धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 16 मई 2025

Subhi
16 May 2025 6:16 AM IST
Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 16 मई 2025
x

​मेष राशि,उलझन के बाद भी लाभ का मौका

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन कुछ मानसिक उलझनों का भी सामना करना होगा। किसी काम के पूरा न होने से आप निराश भी होंगे। लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना होगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी मामला कानून में चल रहा था तो उसमें आपको आज कामयाबी मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र का काम करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।

​वृषभ राशि,आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। करियर कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन साझेदारी में काम करते हैं तो आपको आज सतर्क रहना होगा। किसी पुरानी गलती की वजह से आपको परेशानी होगी। यात्रा पर जा रहे हैं तो आज सतर्कता बरतें।

मिथुन राशि, लाभदायक रहेगा आज का दिन

मिथुन राशि के जातकों के आज का दिन लाभदायक रहेगा। राशि में विराजमान गुरु आपको आज धर्म कर्म और आध्यात्म की प्रेरणा देंगे। आपकी बुद्धि और कार्यकुशलता आज बेहतर होगी। आपको भौतिक सुख साधन मिलने का संयोग बनेगा। वाहन सुख भी प्राप्त होगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का संयोग बन सकता है। किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। पूर्व में किया गया निवेश आज फायदेमंद होगा।

​कर्क राशि, अजनबी लोगों से सतर्क रहें

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुष्टि और सुख प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज जिन भी क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आपको इसमें आपका प्रभाव बढेगा। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे, जिससे आप संतुष्ट रहेंगे । किसी अजनबी की बातों में न आएं, अन्यथा धोखा मिल सकता है। लेन-देन से जुड़ा कोई मामला आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी।

​सिंह राशि,आपको अचानक लाभ मिलेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज ग्रहों की शुभ स्थिति से अचानक लाभ मिलेगा। बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल न करें, धोखा मिल सकता है। किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे जिसका समाधान किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से हो जाएगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं शुरू कर सकते हैं लेकिन सभी पक्षों को ठीक से समझकर ही आगे बढें। यदि भाई-बहनों से किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह सुलझ जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

​कन्या राशि,मानसिक भटकाव पर नियंत्रण रखें

कन्या राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन परिश्रम से लाभ प्रदान करने वाला होगा। आपको आज अपने काम पर गंभीरता से ध्यान देना होगा और मानसिक भटकाव से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। शिक्षा के मामले में दिन अच्छा है, छात्र अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे। किसी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो परिणाम से आपको खुशी मिलेगी। आप कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। यात्रा का भी संयोग बनेगा।

​तुला राशि, लाभदायक डील मिलेगी

तुला राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज मान-सम्मान में वृद्धि से खुशी होगी। आप अपने घर में कोई सुख साधन ला सकते हैं। बच्चों की ओर से भी आपका मन आज प्रसन्न होगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। अगर आपने अपने जीवनसाथी से कुछ बातें गुप्त रखी थी तो वे प्रकट हो सकती है, सतर्क रहें। बिजनेस में आपको आज लाभदायक डील मिल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम है तो वह पूरा होगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन अच्छा है।

​वृश्चिक राशि,तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे

वृश्चिक राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर आज इनके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा। आपको आज कुछ नया सीखने और करने का भी मौका मिलेगा। कारोबार में मुनाफा मिलने से आपकी खुशी होगी। आपको किसी मित्र की बातों में आकर कोई भी फैसला करने से बचना चाहिए, बुद्धि से परख करने के बाद ही कोई भी फैसला लें। पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो कोई हर्षदायक खबर मिलेगी।

​धनु राशि, प्रोत्साहन और प्रशांसा की प्राप्ति होगी

धनु राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहने वाला है। आपको आज अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। आपके विरोधी और शत्रु भी आज शांत रहेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन और प्रशांसा की प्राप्ति होगी। अगर आपकी सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी तो आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है जिससे आपको खुशी मिलेगी और आपको आज कुछ नई रोचक जानकारी भी मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल रहेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में टीम वर्क का फायदा मिलेग।

​मकर राशि, उलझन और तनाव मिल सकता है

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन भरा हो सकता है। आपकी राशि से द्वादश भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर आपको मानसिक तनाव दे सकता है। आपके मन में आज कुछ निराशा का भाव आ सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आपने अपने व्यापार में कोई बदलाव करने का सोचा है तो जोखिम का ध्यान रखते हुए काम करें। परिवार में आपको आज जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। आपको किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

​कुंभ राशि,लंबे समय से रुका काम आज पूरा होगा

आज शुक्रवार का दिन कुंभ राशि के लिए लाभदायक रहेगा। द्वादश भाव का चंद्रमा इनको आज आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। आपको आज किसी चिंता और तनाव से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस में आपको पिछली योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है। यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपको परेशान कर रहा था तो वह भी पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी आज सुधार होगा। माता पिता से आपको आज आशीर्वाद और सहयोग मिलेाग। आपको आज जीवनसाथी से भी सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

​मीन राशि,काम का दबाव रहेगा, लाभ पाएंगे

मीन राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार के दिन राशि में विराजमान शुक्र लाभ का संयोग बना रहे हैं। आपको आज आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। आपके घर में आज सुख साधनों के आगमन से आपको खुशी मिलेगी। आपको आपने किसी फैसले से आज लाभ भी प्राप्त होगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग भी आज बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन टीम वर्क से काम करते हुए आप आज लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।


Next Story