- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि, आज खर्चों पर रखें नियंत्रण
मेष राशि के जातकों के खर्चे आज अधिक रहने वाले हैं। बढ़ते खर्चे आपके लिए परेशानी और तनाव लेकर आ सकते हैं। आज कानूनी मामलों में लापरवाही न करें, वरना बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। आज किसी पुराने रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ेंगे।
वृषभ राशि, आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आप बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। लेकिन आपको असहज हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आज आपका मन हल्का और खुश रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को सावधान रहने की जरूरत है, वरना आपके सामने मुश्किलें सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे।
मिथुन राशि, पद-प्रतिष्ठा में हो सकता है इजाफा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहा काम मिल सकता है। इससे आपका मन खुश रहेगा। आज आपकी पद-प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। अगर संपत्ति खरीदने या बेचने का विचार कर रहे हैं तो हर चीज को ठीक से देख लें। आप अपने लिए कोई नया सामान भी खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिल सकती है।
कर्क राशि, आय में हो सकती है बढ़ोतरी
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप सभी को जोड़ने का प्रयास करेंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी। कुछ कार्यों में लापरवाही के चलते दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। आज आपकी आय में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेने से मन को शांति मिलेगी। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ हो सकता है।
सिंह राशि, आर्थिक संतुलन बना रहेगा
सिंह राशि वालों के लिए सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आज आपको शारीरिक दिक्कत हो सकती है। इसके प्रति लापरवाही न बरतें। आज किसी की राय पर पूरी तरह भरोसा न करें, वरना नुकसान हो सकता है। सोच-समझकर ही किसी की सलाह मानें। माता-पिता की बातों को गंभीरता से सुनें। कारोबार करने वालों का आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा। आप अपने रोजाना के खर्चों का वहन करने में सफल रहेंगे। आर्थिक संतुलन बनाए रखेंगे।
कन्या राशि, साझेदारी में काम रहेगा अच्छा
कन्या राशि के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आप साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी और आप अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से पारिवारिक जीवन में आ रहीं बाधाओं का अंत होगा। माहौल सकारात्मक बनेगा। आप दूसरों की भलाई के बारे में सोचेंगे। हालांकि कुछ लोग इसे स्वार्थ मान सकते हैं।
तुला राशि, विरोधियों से सावधान रहें
तुला राशि के जातक आपको कार्यों में पूरी जिम्मेदारी दिखाएंगे। हालांकि संतान के करियर से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में लेना ठीक नहीं रहेगा, वरना आपको पछताना पड़ सकता है। नए लोगों पर अधिक भरोसा न करें। आज अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, जिनसे सावधान रहना जरूरी है। अगर आपने किसी को पहले पैसे दिए थे तो आज वे वापस मिल सकते हैं। इस धन की वापसी से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
वृश्चिक राशि, धन संबंधी मामलों में रहें सतर्क
वृश्चिक राशि के जातकों का मन शिक्षा और आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। किसी नजदीकी से मिलने का मौका मिल सकता है। परिवार में वैवाहिक दिक्कतें आ रही थीं तो वे आज दूर होती नजर आएंगी। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम में प्रगति होगी। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, वरना परेशानी हो सकती है।
धनु राशि, किसी भी काम को अनदेखा न करें
धनु राशि वाले आज घरेलू जीवन में सतर्कता बरतें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा। अपने किसी भी काम को अनदेखा न करें, वरना परेशानी हो सकती है। परिवार की समस्या को धैर्यपूर्वक हल करें। बच्चों की जरूरत को पूरा करने पर ध्यान दें। आज आपको कोई खास वस्तु मिल सकती है। प्रेम संबंधों में पार्टनर की कोई बात अप्रिय लग सकती है, लेकिन वे इस बारे में खुलकर कुछ कह नहीं पाएंगे और मन में नाराजगी हो सकती है।
मकर राशि, सरकारी नौकरी में पदोन्नति मिलने के आसार
मकर राशि वालों का दिन कारोबार के लिहाज से लाभकारी रहेगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी। सरकारी नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप घर और बाहर दोनों जगह संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। हालांकि कुछ प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से अपनी भावनाएं जताने का मौका मिल सकता है। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। कारोबार में किसी को किया गया वादा निभाना आवश्यक होगा।
कुंभ राशि, खर्चों पर कंट्रोल बनाए रखें
कुंभ राशि के जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके वैवाहिक जीवन में सुधार होगा और पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। केवल दिखावे करने से बचे। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। आज आपके मन में सहयोग की भावना बनी रहेगी, जिससे लोग आपके करीब आएंगे। नौकरी में भी आज आप अपनी बात प्रभावी तरीके से रख पाएंगे। आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहने वाला है। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।
मीन राशि, एक से अधिक स्रोतों से होगी आय
मीन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी का प्रभाव दिखेगा। आप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होंगे। कई अहम काम समय पर पूरे होंगे। क्रिएटिव काम करने वालों को नई पहचान मिलेगी। एक से अधिक स्रोतों से आय हो सकती है। अगर आप परिवार से मदद चाहेंगे तो वह आसानी से प्राप्त होगी। व्यवसाय में नई योजनाएं शुरू करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।





