धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 19 मई 2025

Subhi
19 May 2025 6:15 AM IST
Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 19 मई 2025
x

​मेष राशि, भाई-बहनों का मिलेगा सहयोग

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको भाई-बहनों से मदद मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आ रहीं कठिनाइयों को लेकर किसी करीबी मित्र से बात करने से लाभ होगा। पार्टटाइम काम करने का मन बना सकते हैं। आज आप निवेश से जुड़े अहम फैसले लेंगे। परिवार में किलकारियां गूंज सकती हैं।

​वृषभ राशि, आज कहीं से मिल सकती है अच्छी खबर

आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आपको कहीं से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है, यात्रा आपको इच्छित लाभ दिलाने वाली रहेगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में बेवजह के विवाद में पड़ने से बचना होगा। अपने काम से काम रखना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में बदलाव की इच्छा पूरी हो सकती है। आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

​मिथुन राशि, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें

मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतते हुए चलना होगा। लेन देन को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपका मन कम लग सकता है। खासकर उच्च अधिकारियों की गलत बातों पर आप असहमति व्यक्त कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप शब्दों का चयन सोच समझकर करें। मन में थोड़ी उथल पुथल बनी रहेगी। हालांकि आज मेहनत से मुंह न मोड़ें, आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा, प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे।

​कर्क राशि, आर्थिक चिंताएं होंगी दूर

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहने वाला है। आज आपकी चिंताएं दूर होंगी। अगर आप किसी दीर्घकालिक योजना में धन लगाने का विचार बना रहे हैं तो उस ओर आगे बढ़ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। आज परिवार में माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

​सिंह राशि, आज धन उधार लेने से बचें

आज कारोबार में थोड़ा उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी से धन उधार लेने से बचें। आज कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर सीनियर्स की सलाह लेनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव ज्यादा रहने वाला है। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज नए क्षेत्रों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी का भी गलत पक्ष लेने से बचें। अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।

​कन्या राशि, अचानक धन लाभ के आसार

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी स्रोत से अचानक लाभ हो सकता है। कारोबार में आज आप कोई अच्छी डील फाइनल कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। संपत्ति का लाभ मिलने के भी आसार हैं। हालांकि आज आपको जल्दबाजी से बचना होगा, वरना आप मौका गंवा बैठेंगे। किसी से बे-सिर पैर का वादा न करें। वरना बाद में आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

​तुला राशि, मेहनत का मिलेगा पूरा लाभ

तुला राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। आज आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलने वाला है। आपके प्रयास आपको उम्मीद से बेहतर लाभ दिलाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे, बस आज बच्चों पर विशेष ध्यान दें। यह आपकी जिम्मेदारी है कि वे किसी गलत रास्ते की ओर न बढ़ें। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

​वृश्चिक राशि, वाणी और व्यवहार में रखें मधुरता

आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। आज आप सोच समझकर आर्थिक फैसले लेंगे, तो कारोबार में भी आपको इसका फायदा होगा। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतें वरना आपकी कोई बात आपके मित्र को खराब लग सकती है। आज आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए आगे बढ़ने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ तो मिलेगा लेकिन दूसरे के भरोसे ही न बैठे रहें। कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

​धनु राशि, धन प्राप्ति के प्रयास होंगे सफल

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे, संपत्ति का लाभ होने के आसार दिख रहे हैं। कारोबार में अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिम्मेदारी बड़ी होगी लेकिन आप पर काम का बोझ भी उतना ही अधिक होगा। आज आप जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल सामान्य रहने वाला है।

​मकर राशि, आय में बढ़ोतरी के मिलेंगे मौके

आज आपको अपना बजट बनाकर चलना होगा। खर्चों और कमाई के बीच संतुलन बनाकर रखें। आय में बढ़ोतरी के नए मौके मिलेंगे। लेकिन पुराने लेन-देन की वजह से आपको तनाव हो सकता है। अगर कहीं पैसा उधार दे रखा है तो आज आपको वापस मांगना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज सावधानी बरतनी होगी, वरना परेशानी बढ़ सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप अहम फैसला ले सकते हैं।

​कुंभ राशि, वाहन सुख मिल सकता है

आज कुंभ राशि के जातकों का मन दान पुण्य में अधिक लगेगा। आज आपको चल या अचल संपत्ति का लाभ हो सकता है। वाहन खरीदने की लंबित इच्छा आज पूरी हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से संपर्क करने के बाद ही आगे बढ़ें वरना आपको नुकसान भी हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

​मीन राशि, भाई-बहनों का साथ मिलेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको धन प्राप्ति के नए मौके मिलेंगे। कारोबार में लंबे समय से रुके हुए किसी काम के पूरे होने से आज प्रसन्न होंगे। कार्यस्थल पर आज आपको चौकन्ना रहने का फायदा मिलेगा। साथ ही आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके काम बन सकते हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन राहत भरा रहने वाला है। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बना रहेगा।


Next Story