धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 22 अगस्त 2025

Subhi
22 Aug 2025 6:07 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 22 अगस्त 2025
x

मेष राशि, लाभ और प्रसन्नता पाएंगे

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक होगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में आज चंद्रमा का गोचर होना आपके लिए लाभदायक होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको उसकी वसूली के लिए प्रयास करना चाहिए। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। जो लोग संतान के इच्छुक हैं उनको भी इस मामले में अच्छी खबर मिलेग।

वृषभ राशि,अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। जो जातक बिजली के उपकरण और धातुओं से संबंधित काम से जुड़े हुए हैं आज उनको विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। आपको आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों और काम की वजह से अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा। शिक्षा के मामले में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कोई जरूरी काम आज जीवनसाथी के सहयोग से पूरा हो सकता है। सरकारी काम में आज कुछ दिक्कत आ सकती है।

मिथुन राशि,पेंडिंग काम निपटाने होंगे, यात्रा का संयोग बनेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होने से आपका मन आज प्रसन्न होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपका मन लगेगा। आप आज अपनी कमाई बढ़ाने के लिए किसी नई योजना में धन लगा सकते हैं। कुछ पेंडिंग काम और बिल को भी आज निपटाने होंगे। किसी वजह से आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। आपके लिए जरूरी है कि आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आपको आज पैतृक कारोबार में लाभ मिलेगा। किसी मित्र की मदद से फायदा हो सकता है।

कर्क राशि, कारोबार में लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुक्र और बुध की युति से लाभदायक होगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। दोस्तो से भी आप आज सहयोग और लाभ प्राप्त कर पाएंगो। सितारे कहते हैं कि आपके परिवार में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनको आज कोई अच्छा मौका मिलेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बढिया रहेगी। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी हो सकता है।

सिंह राशि, वरिष्ठजनों का असहयोग कष्ट देगा

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज आर्थिक प्रयास में सफलता मिलेगी लेकिन आपका काम आज उलझ भी सकता है। आपके लिए जरूर है कि आपने काम की प्राथमिकता तय करके काम पर फोकस करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का असहयोग आपको मानसिक रूप से कष्ट दे सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आज मन को शांत रखकर काम पर ध्यान दें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। पशुओं के साथ लापरवाही से बचे।​

कन्या राशि,साहसिक फैसला लेकर लाभ प्राप्त कर पाएंगे

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ लाभदायक होगा। आपको आज अपने काम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आप अपनी कमियों में सुधार लाकर आज जीवन में आगे बढेंगे। आपके पिता को आज लाभ का मौका मिल सकता है। बिजनेस में आप आज साहसिक फैसला लेकर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई महत्वपूर्ण काम आज भाई बहनों के सहयोग से पूरा हो सका है। आपके लिए सलाह है कि आज आप आर्थिक मामलों में जोखिम वाले काम से बचें नही तो नुकसान हो सकता है। आज आपको खान पान में संयम रखना होगा।

तुला राशि,आपको आज लाभदायक डील मिल सकती है

तुला राशि के लिए आज शुक्र का कर्क राशि में गोचर करना शुभ होगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। कारोबार व्यापार में आज लाभ का संयोग बनेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातको को आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्च पर भी नियंत्रण रखना होगा। सितारे कहते हैं आपके मन में आज नौकरी और कामकाज में बदलाव का विचार भी आ सकता है। किसी महिला का व्यवहार आपको भावुक कर सकता है।

वृश्चिक राशि,सरकारी योजनाओं से लाभ पा सकेंगे

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज मंगल का तीसरे भाव में गोचर करना शुभ फलदायी होगा। आप आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ पाएंगे. सरकारी योजनाओं और सरकारी क्षेत्र से भी आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। किसी सहकर्मी से आपको आज कार्यक्षेत्र में मदद मिल सकती है। आपके सितारे आज आपको सचेत करते हैं कि महत्वपूर्ण काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें।

धनु राशि,दोपहर बाद काम का दबाव बढ़ेगा

धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से आज काम में मन नहीं लगेगा। दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव भी रहेगा। दोपहर के बाद कुछ नया काम आपके ऊपर अचानक ही आ सकता है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। वैसे कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में आज कमाई आपकी सामान्य रहेगी। किसी वजह से आज छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है।

मकर राशि, कार्यकुशलता और व्यावहारिकता का लाभ ले पाएंगे

मकर राशि के जातक आज अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। अच्छी बात यह है कि इनको अपनी व्यावहारिकता और कूटनीति का भी लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है और उन्हें मनाने के लिए आपको गिफ्ट भी देना पड़ सकता है। आपके बच्चे आज कुछ अच्छा करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। जो जातक किसी काम से लोन लेना चाह रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि,सुख साधनों में वृद्धि का योग बना है

कुंभ राशि के जातक आज अपने काम के प्रति अधिक उत्सुक और तत्पर रहेंगे। किसी वजह से काम को जल्दी पूरा करके आज ऑफिस से निकले का भी प्रयास करेंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष आज आपका सामान्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन मे भी आज आप खुशियां पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आपको आज राहत मिलेगी। सुख साधनों में वृद्धि का भी आज योग बना हुआ है। आपके खर्च आज बढ़ सकते हैं, इस पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। ​

मीन राशि, कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव बना रहेगा

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उलझन भरा रहेगा। आपको आज किसी काम में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोई सोचा काम आज अटक जाने से भी आपको परेशानी हो सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना है तो समय लेकर निकलें नहीं तो रास्ते में परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज अतिउत्साह में कोई भी निवेश करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव रहने से आप थकान भी महसूस करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी दिन आज तनाव भरा हो सकता है। वैसे आपको आज परिवार का सपोर्ट मिलेगा। धर्म कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि होगी।

Next Story
null