धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 24 मई 2025

Subhi
24 May 2025 6:09 AM IST
Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 24 मई 2025
x

मेष राशि, दिन का दूसरा भाग लाभदायक

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आशा से बढ़कर लाभ दिलाने वाला रहेगा। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। लेकिन आप आज भावुक भी बने रहेंगे। वैसे वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आज मधुरता बनाए रखने लिए वाणी को संयमित रखना होगा। बिजनेस में आपको आज कर्मचारियों और साझेदारों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। आर्थिक लेन देन में सतर्कता रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। लव लाइफ में खुशी पाएंगे।

वृषभ राशि,आपकी योजना सफल होगी

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी जो आपके लिए लाभ का सृजन करेगा। लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा वे उस भरोसे का फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपकी योजना फलीभूत होगी और आपको लाभ मिलेगा।आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की जांच कर लें। लव लाइफ में आज आपको खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से लाभ उठा पाएंगे।​

मिथुन राशि,मनपसंद भोजन मिलेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आप कार्यस्थल पर कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे और आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा। जो लोग किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान हैं उनका काम पूरा हो सकता है। आपको आज मनपसंद भोजन मिलेगा। आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित है तो आपकी चिंता का कुछ समाधान निकलेगा। अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो परेशानी बढ़ सकती है, आंखों से संबंधित योग करना फायदेमंद होगा।

कर्क राशि,आर्थिक मामलों में दिन नरम रहेगा

आज शनिवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में नरम रह सकता है। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से आपको बचना होगा। आपको आज तकनीकी कार्यों में लाभ मिलेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है, प्रयास करें। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के को लेकर चिंता हो सकती है, संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।

सिंह राशि,आपकी चाहत पूरी हो सकती है

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज सतर्कता और सावधानी से काम करना होगा। आप अपने आस-पड़ोस में हो रहे किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी चाहत पूरी हो सकती है। आपके लिए आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आपका कोई लेन देन से संबंधित मामला आपको समय रहते निपटाना होगा। आपको आज किसी पुराने मित्र की मदद से फायदा हो सकता है।

कन्या राशि,लाभ मिलने से आप आज प्रसन्न होंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप संतान की ओर खुशी पाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या चल रही है तो आज इसमें सुधार होगा। आपको आज अपने परिजनों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विदेशी क्षेत्र से भी आप आज लाभ पा सकेंगे।

तुला राशि,प्रेम और उत्साह से भरपूर दिन

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रेम और उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। नौकरी कारोबार भी आपका आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको आज मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी से संबंधी डील करने जा रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक राशि,आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतें

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ ऐसे काम करना पड़ सकता है जो आपको पसंद नहीं होगा अथवा कोई काम दबाव में करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपको आज सतर्क रहना होगा। आपको आज किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी होगी।

धनु राशि, आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिल सकता है। किसी संबंधी की मदद के लिए आपको आज धन भी खर्च करना होगा। बिजनेस करने वाले लोग आज अपने परिवार वालों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके ऊपर जिम्मेदारियों का का दबाव रह सकता है। बिजली के उपकरण का काम करने वाले जातक आज विशेष रूप से कमाई कर पाएंगे। शाम के समय आज आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि,बिजनेस में कमाई बढ़ेगी

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई सकारात्मक खबर मिलेगी। आपको आज बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। आज आप अपने घर में किसी पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिससे परिवार में आज सकारात्मक माहौल रहेगा। आज आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि,पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा

कुंभ राशि के लोगों के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल और लाभदायक रहेगा। कोई भी नया काम करने से पहले आपको वरिष्ठ सदस्यों से विचार कर लेना चाहिए। आप दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आपको आज तालमेल बनाकर रखना होगा, और इनसे आपको आज सहयोग मिलेगा।

मीन राशि,दिन सुखद और अनुकूल रहेगा

मीन राशि के लोगों के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आज इस राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आप अपने माता-पिता से किसी महत्वपूर्ण मामले में सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। जो जातक गृहनिर्माण काम से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा।


Next Story