धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 20 मई 2025

Subhi
20 May 2025 6:15 AM IST
Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 20 मई 2025
x

​मेष राशि, दबाव के बीच लाभ भी पाएंगे

मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर और मंगल का कर्क में संचार लाभ और उन्नति का संयोग बना रहा है। आपके लिए भाग्य आज तरक्की के नए रास्ते खोलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपके किसी सहकर्मी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज विवादित मामलों से दूर रहें। आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। जो जातक तकनीकी क्षेत्र और बिजली से संबंधित काम से जुड़े हुए हैं उनके ऊपर आज विशेष रूप से काम का दबाव रह सकता है। आपको आज कामकाज और आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए।

​वृषभ राशि,कारोबार में आज लाभ का संयोग बनेगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। अचानक कुछ काम आ जाने से यात्रा करनी पड़ सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं जहां आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी। आर्थिक मामलों में आज बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो इस काम में आप सफल होंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से खुशी मिलेगी।

​मिथुन राशि,परिश्रम और योजना का लाभ मिलेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी योजना और परिश्रम का लाभ मिलेगा। आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप विरोधियों और शत्रुओं को परास्त कर पाने में सफल रहेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी समस्याओं को शांति से सुलझाएं। आपके घर पर किसी सगे संबंधी का आगमन हो सकता है जिससे माहौल खुशनुमा हो जाएगा। आप आज पढाई लिखाई में भी रुचि लेंगे। और कलात्मक विषयों में भी आपका मन लगेगा।

​कर्क राशि, पुराना निवेश आज लाभ दिलाएगा

कर्क राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। जो जातक मकान या जमीन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति के मिलने से भी लाभ होगा। कोई पुराना निवेश और काम आपको आज लाभ दिलाएगा। आपके लिए जरूरी है कि आप आज व्यवहार में शालीनता और नम्रता बनाए रखें और अहंकार से बचें। भाई-बहनों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आ रही परेशानियां किसी मित्र की मदद से हल हो सकती है। किसी नए निवेश में पैसा लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आप आज ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

​सिंह राशि, सरकारी काम में सफलता पाएंगे

सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन राजनीतिक और सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपके मन की कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपके जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई तनाव था तो वह भी दूर हो सकता है। आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक लेकर आगे बढना होगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी और उनके करियर को लेकर आपको कुछ निर्णय लेना होगा। आपको आज मनपसंद भोजन भी प्राप्त होगा।

​कन्या राशि,लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ पाने का रहेगा। आपको आज किसी मित्र की मदद से भी फायदा होगा। इस राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वैसे आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज गंभीर रहना चाहिए और बिना मांगे किसी को सलाह नहीं देना चाहिए। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशि,रोमांटिक दिन, परेशानी से राहत पाएंगे

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। लेकिन आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला चल रहा है तो इसमें आपको तनाव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, कोई पुरानी समस्या फिर उभर सकती है। बच्चों की शिक्षा और संगति पर आपको आज ध्यान देना होगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।

​वृश्चिक राशि,जनसंपर्क से फायदा होगा

आज मंगलवार का दिन मंगल की वृश्चिक राशि के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको एक के बाद एक अच्छी ख़बरें मिलती रहेंगी। आपको आज कोई पसंदीदा काम करने का मौका मिल सकता है। आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना चाहिए अन्यथा चुकाने में मानसिक परेशानी होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को आज मान सम्मान मिलेगा। जनसंपर्क और परिचय का भी आपको आज फायदा मिलेगा। परिवार में कोई शुभ व मांगलिक आयोजन का संयोग बनेगा। मित्रों और सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बन सकता है।

​धनु राशि,प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन साहस और परिश्रम से लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। आप जोखिम लेकर भी लाभ पाने का प्रयास करेंगे जिससे आपको आज सफलता मिलेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेमी के साथ आप आज रोमांटिक शाम बिता सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, खोने यो चोरी होने का भय बना रहेगा। बड़े भाई से आप आज सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

​मकर राशि,वाणी पर आपको कंट्रोल करना चाहिए

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पक्ष पर विचार कर लेना चाहिए। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से बातचीत में सतर्क रहना होगा क्योंकि आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। वैसे आपको आज जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके घर में किसी मांगलिक काम का प्रसंग बन सकता है। आपको किसी मित्र की मदद के लिए आज आगे आना पड़ सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी की नाराजगी का सामना करना होगा इसलिए वाणी पर कंट्रोल करें और प्रेमी की भावना को समझने का प्रयास करें। तकनीकी काम से जुड़े जातकों को आज फायदा हो सकता है।

​कुंभ राशि,मानसिक रूप से उलझन महसूस करेंगे

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपके मन में कई तरह के विचार कुलबुलाते रहेंगे। आपको जल्दबाजी में और किसी की बातों में आकर कोई भी काम करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपका कोई काम आज अटक सकता है या उलझ सकता है। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। माता की ओर से भी आपको आज स्नेह मिलेगा लेकिन इनकी सेहत को लेकर आपको ध्यान देना होगा। कुछ अचानक आने वाली समस्या की वजह से मन परेशान हो सकता है। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों की बातों का सोच समझकर जवाब देना चाहिए नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

​मीन राशि, अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज सेहत के मामले में भी बहुत ही ध्यान देने की जरूरत है। जिन जातकों को शुगर की समस्या है वह परहेज और उपचार का ध्यान रखें। आपको आज अचानक ही बिजली के उपकरण और सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। यात्रा संबंधी प्रसंग भी आज बन सकता है। माता पिता की सलाह पर ध्यान देना आज फायदेमंद होगा। लव लाइफ में आज आप कुछ परंपरा से हटकर फैसला ले सकते हैं।

Next Story
null