धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 26 अप्रैल 2025

Subhi
26 April 2025 6:13 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 26 अप्रैल 2025
x

​मेष राशि, परिवार में सुख, जिम्मेदारी बढ़ेगी

मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज अच्छा रहेगा। घर में आपके सकारात्मक वातावरण देखा जाएगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल भी रहेगा। आज आपको परिवारिक जीवन में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा, आपको आज बिजली के उपकरण और सुख साधनों पर धन खर्च करना होगा। आपको आज दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।

​वृषभ राशि,अच्छी खबर भी मिलने वाली है

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,आपको आज धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको आज उन्नति का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आज आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी कोई योजना सफल होगी।

​मिथुन राशि,आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा

मिथुन राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कोई योजना आज सफल हो सकती है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, बुजुर्गों से आपको आज सहयोग मिलेगा। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आज विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए सलाह है कि आज विवादित विषयों से दूर रहें। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।

​कर्क राशि, अनचाहे खर्च होंगे

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में संतोषप्रद और सुखद है लेकिन सलाह है कि आज भावुकता में कोई भी काम करने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों का साथ मिलेगा। बच्चों के साथ आपको आज समय बिताना होगा उन्हें आपसे सहयोग की जरूरत होगी। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी।

​सिंह राशि,अनचाहे खर्च हो सकते हैं

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा, कुछ ऐसे खर्च होंगे जिन्हें आप चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। अगर आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज पिता की सलाह और मार्गदर्शन का आपको फायदा होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी विषयों में आपकी रुचि बढेगी अपने लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे।

​कन्या राशि, मानसिक भटकाव से कंट्रोल करें

कन्या राशि के लिए आज का दिन आत्मचिंतन का रहेगा। आपको आज कुछ नया करने से पहले उसके सभी पक्षों पर विचार कर लेने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों को ध्यान देना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव की वजह से दिक्कत आ सकती है। अगर आपके पिता बीते कुछ समय से बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र से संबंधित काम में आपको सफलता मिलेगी। आप आज मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे और दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

​तुला राशि,मनोरंजक समय बिताएंगे

तुला राशि के लोगों को आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज दोस्तों और निकट संबंधियों से सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी को आप आज कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आपके घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन होगा। शिक्षा के मामले में ध्यान देने की जरूरत है।

​वृश्चिक राशि, सेहत की अनदेखी से बचें

आज शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज आपसी सामंजस्य और तालमेल बनाकर चलना होगा नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है और आपको जीवनसाथी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको आज शरीर के ऊपरी भागों में परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में आपको लापरवाही बचना होगा। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे और आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं।

​धनु राशि,कोई सरप्राइज मिल सकता है

धनु राशि के लिए आज शनिवार को सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी सगे संबंधी की मदद करनी होगी। आपका बिगड़ा काम भी आज मधुर और संयमित वाणी से बन सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक लेकिन उलझन भी देगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप साझेदारी के काम से दूरी बनाए रखें और अपने काम से काम रखें। आपको आज जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सामाजिक दायरा आपका बढेगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग पाएंगे।

​मकर राशि,उम्मीद से बढ़कर लाभ पाएंगे

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज उम्मीद से बढ़कर प्रयास का लाभ मिलेगा। आपको आज वाहन सुख मिल सकता है। यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा और आप आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। परिवार में आपको आज माता-पिता और भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत और शिक्षा संबंधी विषयों को लेकर इस राशि के माता पिता आज चिंतित हो सकते हैं। आपको आज बाहरी खानपान से परहेज रखना चाहिए।

​कुंभ राशि,कारोबार में लाभ मिलेगा, संयम रखें

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज हर चीज को शांति और संयम से संभालने का प्रयास करना चाहिए। आपको आज उतावलेपन और अहंकार पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आपके लिए आज अच्छी बात यह है कि आपको परिवार के साथ ही साथ दोस्तों से भी सहयोग मिल रहा है। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना चाहिए नहीं तो नुकसान भी हो सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा, लोहा और किराना के कारोबार से जुड़े जातकों की आज विशेष रूप से कमाई होगी। आपको आज सुख साधनों का भी लाभ मिलेगा। अजनबियों पर अधिक भरोसा करने से बचें।

​मीन राशि,लाभ पाएंगे और अच्छी खबर मिलेगी

मीन राशि के लोगों को आज समाज में मान सम्मान मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और समझ से आज कारोबार में लाभ अर्जित कर पाएंगे। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों ही नहीं अधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा। परिवार में आपके आज आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। आप आज छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा। कोई बहुत समय से अटका का भी आज पूरा हो सकता है।

Next Story