंगे लेकिन दिखावे से बचें

तुला राशि वालों को आज दिखावे से बचने की जरूरत है। इससे आपके संचित धन में कमी आएगी और परिवार में भी आपके इस व्यवहार को पसंद नहीं किया जाएगा। आज आप सामान्य रूप से धन लाभ कमाएंगे। आज विदेश या बाहरी जगहों से लाभ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन, आपके जिद्दी स्वभाव की वजह से परिवार में तनाव हो सकता है। वहीं आज आप अपने विरोधियों के प्रति नरम रह सकते हैं, जबकि प्रियजनों से सख्ती कर सकते हैं।

​वृश्चिक राशि, आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक होने की वजह से घरवालों पर कम ध्यान दे पाएंगे। मन उदास हो सकता है। हालांकि आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जरूरी कार्यों की वजह से आपको अचानक यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। इसकी वजह से आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

​धनु राशि, कारोबार में मेहनत रंग लाएगी

धनु राशि वालों को आज अपने गुस्सैल स्वभाव को कंट्रोल करना होगा। गुस्से से आपके काम बिगड़ सकते हैं। गंभीर परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको धन लाभ के आसार हैं। ईमानदारी से की गई मेहनत रंग लाएगी। परिवार के सदस्यों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। इससे माहौल खराब होगा। साथ ही आस-पड़ोस में बदनामी भी होगी। रिश्तेदारों की तरफ से आपको झटका लग सकता है, लेकिन मौन रहना बेहतर होगा।

​मकर राशि, आज मुनाफा कमाने का है दिन

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफा अर्जित करने का है। बशर्ते वे आलस्य को त्याग कर पूरी मेहनत से प्रयास करें। आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ होगा। लेखन, शोध, कला आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को कुछ कठिनाइयों से गुजरना होगा, लेकिन उन्हें अप्रत्याशित रूप से लाभ होगा। कार्यों को टालने से बचें। परिवार में पिता का साथ मिलेगा। उनकी बातों का सम्मान करें। दोस्तों की मदद मिलेगी।

​कुंभ राशि, किसी शुभ समाचार से मन होगा खुश

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न होगा। पूर्व में किए पुण्य कर्मों का लाभ मिलेगा। आज आपके स्वभाव में परोपकार का भाव रहेगा। जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। एकांत में रहना पसंद करेंगे। दोपहर बाद आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा मिल सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

मीन राशि, हंसी-खुशी बीतेगा आज का दिन

मीन राशि वालों के स्वभाव में आज चंचलता रहेगी। आज आप लोगों से प्रेमपूर्वक पेश आएंगे। आज आप लोगों का अपने प्रति व्यवहार को भी नोटिस करेंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा। आप समय से अपना काम पूरा करेंगे। निवेश करने का मन बना रहे हैं तो संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आज आपका मन मनोरंजन, घूमने-फिरने में लगेगा। आज दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। परिवार के सदस्यों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा।


Next Story