धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 17 अक्टूबर 2024

Subhi
17 Oct 2024 12:46 AM GMT
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 17 अक्टूबर 2024
x

​मेष राशि वाले रोमांटिक समय बिताएंगे

मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में आज चंद्रमा का आगमन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपकी कोई मनोकामना आज पूरी होगी जिससे मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से जो चिंता थी उसका समाधान होने से आप आज राहत महसूस करेंगे। आज आपको अपने परिवार और प्रियजनों से भी सहयोग मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। ससुराल पक्ष से भी आपके रिश्ते बेहतर होंगे।

​वृषभ राशि वाले खर्च पर कंट्रोल करें

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। वैसे पारिवारिक जीवन के मामले में दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई काम आज भाइयों की मदद से पूरा होगा। लेकिन आपको आज अपने बढ़ते हुए खर्च पर कंट्रोल करना होगा, गैर जरूरी खर्च का योग बना हुआ है। आपको आज जल्दी धनवान बनने वाली योजना से बचना चाहिए। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

​मिथुन राशि वालों को फंसा धन मिलेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप जहां भी अपना पैसा निवेश करेंगे, वह आपको भविष्य में बड़ा रिटर्न देगा। शाम का समय आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे। अगर आपका पैसा फंसा हुआ है तो आज वह आपको मिल सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति और खुशी मिलेगी। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। वैसे पूरा दिन आपका आज व्यस्तता में बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

​कर्क राशि वालों को सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा

कर्क राशि से आज चंद्रमा दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं ऐसे में आज कर्क राशि के जातको को मान सम्मान और लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आप पिता और पिता पक्ष से लाभ पा सकेंगे। आपको आज अपना फंसा हुआ धन भी मिल सकता है। घर की साज सज्जा पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं। छात्रों का मन आज कुछ विचलित होगा इसलिए पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा।

​सिंह राशि वालों की कमाई बढ़ेगी

सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज कारोबार व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज राजनीतिक संपर्क से भी लाभ पा सकेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की भी आज संभावना दिखती है। अगर आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। आयात निर्यात के काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा है। आपको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ में आपके प्रेम और उत्साह का संचार होगा।

​कन्या राशि वाले सेहत के प्रति सतर्क रहें

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज सरकारी काम में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम करना होगा। आपको सेहत के मामले में भी आज अधिक सजग रहने की जरूरत है। आप बदलते मौसम के प्रति सतर्कता नहीं दिखाएंगे तो बीमार हो सकते हैं। वैसे आज इस राशि छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

​तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आप आज किसी दीर्घकालीन निवेश में भी धन लगा सकते है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की बात चल सकती है। नौकरी कारोबार में आज काम का अधिक दबाव रहेगा, जिससे थकान महसूस करेंगे। वैसे आज आपको मन पसंद भोजन मिलने का भी योग है। भाग्य का भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। किसी चिंता तनाव से मुक्ति मिलेगी।

​वृश्चिक राशि वाले शत्रुओं से सतर्क रहें

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज बच्चों की शिक्षा और सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। वैसे आपको आज घर के वरिष्ठ सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम जो काफी समय से टल रहा था आज वह पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपका मिलाजुला रहेगा, कमाई के साथ ही आज खर्च भी बना रहेगा। आप आज घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी को आप आज शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें।

​धनु राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका मन आज धर्म अध्यात्म की ओर आकर्षित रहेगा। आप कुछ नया और रचनात्मक करने का प्रयास करेंगे। घर की व्यवस्था में भी आप आज कुछ बदलाव करना चाहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा, आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। संतान के इच्छुक दंपत्ति को इस संदर्भ में आज आनंददायक खबर मिल सकती है। लव लाइफ में आपका प्रेम बना रहेगा,साथी को कोई उपहार दे सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कामयाबी मिल सकती है।

​मकर राशि वालों की जिम्मेदारी बढ़ेगी

मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज भाई बंधुओं से सहयोग मिलेगा। विवाह की बात चल रही है तो आज रिश्ता आगे बढेगा। आपको आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में काम अधिक रहेगा लेकिन इसके साथ ही कमाई में भी इजाफा होगा। आपको आज किसी धार्मिक कार्य में भी शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। कीमती सामान का ध्यान रखें।

​कुंभ राशि लिए आनंददायक रहेगा दिन

कुंभ राशि के लिए आज सितारे अनुकूल स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। आपको आज कारोबार में लाभ के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए समय और पैसा दोनों खर्च करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन आज प्रेम और आपसी सहयोग से आनंदमय बना रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता पा सकते हैं। शाम के समय यदि आपके आसपास कोई विवाद उत्पन्न होता है तो उसमें पंच बनने की गलती न करें नहीं तो खुद विवाद में फंस सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे।

​मीन राशि वाले आर्थिक लाभ और प्रतिष्ठा पाएंगे

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करते हुए आपके लिए लाभ का सृजन कर रहे हैं। जो लोग बिजली के उपकरण और गृह सज्जा से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करते हैं आज उनकी अच्छी कमाई होगी। वस्त्रों के कारोबारी भी बढ़िया कमाई कर सकते हैं। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल रहेगा,लेकिन कागजात के मामले में आपको बेहद सतर्क रहना होगा। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने का मन बनाया है तो आज वह भी कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को आज पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

Next Story