- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा
मेष राशि के जातकों को आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है। चंद्रमा आपकी राशि से आज भाग्य भाव में संचार करेंगे। ऐसे में आपकी रुचि आज सामाजिक धार्मिक कार्यों में रहेगी। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और कहीं घूमने का भी प्लान बनाएंगे। आपको आज सम्मान और प्रसिद्धि भी मिलेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा और कारोबार भी अच्छा चलेगा।
वृषभ राशि,अचानक ही लाभ मिल सकता है
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर का संचार अष्टम भाव में हो रहा है जो आपके लिए अचानक से लाभ मिलने का संयोग बना रहा है। आपकी रुचि आज कामकाज से हटकर मौज मनोरंजन की ओर रहेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा और आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। आपको आज आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी हो सकता है।
मिथुन राशि,अपनी चतुराई और बुद्धि से लाभ पाएंगे
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप अपनी चतुराई और बुद्धि से भी कल काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आप कल लोगों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आज कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर सहकर्मियों से मतभेद भी हो सकता है। बड़े बुजुर्गों से आपको आज स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आप आज बच्चों की शिक्षा और उनकी खुशी के लिए उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग पाएंगे।
कर्क राशि,कामकाज में आपको सतर्क रहना होगा
कर्क राशि के जातकों को आज का दिन संयम और सावधानी से बिताना चाहिए। आपको आज कार्यक्षेत्र में भी अधिक सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि आज आपसे कुछ ऐसी गलती हो सकती है जिससे अधिकारीगण नाराज हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज उधार और कर्ज लेनदेन से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज आपको कई घरेलू कार्यों को पूरा करना होगा। घर लोगों की आपसे अधिक उम्मीद रहेगी जिससे आपके ऊपर मानसिक दबाव भी रहेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। किसी मित्र और सगे संबंधी से मिलना हो सकता है।
सिंह राशि, शुभ लाभदायक दिन है
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने का फायदा होगा। आपके सितारे कह रहे हैं कि लाभ पाने के लिए आप कोई भी गलत तरीका अपनाने से बचें नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। वैसे आज आपको संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी और आपको आज लव लाइफ में भी रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि,लाभदायक रहेगा दिन
कन्या राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में भी आज तेजी रहेगी और दिन की अपेक्षा शाम का समय अधिक अनुकूल रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। माता से भी आपको आज स्नेह और सुख मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। सलाह है कि उतावलेपन में काम करने से बचें।
तुला राशि,लाभ मिलेगा, खर्च पर नियंत्रण रखें
तुला राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा लेकिन मन में आपके आज कई तरह की बातें चलती रहेंगी जो आपको उलझाएगी। आर्थिक मामलों में आपको आज लाभ मिलेगा लेकिन आपको अपने खर्च पर आज नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। आप आज बच्चों के लिए और परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। किसी अच्छी खबर के मिलने से आपका मन आज आनंदित होगा। किसी मित्र या संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है।
वृश्चिक राशि,प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी
आज वृश्चिक राशि से दूसरे भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर इनके लिए लाभ का सृजन कर रहा है। आप आज जोखिम लेकर भी लाभ पाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। वैसे आज किसी पुरानी बात के सामने आने से परिवार में कुछ तनाव भी हो सकता है इसलिए दबी हुई बात को उठाने से बचना चाहिए। पिता से आपको लाभ और सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि,लाभ और तरक्की का संयोग बना है
धनु राशि के जातकों को आज चंद्रमा के गोचर से खुशी और लाभ का मौका मिलेगा। आपको आज किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार व्यापार में लाभ का अच्छा संयोग बना है। वस्त्र और शौक श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातक आज विशेष रूप से लाभ पाएंगेो। आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। घर के वरिष्ठ जातकों से आपको आज मार्गदर्शन मिलेगा और आप कोई पुण्य काम भी कर सकते हैं।
मकर राशि,सुख साधनों की चाहत बढ़ेगी
मकर राशि के जातक आज अपने खर्च पर कंट्रोल रखें तो बेहतर होगा क्योंकि आज आपका मन भौतिक सुख साधनों की चाहत की ओर दौरेगा जिससे आपका धन खर्च होगा। आज आपको आलस भी खूब आएगा जिससे आप कई काम को टालने का भी प्रयास करेंगे। आपके लिए आज यात्रा का भी संयोग बना है। वैवाहिक जीवन में आज वाणी को संयमित रखना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन फायदेमंद होगा।
कुंभ राशि, भाग्य आपको सफल बनाएगा
कुंभ राशि के लोगों का प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज हंसी मजाक के मूड में रहेंगे जिससे परिवार और दोस्तों के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास से बढ़कर भाग्य बनाएगा आपको सफल। आपको आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेने का मौका मिलेगा। प्रेमी के साथ आज आप डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। पैसों के लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में आपके आज आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
मीन राशि,आर्थिक मामलों में लाभकारी दिन
मीन राशि के लोगों को आज अपने परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा इससे आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आर्थिक मामलों में आपका दिन आज लाभकारी रहेगा। आपके घरेलू सुख साधनों में वृद्धि होगी और बिजली के उपकरण पर आपका धन खर्च हो सकता है। आपको आज दिखावे से बचना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। लेकिन आपके लिए सलाह है कि अपनी मर्यादा का ध्यान रखते हुए काम करें।





